Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक सच्चाई बता दी भाजपा के जनक माननीय ,,अटल बिहारी वाजपेई जी ने अटल बिहारी वाजपेई जी को आज भी निरपेक्ष नेता के नाम से जाना जाता है । पार्टी कोई भी बहुत देश हित में बोलना चाहिए।
Ramlakhan Namdev
एक सच्चाई बता दी भाजपा के जनक माननीय ,,अटल बिहारी वाजपेई जी ने अटल बिहारी वाजपेई जी को आज भी निरपेक्ष नेता के नाम से जाना जाता है । पार्टी कोई भी बहुत देश हित में बोलना चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अटल बिहारी वाजपेई जी को आज भी निरपेक्ष नेता के नाम से जाना जाता है । पार्टी कोई भी बहुत देश हित में बोलना चाहिए।1
- महोबा-नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मेनेजर ने पेयजल समस्या पर की त्वरित कार्यवाही1
- *अमरपाटन में देर रात सरपंच करवा रहा बॉक्साइट का अवैध उत्खनन* वीडियो अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौंसड़ा का है जहां स्थानीय सरपंच के द्वारा लगातार रात्रि में बॉक्साइट का अवैध उत्खनन किया जा रहा है बिना किसी अनुमति के उत्खनन चल रहा है, ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए इसका वीडियो वायरल करते हुए प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।1
- बाँदा में दहेज हत्या का शर्मनाक मामला: आग में झुलस कर युवती की मौत, पति और बेटी भी घायल बाँदा शहर में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाबूलाल चौराहा निवासी 35 वर्षीय सना, पत्नी जमील अहमद, संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय 38 वर्षीय पति जमील अहमद और 6 वर्षीय बेटी अरीफा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भी गंभीर रूप से झुलस गए।शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सना की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे पति और बेटी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के पीछे दहेज विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता मुस्ताक राईन ने बताया कि सना की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से पति द्वारा बार-बार नगदी की मांग की जाती रही। वर्ष 2020 में पांच लाख और वर्ष 2022 में फिर पांच लाख रूपए दिए जा चुके थे। हाल ही में दस लाख रूपए की मांग की गई थी, जिसे न देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर आग लगा दी।पुलिस निरीक्षक प्रभूनाथ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, नंदोई असलम और जमील के दो सगे भाई इमरान व इरफान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना न केवल दहेज प्रथा की कुप्रथा को उजागर करती है, बल्कि हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- *थाना गौरिहार पुलिस ने ग्राम निधवा पुखरी में हत्या के प्रयास का षड्यंत्र रचने वाले घटना में सम्मिलित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल* *स्वयं पर फायर करने वाला आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने साथियों के साथ मिलकर रचा था षड्यंत्र, हथियार की व्यवस्था करने एवं षड्यंत्र रचने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रयुक्त देशी कट्टा, कारतूस बरामद* *आदतन अपराधी रवि अहिरवार 13, छोटू उर्फ उदयभान शुक्ला तथा अयोध्या पटेल 6-6 अपराधों में लिप्त* थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निधवा पुखरी में घायल व्यक्ति संबंधी सूचना प्राप्त होने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची, घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय लाया गया। मामला संदेहास्पद था, पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर एकत्रित साक्ष्य एवं मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार विधिवत्त जांच की गई। संदेहियों से साइंटिफिक तरीके से पूछताछ की गई। *पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।* जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्य, कथन के अनुसार पाया गया कि घायल संदेही नितिन उर्फ गौरव प्यासी द्वारा नीरज मिश्रा एवं उनके परिजन को हत्या के प्रयास के झूठे अपराध में फसाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर हथियार की व्यवस्था की गई थी। उसके पश्चात स्वयं की जांघ में फायर कर चोट पहुंचाई गई थी। पुलिस टीम द्वारा षड्यंत्र रचकर उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी षड्यंत्र में सम्मिलित- 1. रवि उर्फ रविन्द अहिरवार पिता पप्पू अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा 2. छोटू उर्फ जरेला उर्फ उदयभान शुक्ला पिता गणेश बाबू शुक्ला निवासी ग्राम गहबरा 3. अजय उर्फ कुलदीप पिता राम विशाल अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा हथियार की व्यवस्था करने वाला- 4. अयोध्या पटेल पिता प्यारेलाल पटेल निवासी ग्राम निधवा पुखरी हथियार छुपाने वाला- 5. नरेश रजक पिता बिहारी रजक निवासी ग्राम गहबरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा, कारतूस बरामद किया गया। मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी पिता श्रीराम प्यासी निवासी ग्राम गहबरा उपचाररत है। आदतन अपराधी रवि अहिरवार 13, छोटू उर्फ उदयभान शुक्ला तथा अयोध्या पटेल 6-6 अपराधों में लिप्त हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले व एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक रूपनारायण पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, सउनि राजकुमार शुक्ला , सउनि जीवनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक राज किशोर साहू, आरक्षक अमित शर्मा , शंकर पटेल , विकास सिंह, अमित जाट , कमल सिंह ,दीपक चौरसिया महेंद्र सचान , अनिल यादव ,काशीराम, साइबर सेल टीम की भूमिका रही।1
- बाँदा में भाजपा ने 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज।1
- अलीगंज में घर के कमरे में लगी आग एक महिला की मौत बांदा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और और अन्य लोगों का उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।1
- डीजे-भांगड़ा और लग्जरी काफिले के साथ शिक्षक की विदाई1