Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासकीय क्वार्टर से नगदी और जेवरात चोरी, शादी में गया था परिवार आगर मालवा। जिला मुख्यालय पर पुराने आबकारी कार्यालय के पास एक शासकीय कर्मचारी महेंद्र जैन के शासकीय क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार को परिवार के घर लौटने पर घटना का पता चला। घर का मुख्य दरवाज़ा अंदर से बंद था, जबकि पीछे के दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Arif Khan
शासकीय क्वार्टर से नगदी और जेवरात चोरी, शादी में गया था परिवार आगर मालवा। जिला मुख्यालय पर पुराने आबकारी कार्यालय के पास एक शासकीय कर्मचारी महेंद्र जैन के शासकीय क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार को परिवार के घर लौटने पर घटना का पता चला। घर का मुख्य दरवाज़ा अंदर से बंद था, जबकि पीछे के दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भावुक कर देने वाली विदाई हरीश राणा के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सबकी आँखें नम कीं कहते हैं कि विदाई का वक्त सबसे भारी होता है, और जब विदाई किसी ऐसे इंसान की हो जिसने दिलों पर राज किया हो, तो पत्थर दिल भी पिघल जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों हरीश राणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल वीडियो में हरीश राणा की विदाई का वह मंजर कैद है जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में ही माहौल की गंभीरता और लोगों का अपने पसंदीदा व्यक्ति के प्रति लगाव साफ झलकता है। #HarishRana #EmotionalFarewell #HeartTouching #TearJerker #ViralVideo1
- शाजापुर जिला जेल से कैदी फरार, 307 का आरोपी दीवार कूदकर भागा, तलाश जारी1
- मोहन बरोडिया तहसील क्षेत्र में करजू तिगरिया रोड पर खेत के ऊपर से गुजर रहे तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण शाम 4 बजे के बाद खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते पास में खड़ी दर्जनों बीघा जमीन में उगी गेहूं की फसल को जलने से बचा लिया गया। विवरण: गांव में सूचना मिलते ही, बड़ी संख्या में किसानों के मौके पर पहुंचने के कारण आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। किसान वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भरोसालाल आदि ने कहा कि अगर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो आसपास की गेहूं की फसल राख में बदल सकती थी। जब आग लगी तब हवा नहीं चल रही थी, जिसके कारण आग बुझाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, अन्यथा आग पर काबू पाना मुश्किल होता।1
- मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम कड़ूला में एक 7 वर्षीय बच्चे ने शादी समारोह से जले हुए पटाखे एकत्रित करके उनका बारूद निकाल कर आग लगा दी इसमें बालक का चेहरा झुलस गया, जिस पर परिजन शुक्रवार रात को बालक को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बालक लोकेश पिता लाल सिंह भिलाला उम्र 7 वर्ष को 108 से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बालक का उपचार जारी है ।1
- मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर गरोठ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस की टंकियों को चौराहे पर रख धरना दिया जा रहा हे।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- शाजापुर। जिला जेल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गई, जब रविवार को दिनदहाड़े एक विचाराधीन बंदी जेल की ऊंची दीवार कूदकर फरार हो गया। हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामले में बंद इस आरोपी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद जिले भर में नाकाबंदी कर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। काम के बहाने चकमा देकर हुआ फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बंदी जेल परिसर के भीतर ही किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाई और मौका पाते ही जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। बंदी के गायब होने का पता चलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। चार महीने से बंद था आरोपी जीवन घटना की भनक लगते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लालघाटी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत पटेल ने बताया कि फरार बंदी का नाम जीवन उर्फ जयराम है। आरोपी पिछले चार महीनों से धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत जिला जेल में बंद था। वह मक्सी नई आबादी का रहने वाला है। बंदी के फरार होने के बाद आसपास के सभी संभावित ठिकानों और मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसआई हेमंत पटेल ने दावा किया है कि पुलिस की घेराबंदी मजबूत है और फरार बंदी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 00000000000000000004
- शाजापुर - राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अपर संचालक अरुण सिंह के द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर का निरीक्षण किया गया। संचालक अरुण सिंह ने एफएलएन, शोध, प्रशिक्षण पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन दिया। इसीसीई कक्ष तथा डाइट के छात्राध्यापक के द्वारा बनाया गया डाइट माडल की प्रशंसा की। डाइट मे होने वाली गतिविधियो और माॅडल डाइट के बारे मे प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव से चर्चा कर जानकारी ली। लायबेरी, ई - लायब्रेरी के उपयोग और डाइट में होने वालीं गतिविधियाँ तथा कार्य की सराहना की।1
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खबर पिपलियामंडी :महु निमच हाइवे बोतलगंज के यहां अनियंत्रित होकर के एक कार पलटी खाई गई है। घटना का वीडियो एक कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया देखे वीडियो कैसे एक कार पलटी खाई।1