logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटाखे से बालक झुलसा, 108 से सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, उपचार जारी मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।

16 hrs ago
user_Rajesh jamliya
Rajesh jamliya
Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

पटाखे से बालक झुलसा, 108 से सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, उपचार जारी मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर - राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अपर संचालक अरुण सिंह के द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर का निरीक्षण किया गया। संचालक अरुण सिंह ने एफएलएन, शोध, प्रशिक्षण पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन दिया। इसीसीई कक्ष तथा डाइट के छात्राध्यापक के द्वारा बनाया गया डाइट माडल की प्रशंसा की। डाइट मे होने वाली गतिविधियो और माॅडल डाइट के बारे मे प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव से चर्चा कर जानकारी ली। लायबेरी, ई - लायब्रेरी के उपयोग और डाइट में होने वालीं गतिविधियाँ तथा कार्य की सराहना की।
    1
    शाजापुर - राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अपर संचालक अरुण सिंह के द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर का निरीक्षण किया गया। संचालक अरुण सिंह ने एफएलएन, शोध, प्रशिक्षण पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन दिया।
इसीसीई कक्ष तथा डाइट के छात्राध्यापक के द्वारा बनाया गया डाइट माडल की प्रशंसा की। डाइट मे होने वाली गतिविधियो और माॅडल डाइट के बारे मे प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव से चर्चा कर जानकारी ली। लायबेरी, ई - लायब्रेरी के उपयोग और डाइट में होने वालीं गतिविधियाँ तथा कार्य की सराहना की।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Kamal Singh Sisodiya
    1
    Post by Kamal Singh Sisodiya
    user_Kamal Singh Sisodiya
    Kamal Singh Sisodiya
    Agar, Agar Malwa•
    2 hrs ago
  • Post by Rajbhan Saket
    1
    Post by Rajbhan Saket
    user_Rajbhan Saket
    Rajbhan Saket
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगर मालवा। जिला मुख्यालय पर पुराने आबकारी कार्यालय के पास एक शासकीय कर्मचारी महेंद्र जैन के शासकीय क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार को परिवार के घर लौटने पर घटना का पता चला। घर का मुख्य दरवाज़ा अंदर से बंद था, जबकि पीछे के दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
    1
    आगर मालवा। जिला मुख्यालय पर पुराने आबकारी कार्यालय के पास एक शासकीय कर्मचारी महेंद्र जैन के शासकीय क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
रविवार को परिवार के घर लौटने पर घटना का पता चला। घर का मुख्य दरवाज़ा अंदर से बंद था, जबकि पीछे के दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगर मालवा- जिला मुख्यालय पर चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने आबकारी कार्यालय के समीप स्थित शासकीय क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी महेंद्र जैन के घर चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शहर के बीचों-बीच स्थित सरकारी आवास में हुई इस वारदात ने पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र जैन अपने परिवार के साथ शुक्रवार को बड़ौद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। दो दिन बाद रविवार को जब वे वापस अपने शासकीय क्वार्टर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। यह देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वे मकान के पीछे के हिस्से में पहुंचे, जहां दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी करीब 3 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। महेंद्र जैन के अनुसार यह नगदी किसी को देने के लिए सुरक्षित रखी गई थी। इसके अलावा सोने की अंगूठी और चांदी के अन्य जेवर भी चोरी हो गए हैं। चोरी गए जेवरों और अन्य सामान का सही मूल्यांकन फिलहाल किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह चोरी हुई है, वह शहर के बीच स्थित क्षेत्र है, जहां शासकीय क्वार्टर और कार्यालय भी मौजूद हैं। इसके बावजूद चोरों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात में नियमित और प्रभावी गश्त होती तो संभवतः चोरों को इतनी आसानी से घटना को अंजाम देने का मौका नहीं मिलता। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और पुलिस व्यवस्था के प्रति असंतोष भी साफ दिखाई दे रहा है।
    1
