दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार शाजापुर। जिला जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया। हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। काम के बहाने चकमा देकर हुआ फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। बंदी के गायब होने का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। चार महीने से बंद था आरोपी जीवन घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लालघाटी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है। आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत जिला जेल में बंद था। वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है। बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 0000000000000000000
दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार शाजापुर। जिला जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया। हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जिले
भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। काम के बहाने चकमा देकर हुआ फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। बंदी के गायब होने
का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। चार महीने से बंद था आरोपी जीवन घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लालघाटी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है। आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत जिला जेल में
बंद था। वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है। बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 0000000000000000000
- मदाना जोड़ पर बाइक से गिरकर युवक घायल, एफआरवी-12 टीम की तत्परता से पहुंचा अस्पताल शाजापुर/सलसलाई। रविवार शाम मदाना जोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलसलाई की एफआरवी (FRV) टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:40 बजे चौकी मुरादाबाद निवासी लाखन गुजराती अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मदाना जोड़ के पास वे अचानक हादसे का शिकार होकर बाइक से गिर गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम को इसका इवेंट मिला। सूचना मिलते ही थाना सलसलाई की डायल-100 (FRV-12) के पायलट शाहरुख खान और स्टाफ आरक्षक (C-284) कुलदीप भिलाला बिना कोई समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घायल लाखन गुजराती को तुरंत अपने वाहन में बैठाया और प्राथमिक उपचार के लिए सारंगपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस कर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।1
- Post by Rahul kumar Dabi1
- शाजापुर जिला जेल से कैदी फरार, 307 का आरोपी दीवार कूदकर भागा, तलाश जारी1
- मोहन बरोडिया तहसील क्षेत्र में करजू तिगरिया रोड पर खेत के ऊपर से गुजर रहे तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण शाम 4 बजे के बाद खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते पास में खड़ी दर्जनों बीघा जमीन में उगी गेहूं की फसल को जलने से बचा लिया गया। विवरण: गांव में सूचना मिलते ही, बड़ी संख्या में किसानों के मौके पर पहुंचने के कारण आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। किसान वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरोसालाल आदि ने कहा कि अगर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो आसपास की गेहूं की फसल राख में बदल सकती थी। जब आग लगी तब हवा नहीं चल रही थी, जिसके कारण आग बुझाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, अन्यथा आग पर काबू पाना मुश्किल होता।1
- मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।1
- Post by Monto Khan1
- Post by Kamal Singh Sisodiya1
- नौकरी की पुरानी रंजिश में रेलवे कर्मचारी पर करवाया था हमला, 100 सीसीटीवी खंगाल कर 3 आरोपी गिरफ्तार फोटो-15-एसजेआर07- पुलिस गिरफ्त में आरोपी। शाजापुर। जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने 4 मार्च को एक रेलवे कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना को रेलवे में नौकरी की पुरानी रंजिश के चलते साजिश रचकर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और 45 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को रेलवे कॉलोनी शाजापुर निवासी फरियादी अफजल पिता रोशन खां के साथ एबी रोड स्थित मझानिया जोड़ पर दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी। सुनेरा थाने में अपराध दर्ज होने के बाद शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की मदद ली और घटनास्थल व आसपास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों का सुराग लग सका। जीजा-साले ने मिलकर रची थी साजिश रविवार 15 मार्च को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मारपीट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ सलमान 29 वर्ष, निवासी आजाद नगर इंदौर, हाल मुकाम चकोर पार्क कॉलोनी उज्जैन और राकेश कैथवास 39 वर्ष, निवासी गजानंद नगर उज्जैन हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शमशेर और राशिद के कहने पर यह हमला किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राशिद को भी धर दबोचा। राशिद ने अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि उसकी अफजल से रेलवे में नौकरी को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने जीजा शमशेर की मदद से सरफराज और राकेश को बुलाकर अफजल को पिटवाया था। इस प्रकरण में आरोपी शमशेर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 5000 रुपये का ईनामी बदमाश भी चढ़ा हत्थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सरफराज उर्फ सलमान एक शातिर अपराधी है। वह शाजापुर कोतवाली थाने के चोरी के एक प्रकरण में स्थाई वारंटी भी था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। सुनेरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक ईनामी बदमाश भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। इस अज्ञात मामले को सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सुनेरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक रामनरेश धाकड़, कपिल नागर, हरिसिंह यादव, महिला प्र.आर. राधिका सक्सेना, आरक्षक सुधीर तोमर, अखिलेश भंडारी, अरुण यादव, गोविन्द, रुपेन्द्र के साथ ही साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और आरक्षक घनश्याम, राजेश व अनिल का विशेष योगदान रहा।3