Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jagroop
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को उनकी घनी आबादी के ऊपर से ले जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दूसरी ओर खाली खेत उपलब्ध हैं और वहीं से बिजली लाइन शिफ्ट की जा सकती है। उनका आरोप है कि ठेकेदार दूसरी तरफ से लाइन ले जाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा का हवाला देते हुए मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए। ज्ञापन पर पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद सहित पुष्पेंद्र सिंह, चुनाले, नेतराम वर्मा, भान्नु राजक, राजेश कुमार, देशराज, भारत पाल और देवराज सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।1
- aap logon se ek anrodh hai hare yahan par nali ki shbhida uplabdh nahi hai ise banwane ki kosish ki jaye1
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुबई से फोन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 'गुड्डू भैया' से चर्चा की और 9 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है news 11 reporter Dharmendra bundela1
- प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results1
- सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल, दो युवकों की बेरहमी से पिटाई; पुलिस ने लिया संज्ञान महोबा। जनपद महोबा में सोशल मीडिया पर दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक दो युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो पनवाड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद महोबा पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर संबंधित आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1