Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाड़ी का टायर फट जाने के कारण 7 मोड़ पर 3 गाड़ियां एक साथ टकरा गई जिसमें गाड़ियों का बड़ा नुकसान हुआ , यातायात बाधित हुआ लेकिन गरिमत रहा कि किसी भी इंसान को कोई चोट नहीं आई है। अनुमान लगाया जा सकता है कि टायर फटने का कारण तेज गर्मी भी हो सकती है। कृपया धीरे चलें सुरक्षित रहें।
दैनिक समाचार उत्तराखंड
गाड़ी का टायर फट जाने के कारण 7 मोड़ पर 3 गाड़ियां एक साथ टकरा गई जिसमें गाड़ियों का बड़ा नुकसान हुआ , यातायात बाधित हुआ लेकिन गरिमत रहा कि किसी भी इंसान को कोई चोट नहीं आई है। अनुमान लगाया जा सकता है कि टायर फटने का कारण तेज गर्मी भी हो सकती है। कृपया धीरे चलें सुरक्षित रहें।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार जनपद में हुड़दंगियों पर पुलिस का सख्त एक्शन ऑपरेशन प्रहार के तहत Haridwar पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 51 नशेड़ियों को पुलिस ने दबोच लिया। लगातार मिल रही शिकायतों—खासकर महिलाओं पर फब्तियां कसने—को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया और मौके पर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 👉 पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर कानून का पालन करें, अन्यथा सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।1
- बसपा और कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए टेबल पर रखी फ़ाइल/बुकलेट फेक दी। विपक्षी विधायकों का कहना है कि न तो समय पर बैठक की सूचना दी जाती और न उनके प्रस्ताव शामिल किए जाते है। उनको मुद्दों पर बोलने का अवसर भी नहीं दिया जाता है।1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- माणा की बर्फ में भटकते और 5 साल से लापता राजस्थान के 'शंकर' के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान देवदूत बनकर आए। जवानों ने न सिर्फ उसे रेस्क्यू किया, बल्कि अपने हाथों से नहलाया, बाल काटे, मेडिकल कराया और नए कपड़े पहनाए। कड़ी मशक्कत के बाद राजस्थान के नाथद्वारा में उसके परिजनों को खोजा गया। जब माता-पिता श्री बदरीनाथ पहुंचे तो उनके आंसू नहीं रुके। सफर में उनके पैसे खत्म हो गए थे, जिस पर जवानों ने आपसी सहयोग से उनके वापस लौटने की पूरी व्यवस्था भी की। पिता ने भावुक होकर कहा- "बेटा ठीक होगा तो वापस आपसे मिलने आऊंगा।" उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से शंकर के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना। हमारे जवानों के इस निस्वार्थ सेवाभाव को कोटि-कोटि नमन!1
- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- Post by Kundan1
- The Aman Times | देहरादून 🚨 प्रेमनगर में लूट और फायरिंग से सनसनी, मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में 29/30 अप्रैल की रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को लूटकर गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने देवराज नामक व्यक्ति से तमंचे के बल पर लूटपाट की और उसे गोली मारकर फरार हो गए। बदमाश काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बताए गए। 🔹 पीड़ित से लूटा गया सामान: ₹2 लाख नकद मोबाइल फोन हिसाब-किताब की डायरी आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। 🚔 पुलिस-बदमाश मुठभेड़ पीछा करने के दौरान जंगल क्षेत्र में बदमाशों की कार दिखाई दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। फायरिंग में थानाप्रभारी नरेश राठौर घायल हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। ⚠️ इलाज के दौरान बदमाश की मौत कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई। 👮 पुलिस अलर्ट मोड में घटना के बाद पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। एसएसपी और एसपी सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉 पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कल दिनांक 28.04.2026 की रात राम वाटिका जमालपुर खुर्द में झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर लड़ झगड़ रहे दोनों व्यक्तियों को समझाया। दोनों के न मानने पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत दोनो व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है । *विवरण आरोपी-* 1- सचिन पुत्र अनिल निवासी तितरवाला थाना मण्डावर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी राम वाटिका जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार उम्र- 25 वर्ष 2- सुनील पाल पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम गरोण्डा थाना गरोण्डा जिला करनाल हरियाणा हाल निवासी राम वाटिका जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-32 वर्ष *पुलिस टीम-* 1- कानि0 कुलदीप सिंह 2- का0 सुरेन्द्र तोमर1
- बिजनौर नुमाइश मेले में दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर फैज़ की मौत। तेज रफ्तार झूले ने ली जान, खुशियां पलभर में मातम में बदली। बिना परमिशन चल रहा था बड़ा झूला, गंभीर लापरवाही उजागर। फिटनेस जांच के बिना चला झूला, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम, मौके पर अफरा-तफरी। पुलिस जांच शुरू, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज। नुमाइश मेला ठेकेदार ने प्रशासन को गुमराह कर लगाया बड़ा झूला। बिजनौर के थाना चांदपुर के नुमाइश मेला का पूरा मामला।1