logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजदूरों का फूटा गुस्सा: मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर जोरदार प्रदर्शन, 5 मांगों को लेकर चेतावनी मजदूरों का फूटा गुस्सा: मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर जोरदार प्रदर्शन, 5 मांगों को लेकर चेतावनी आबूरोड तलहटी स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में कार्यरत मजदूरों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। शाम 4 बजे भारतीय मजदूर संघ (BMS) एवं अरावली मजदूर यूनियन (AMU) की संयुक्त आम बैठक श्रमिक रेस्ट रूम व जागृति होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में मजदूरों की पांच प्रमुख मांगें सामने रखी गईं, जिनमें मजदूरों का शोषण बंद करना, मॉडर्न को-ऑपरेटिव स्टोर को सुचारू रूप से चालू करना, पार्किंग व्यवस्था को सुधारना, “पग टू गुड” नही मिल रहा है तथा 850/1300/1750/2150 वेतन श्रेणी के सभी श्रमिकों को समान रूप से भुगतान देना शामिल है। बैठक के बाद करीब 250 से अधिक मजदूरों ने एकजुट होकर मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला व तहसील पदाधिकारी, BMS इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री, AMU इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। BMS अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मजदूरों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि लंबे समय से श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, AMU के महामंत्री रामलाल बंजारा ने “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारे लगाकर श्रमिकों में जोश भर दिया। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में माहौल गरमा गया और प्रबंधन पर दबाव बढ़ता नजर आया।

2 hrs ago
user_Chandan singh
Chandan singh
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

मजदूरों का फूटा गुस्सा: मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर जोरदार प्रदर्शन, 5 मांगों को लेकर चेतावनी मजदूरों का फूटा गुस्सा: मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर जोरदार प्रदर्शन, 5 मांगों को लेकर चेतावनी आबूरोड तलहटी स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में कार्यरत मजदूरों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। शाम 4 बजे भारतीय मजदूर संघ (BMS) एवं अरावली मजदूर यूनियन (AMU) की संयुक्त आम बैठक श्रमिक रेस्ट रूम व जागृति होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में मजदूरों की पांच प्रमुख मांगें सामने रखी गईं, जिनमें मजदूरों का शोषण बंद करना, मॉडर्न को-ऑपरेटिव स्टोर को सुचारू रूप से चालू करना, पार्किंग व्यवस्था को सुधारना, “पग टू गुड” नही मिल रहा है तथा 850/1300/1750/2150 वेतन श्रेणी के सभी श्रमिकों को समान रूप से भुगतान देना शामिल है। बैठक के बाद करीब 250 से अधिक मजदूरों ने एकजुट होकर मॉडर्न इंसुलेटर इकाई के गेट पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला व तहसील पदाधिकारी, BMS इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री, AMU इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। BMS अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मजदूरों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि लंबे समय से श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, AMU के महामंत्री रामलाल बंजारा ने “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारे लगाकर श्रमिकों में जोश भर दिया। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में माहौल गरमा गया और प्रबंधन पर दबाव बढ़ता नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Reporter Patrakar
    1
    Post by Reporter Patrakar
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी *
बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में शामिल पुलिसकर्मी: थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना झाड़ोल के थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशनलाल (20) पुत्र मंगीलाल वेहरा निवासी दुणागतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। जांच में सामने आया कि उसके पास बंदूक का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही टोपीदार बंदूक जब्त कर ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाधिकारी फेलीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार, भूरा राम (विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।
इस कार्रवाई को अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    4
    राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत
भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है।
इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बता दे की राजस्थान के इस रिफाइनरी को करीब 13 साल से अधूरे काम से राहत मिलने वाली थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को उद्घाटन किया जाना था मगर 20 अप्रैल देर शाम अचानक से रिफाइनरी में भयानक आग लगने से प्रधानमंत्री का दौरा रद्द हो गया एवं रिफाइनरी से मिलने वाली राहत भी अब रोक की गई है वहीं अब एक्सपोर्ट कई सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिदिन इतने बड़े स्तर पर चांस हो रही थी फिर भी इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई यह बना चर्चा का विषय वह जनता के लिए जांच का विषय बना प्रशासन के लिए
    1
    बता दे की राजस्थान के इस रिफाइनरी को करीब 13 साल से अधूरे काम से राहत मिलने वाली थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को उद्घाटन किया जाना था मगर 20 अप्रैल देर शाम अचानक से रिफाइनरी में भयानक आग लगने से प्रधानमंत्री का दौरा रद्द हो गया एवं रिफाइनरी से मिलने वाली राहत भी अब रोक की गई है वहीं अब एक्सपोर्ट कई सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिदिन इतने बड़े स्तर पर चांस हो रही थी फिर भी इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई यह बना चर्चा का विषय वह जनता के लिए जांच का विषय बना प्रशासन के लिए
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रेस नोट दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए। मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया। कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    प्रेस नोट
दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित
जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा  प्रोजेक्ट   *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता  निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है।
कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया।
कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी  सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जमाल खान बाली राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. । पचपदरा।राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.
    1
    जमाल खान 
बाली
राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ।
पचपदरा।राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • श्री आदिनाथ जिनालय एवं दादावाडी की 24 वीं वर्षगांठ की उपलक्ष्य में चोपड़ा परिवार एवम् उपाध्याय दिव्य चंद विजय जी मारासाहिब एवं साध्वी भगवतो की उपस्थिति मैं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम जैन धर्म के श्रावक एवं श्रविकों की उपस्थिति ढोल नगाडो के साथ 10 बजे संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 9 बजे सतर भेदी पूजा से ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में जैन धर्म के गगनभेदी नारों के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम और हर्ष ओर उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर आनंद चोपड़ा,महेश नाहटा,अमित मेहता,जितेंद्र श्रीश्रीमाल,गुंनेदर जैन,दिलीप नाहटा,देवानंद छाजेड़,अशोक चोपड़ा,नेमीचंद चोपड़ा महेंद्र धोका,संभव जैन,बाबूलाल गोयल,सोहन लाल पुनमिया,जयचंद ग़ुलेचा,सुरेश जैन,मोहित जैन,निखिल नाहटा,पंकज सोनीगरा,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा,सुरेंद्र सोलंकी आदि लोगो मैं उपस्थिति में धर्म द्वजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
    1
    श्री आदिनाथ जिनालय एवं दादावाडी की 24 वीं वर्षगांठ की उपलक्ष्य में चोपड़ा परिवार एवम् उपाध्याय दिव्य चंद विजय जी मारासाहिब एवं साध्वी भगवतो की उपस्थिति मैं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम जैन धर्म के श्रावक एवं श्रविकों की उपस्थिति ढोल नगाडो के साथ 10 बजे संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 9 बजे सतर भेदी पूजा से ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में जैन धर्म के गगनभेदी नारों के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम और हर्ष ओर उल्लास  के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर आनंद चोपड़ा,महेश नाहटा,अमित मेहता,जितेंद्र श्रीश्रीमाल,गुंनेदर जैन,दिलीप नाहटा,देवानंद छाजेड़,अशोक चोपड़ा,नेमीचंद चोपड़ा महेंद्र धोका,संभव जैन,बाबूलाल गोयल,सोहन लाल पुनमिया,जयचंद ग़ुलेचा,सुरेश जैन,मोहित जैन,निखिल नाहटा,पंकज सोनीगरा,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा,सुरेंद्र सोलंकी आदि लोगो मैं उपस्थिति में धर्म द्वजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.