    आगर मालवा- जिला मुख्यालय पर चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने आबकारी कार्यालय के समीप स्थित शासकीय क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी महेंद्र जैन के घर चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शहर के बीचों-बीच स्थित सरकारी आवास में हुई इस वारदात ने पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र जैन अपने परिवार के साथ शुक्रवार को बड़ौद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। दो दिन बाद रविवार को जब वे वापस अपने शासकीय क्वार्टर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। यह देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वे मकान के पीछे के हिस्से में पहुंचे, जहां दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी करीब 3 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। महेंद्र जैन के अनुसार यह नगदी किसी को देने के लिए सुरक्षित रखी गई थी। इसके अलावा सोने की अंगूठी और चांदी के अन्य जेवर भी चोरी हो गए हैं। चोरी गए जेवरों और अन्य सामान का सही मूल्यांकन फिलहाल किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह चोरी हुई है, वह शहर के बीच स्थित क्षेत्र है, जहां शासकीय क्वार्टर और कार्यालय भी मौजूद हैं। इसके बावजूद चोरों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात में नियमित और प्रभावी गश्त होती तो संभवतः चोरों को इतनी आसानी से घटना को अंजाम देने का मौका नहीं मिलता।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और पुलिस व्यवस्था के प्रति असंतोष भी साफ दिखाई दे रहा है।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पचोर भाजपा नेता पूर्व नपा उपाध्यक्ष कैलाश देशवाली का वीडियो वायरल हो रहा हे ।जो खुद अपनी ही नपा पर गंभीर आरोप लगा रहे हे सुनिए क्या कह रहे। जो पैसे लेन देन कर चुनाव जीतने ओर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हे।
    1
    पचोर भाजपा नेता पूर्व नपा उपाध्यक्ष कैलाश देशवाली का वीडियो वायरल हो रहा हे ।जो खुद अपनी ही नपा पर गंभीर आरोप लगा रहे हे सुनिए क्या कह रहे। जो पैसे लेन देन कर चुनाव जीतने ओर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाजापुर। जिला जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया। हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। काम के बहाने चकमा देकर हुआ फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। बंदी के गायब होने का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। चार महीने से बंद था आरोपी जीवन घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लालघाटी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है। आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत जिला जेल में बंद था। वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है। बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 0000000000000000000
    4
    शाजापुर। जिला जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया। हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
काम के बहाने चकमा देकर हुआ फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। बंदी के गायब होने का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
चार महीने से बंद था आरोपी जीवन
घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लालघाटी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है। आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत जिला जेल में बंद था। वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है। बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
0000000000000000000
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाजापुर जिले के गांव करजू टिगरिया रोड पर शनिवार दोपहर चार बजे के करीब खेत के ऊपर से निकले तारों में शॉट सर्किट हो जाने से निकली चिंगारी से खेत में तैयार खड़े गेहूं में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया जिसके कारण आस पास खड़ी दर्जनों बीघा की गेहूं फसल चपेट में आने से बच गई। गांव में जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में किसान के मौके पर पहुंचने से जल्द ही आग काबू पा लिया गया। किसान वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरोसीलाल आदि ने बताया की अगर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो आस पास खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो सकती थी। आग लगते समय हवा भी नहीं चल रही थी जिसके कारण आग बुझाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई नहीं तो लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता।
    1
    शाजापुर जिले के गांव करजू टिगरिया रोड पर शनिवार दोपहर चार बजे के करीब खेत के ऊपर से निकले तारों में शॉट सर्किट हो जाने से निकली चिंगारी से खेत में तैयार खड़े गेहूं में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया जिसके कारण आस पास खड़ी दर्जनों बीघा की गेहूं फसल चपेट में आने से बच गई।
गांव में जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में किसान के मौके पर पहुंचने से जल्द ही आग काबू पा लिया गया। किसान वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरोसीलाल आदि ने बताया की अगर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो आस पास खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो सकती थी। आग लगते समय हवा भी नहीं चल रही थी जिसके कारण आग बुझाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई नहीं तो लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Saif Ali journalist Journalist
    1
    Post by Saif Ali journalist Journalist
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    Rajgarh, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.