logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोंक के घंटाघर के पास स्थित जैन इलेक्ट्रिकल के गोदाम में लगी भीषण आग। शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।

2 hrs ago
user_ब्रिजेश परिड़वाल
ब्रिजेश परिड़वाल
Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
2 hrs ago

टोंक के घंटाघर के पास स्थित जैन इलेक्ट्रिकल के गोदाम में लगी भीषण आग। शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।
    1
    शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया।
करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
    1
    टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दीः दूनी। घाड़ में अष्टम पोषण पखवाड़ा संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक, CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।
    1
    CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दीः
दूनी। घाड़ में अष्टम पोषण पखवाड़ा संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक, CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates
    1
    जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे। जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े। *कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे।
जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े।
*कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • लालसोट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न लालसोट। न्यायालय परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ‘निर्झरना’ ने टीम के साथ कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि निरीक्षण न्यायाधीपति गणेशराम मीणा, अध्यक्षता सांसद मुरारीलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केशव कौशिक व विधायक रामविलास मीणा मौजूद रहे। अध्यक्ष शर्मा ने बार-बेंच समन्वय और अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।
    2
    लालसोट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न
लालसोट। न्यायालय परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ‘निर्झरना’ ने टीम के साथ कार्यभार संभाला।
मुख्य अतिथि निरीक्षण न्यायाधीपति गणेशराम मीणा, अध्यक्षता सांसद मुरारीलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केशव कौशिक व विधायक रामविलास मीणा मौजूद रहे।
अध्यक्ष शर्मा ने बार-बेंच समन्वय और अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता —मनोज आहूजा* *लोक अदालत घर बैठे न्याय का सशक्त माध्यम—संजय लोढ़ा* *केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )* *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में डोर-स्टेप काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। बैठक में पैनल अधिवक्ता मनोज आहूजा ने भिनाय क्षेत्र से संबंधित 12 प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश कर लोक अदालत के माध्यम से विवादों के अंतिम निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है और इसमें अपील का प्रावधान नहीं होने से विवाद का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। मनोज आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से देशभर में ताल्लुका स्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति, तथा कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिवर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो हर तीन माह में आयोजित होती हैं। इन लोक अदालतों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाता है।* *कार्यक्रम में समाजसेवी संजय लोढ़ा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को घर बैठे न्याय मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।* *अधिवक्ता युसूफ खान ने भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने की सलाह देते हुए बताया कि अब राजस्व से जुड़े मामले भी लोक अदालत के दायरे में शामिल किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भिनाय के अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया, मोहम्मद युसूफ खान, ताराप्रकाश जोशी, जयकुमार तेजवानी, ताराचंद मेवाड़ा, शेरा वर्मा, बसंत मेवाड़ा, अमरचंद खटीक, सत्यनारायण खटीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया ने व्यक्त किया।*
    4
    *धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता —मनोज आहूजा*
*लोक अदालत घर बैठे न्याय का सशक्त माध्यम—संजय लोढ़ा*
*केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )*
*राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में डोर-स्टेप काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। बैठक में पैनल अधिवक्ता मनोज आहूजा ने भिनाय क्षेत्र से संबंधित 12 प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश कर लोक अदालत के माध्यम से विवादों के अंतिम निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है और इसमें अपील का प्रावधान नहीं होने से विवाद का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। मनोज आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से देशभर में ताल्लुका स्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति, तथा कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिवर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो हर तीन माह में आयोजित होती हैं। इन लोक अदालतों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाता है।*
*कार्यक्रम में समाजसेवी संजय लोढ़ा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को घर बैठे न्याय मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।* *अधिवक्ता युसूफ खान ने भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने की सलाह देते हुए बताया कि अब राजस्व से जुड़े मामले भी लोक अदालत के दायरे में शामिल किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भिनाय के अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया, मोहम्मद युसूफ खान, ताराप्रकाश जोशी, जयकुमार तेजवानी, ताराचंद मेवाड़ा, शेरा वर्मा, बसंत मेवाड़ा, अमरचंद खटीक, सत्यनारायण खटीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया ने व्यक्त किया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • दूनी (टोंक) में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को होगा। यह होटल आपके सभी प्रकार के समारोहों के लिए एक आदर्श स्थान है, जिसमें शादी-विवाह, बर्थ-डे पार्टी, और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आदि किए जा सकते हैं। होटल महाराजा में आपको AC रूम, मैरिज हॉल, पार्किंग सुविधा समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे अनुभवी स्टाफ आपकी हर जरूरत का ध्यान रखेंगे, ताकि आपका समारोह यादगार बन सके। अगर आप अपने समारोह को भव्य और यादगार बनाना चाहते हैं, तो होटल महाराजा आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। दूनी में होटल महाराजा शनि महाराज के मन्दिर के पास, दुर्गापुरा रोड़ पर स्थित है। बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए, आप मो. नं. 9257321689, 7800040816 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    1
    दूनी (टोंक) में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को होगा।
यह होटल आपके सभी प्रकार के समारोहों के लिए एक आदर्श स्थान है, जिसमें शादी-विवाह, बर्थ-डे पार्टी, और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आदि किए जा सकते हैं।
होटल महाराजा में आपको AC रूम, मैरिज हॉल, पार्किंग सुविधा समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे अनुभवी स्टाफ आपकी हर जरूरत का ध्यान रखेंगे, ताकि आपका समारोह यादगार बन सके।
अगर आप अपने समारोह को भव्य और यादगार बनाना चाहते हैं, तो होटल महाराजा आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। दूनी में होटल महाराजा शनि महाराज के मन्दिर के पास, दुर्गापुरा रोड़ पर स्थित है। बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए, आप मो. नं. 9257321689, 7800040816 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.