बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बांदा: तिंदवारी–पपरेंदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ग्राम पंचायत परसौड़ा के प्रधान का पुरवा (अनुसूचित जाति बस्ती) के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को उनकी घनी आबादी के ऊपर से ले जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दूसरी ओर खाली खेत उपलब्ध हैं और वहीं से बिजली लाइन शिफ्ट की जा सकती है। उनका आरोप है कि ठेकेदार दूसरी तरफ से लाइन ले जाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा का हवाला देते हुए मांग की है कि हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए। ज्ञापन पर पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद सहित पुष्पेंद्र सिंह, चुनाले, नेतराम वर्मा, भान्नु राजक, राजेश कुमार, देशराज, भारत पाल और देवराज सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

- बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।1
- *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* आज इंदिरा भवन, लखनऊ में चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अमली-कौर लोहरा के सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए हैं। धरने का नेतृत्व बलराम तिवारी, किसान सेवक रोहित द्विवेदी, अर्पित, जय राम निषाद, राम लखन, अवधेश तिवारी, रविंद्र सिंह, जमुना और अमन सिंह कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर सैकड़ों किसान इंदिरा भवन पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तब तक धरने पर डटे रहने की बात कह रहे हैं जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।2
- महोबा जनपद के बरीपुरा गांव में धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नारायण दास पुजारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के भजनों का आनंद लिया।1
- उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी1
- मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*1
- मटौंध क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका बांदा। जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान थाना तिंदवारी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #bandanews #chiitranshtv1