logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के करें प्रयास - कलेक्टर मऊगंज ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के करें प्रयास - कलेक्टर श्री जैन ----------- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने दिए निर्देश ----------- कलेक्टर कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर ब्लैक स्पॉट हैं। पुलिस, राजस्व, एमपीआरडीसी के अधिकारी और सड़क निर्माण एजेंसी संयुक्त रूप से इनका चिन्हांकन कर इसमें सुधार कार्य कराएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास करें। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार की त्वरित एवं नि:शुल्क व्यवस्था कराएं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राहत के तहत कैशलेस उपचार योजना संचालित है। इस योजना से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डेल लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। इन पर चालानी और लायसेंस निलंबन की कार्रवाई करें। वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन भी कराएं। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए समझाइश दें। वाहन चालकों द्वारा इसक उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई करें। बैठक में कलेक्टर ने स्कूली वाहनों की नियमित निगरानी करने, निर्माण कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़कों में पड़े पुराने वाहनों को हटाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। (चंदन भइया पत्रकार)

8 hrs ago
user_चंदन भइया
चंदन भइया
Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
4b9ec697-5277-4d0b-9e6f-ecb05d7b12c0

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by चंदन भइया
    1
    Post by चंदन भइया
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पीए पुष्पेंद्र गौतम की एक और कथित रिकॉर्डिंग सामने आई है। ऑडियो में दावा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आज अनशन पर बैठेंगे… जब तक काम नहीं होंगे, तब तक मैं बैठूंगा। ये प्रदीप पटेल की बात नहीं… मामला ऐसा है कि "सीएम तक हिल जाएगा!" सीएम के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग सिविल सेवा आचरण नियम के किस पैराग्राफ में लिखा हुआ है... अब इस कथित ऑडियो ने सियासी हलकों में हलचल और तेज कर दी है। सुनिए… ये कथित रिकॉर्डिंग… Vindhya Pradesh TV न्यूज चैनल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    1
    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पीए पुष्पेंद्र गौतम की एक और कथित  रिकॉर्डिंग सामने आई है।
ऑडियो में दावा — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आज अनशन पर बैठेंगे… जब तक काम नहीं होंगे, तब तक मैं बैठूंगा।
ये प्रदीप पटेल की बात नहीं… मामला ऐसा है कि "सीएम तक हिल जाएगा!"
सीएम के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग सिविल सेवा आचरण नियम के किस पैराग्राफ में लिखा हुआ है...
अब इस कथित ऑडियो ने सियासी हलकों में हलचल और तेज कर दी है।
सुनिए… ये कथित रिकॉर्डिंग…
Vindhya Pradesh TV न्यूज चैनल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    user_ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    पत्रकार नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shudhakar Mishra
    1
    Post by Shudhakar Mishra
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी! दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.8965074130
    1
    मधुमक्खियों का हमला! मऊगंज में किसान बाल्मीकि गोस्वामी पर छत्ते से टूट पड़ा झुंड, जान बचाने के लिए नदी में कूदे — अस्पताल में गंभीर हालत, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!
दीपक सिंह गहरवार 
विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ 
मो.8965074130
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Voice of people मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हाशिमपुर किनार गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा हो गया। रफीक अहमद पुत्र मोहर्रम अली के घर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री सुभाष चंद्र को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मिस्त्री सुभाष चंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं घर की साबिदा, भतीजा फजल, बेटी सना, सानिया तथा पड़ोसी आयुष, शिखा और सुभाष की मां सरिता भी घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फजल, आयुष और साबिदा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
    1
    कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हाशिमपुर किनार गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा हो गया। रफीक अहमद पुत्र मोहर्रम अली के घर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री सुभाष चंद्र को बुलाया गया था।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मिस्त्री सुभाष चंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं घर की साबिदा, भतीजा फजल, बेटी सना, सानिया तथा पड़ोसी आयुष, शिखा और सुभाष की मां सरिता भी घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फजल, आयुष और साबिदा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर व कंडक्टर घायल* *कौशाम्बी सन्देश* कौशांबी। जनपद के कसिया काकोड़ा के पास सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हुआ। घटना में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    *ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर व कंडक्टर घायल*
*कौशाम्बी सन्देश* 
कौशांबी। जनपद के कसिया काकोड़ा के पास सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हुआ।
घटना में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दुष्कर्म के अपराधियों के संरक्षक हैं देवतालाव विधायक गिरीश गौतम:- रामबहादुर शर्मा👆 विधायक का प्रतिनिधि जेल में है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद साल भर दिए संरक्षण देवतालाव में रामराज की जगह करप्शन राज...
    1
    दुष्कर्म के अपराधियों के संरक्षक हैं देवतालाव विधायक गिरीश गौतम:- रामबहादुर शर्मा👆
विधायक का प्रतिनिधि जेल में है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद साल भर दिए संरक्षण
देवतालाव में रामराज की जगह करप्शन राज...
    user_ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    पत्रकार नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.