Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा जनपद के बरीपुरा गांव में धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नारायण दास पुजारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के भजनों का आनंद लिया।
Ashok kumar News repoter
महोबा जनपद के बरीपुरा गांव में धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नारायण दास पुजारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के भजनों का आनंद लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महोबा जनपद के बरीपुरा गांव में धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नारायण दास पुजारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के भजनों का आनंद लिया।1
- Post by Jagroop1
- बुंदेलखंड में जन-जन के आराध्य सुप्रसिद्ध पवित्र प्राचीन शिवालय झांसी जनपद के मऊरानीपुर में स्थित है बुंदेलखंड में जन-जन के आराध्य सुप्रसिद्ध पवित्र प्राचीन शिवालय झांसी जनपद के मऊरानीपुर में स्थित है1
- *महोबा में सख्त चेकिंग: मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर कार्रवाई* *यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर व अवैध काली फिल्म के खिलाफ अभियान में 06 वाहनों पर कार्यवाही।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। * अभियान के दौरान 04 बुलेट मोटरसाइकिलों से अवैध/मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए, जो अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए आमजन को असुविधा पहुंचा रहे थे। साथ ही 02 चार पहिया वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म को मौके पर उतरवाते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। * यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि मॉडिफाइड साइलेंसर एवं अवैध काली फिल्म का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा ऐसे कृत्यों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। * महोबा पुलिस द्वारा जनपद में यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- BREAKING NEWS | महोबा भरवारा गौशाला की बदहाल तस्वीरें, कीचड़ और जलभराव में रहने को मजबूर गौवंश महोबा। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा के पनवाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भरवारा स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके से सामने आई तस्वीरें और स्थानीय लोगों की शिकायतें गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। गौशाला परिसर में जगह-जगह जलभराव और घुटनों तक फैला कीचड़ दिखाई दे रहा है, जिसके बीच बेसहारा गौवंश रहने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में पशुओं को न तो बैठने के लिए सूखी जगह मिल रही है और न ही आराम से खड़े होने की सुविधा, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंश की देखरेख और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। बताया जा रहा है कि मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद जल्दबाजी में हरा चारा डाला गया, लेकिन गौशाला की वास्तविक बदहाली, कीचड़ और जलभराव की स्थिति ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सरकार द्वारा गौसंरक्षण और गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यदि धरातल पर गौवंश ऐसी नारकीय परिस्थितियों में रहने को विवश हैं, तो यह संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलभराव की निकासी कराएं, गौवंश के लिए सूखा एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराएं तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट: अरबाज हाशमी जिला ब्यूरो चीफ, MD News महोबा (उत्तर प्रदेश)4
- नकली सोने के सिक्कों को असली बता कर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार बांदा में पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से नकली सोने के सिक्के व 3 लाख रुपए बरामद किये है. पकड़ा गया अभियुक्त बांदा जनपद का रहने वाला है जिसने कुछ दिन पहले हमीरपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी की थी और नकली सोने के सिक्कों को असली बताकर उससे ठग लिए थे. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. जहां पर पुलिस ने आज इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और इसके कब्जे से 3 लाख रुपए और 5 नकली सोने के सिक्के व बरामद किया है बाइट : मेविश टॉक (सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा)2
- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम। छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ पुरवा में 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए जाने के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ पुरवा निवासी मालती रैकवार (30 वर्ष), पत्नी कमलेश रैकवार ने आज 04 अगस्त दोपहर करीब 12:00 बजे घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल खजुराहो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से मालती को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। महिला ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1