Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों आजकल हमारी तबीयत सही नहीं रहती और कोई और भी सहारा नहीं है काम भी नहीं कर पा रही हूं क्या जिंदगी है दीपावली आने वाली है आप लोग कैसे हो बढ़िया होंगे और आने वाली धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को शुभ रात्रि गुड नाइट
🟪❤️🌹रेखा सिंह दिल्ली🌺🌹⚘️
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों आजकल हमारी तबीयत सही नहीं रहती और कोई और भी सहारा नहीं है काम भी नहीं कर पा रही हूं क्या जिंदगी है दीपावली आने वाली है आप लोग कैसे हो बढ़िया होंगे और आने वाली धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को शुभ रात्रि गुड नाइट
More news from हरियाणा and nearby areas
- रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों आजकल हमारी तबीयत सही नहीं रहती और कोई और भी सहारा नहीं है काम भी नहीं कर पा रही हूं क्या जिंदगी है दीपावली आने वाली है आप लोग कैसे हो बढ़िया होंगे और आने वाली धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को शुभ रात्रि गुड नाइट2
- 🔴 गैस सिलेंडर के लिए परेशान वरिष्ठ नागरिक, प्रशासन से लगाई गुहार! 25 दिन बाद बुकिंग के बावजूद नहीं मिला गैस सिलेंडर, उपभोक्ता ने बताई परेशानी हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नंबर 54 निवासी वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सिंह गोदारा ने इंडियन गैस सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी को लेकर अपनी परेशानी वीडियो के माध्यम से बयां की है। उनका कहना है कि 1 तारीख को बुकिंग करवाने के बावजूद अब तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुआ है। ट्रॉली वाले से संपर्क करने पर गैस की कमी बताई जा रही है और बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करवाने और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है। प्रशासन से निवेदन है कि वरिष्ठ नागरिक की समस्या पर संज्ञान लेकर जल्द राहत प्रदान करें। 📹 देखें, वीडियो में क्या कह रहे हैं महेंद्र सिंह गोदारा।1
- पुष्कर सिंह धामी ही तय करेंगे।अब प्राइवेट लोगों को जमीन सौंपने के लिए टेंडर निकाले गए हैं उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के दो साइन से विभिन्न विभागों की 1,080 एकड़ जमीन ) को सौंप दी गई।इस मामले में हैरानी की बात ये है कि जमीन किससे लेनी और किसे देनी है- ये दोनों काम पुष्कर सिंह धामी ही तय करेंगे।अब प्राइवेट लोगों को जमीन सौंपने के लिए टेंडर निकाले गए हैं, जिसमें पटवा डांगर की 14 एकड़ जमीन, अलकनंदा होटल शामिल है। दरअसल, सरकार लैंड बैंक के जरिए लोगों के लिए काम ही नहीं करना चाहती, वह बस जमीनों को मार्केट रेट के बजाए औने-पौने दाम पर प्राइवेट लोगों को सौंप रही है।1
- SDM अशवीर सिंह नैन की तरफ से सभी देश व प्रदेश वासियों को #दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!1
- *चूरू जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, सात पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान* *जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, सात पंचायत समितियों में औसत 73.08 प्रतिशत मतदान* चूरू । पंचायत राज आम चुनाव-2026 के मध्यनजर मंगलवार को चूरू जिले में प्रथम चरण (राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण) में चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई तथा सातों पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिलेवासियों की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता एवं सकारात्मक सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया। इसी क्रम में उन्होेंने पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के अन्तर्गत जिले में प्रथम चरण में पंचायत समिति बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व एवं भानीपुरा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार, 05 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने वाले मतदान में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। *सात पंचायत समितियों में हुआ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान* उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि मंगलवार को हुए मतदान में जिले के मतदाताओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि चूरू जिला परिषद के लिए पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से 454416 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के साथ 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सभी सातों पंचायत समितियों सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से कुल 454416 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सरदारशहर के कुल 79203 मतदाताओं में से 61111 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.16 प्रतिशत मतदान, सरदारशहर पूर्व केे कुल 74622 मतदाताओं में से 51116 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.50 प्रतिशत मतदान, भानीपुरा पंचायत समिति केे कुल 87878 मतदाताओं में से 67786 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.13 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ पंचायत समिति के कुल 99017 मतदाताओं में से 71290 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 72 प्रतिशत मतदान, चांदगोठी पंचायत समिति के कुल 84833 मतदाताओं में से 56873 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 67.04 प्रतिशत मतदान, बीदासर पंचायत समिति के कुल 126341 मतदाताओं में से 92294 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 73.05 प्रतिशत मतदान व सिद्धमुख पंचायत समिति के कुल 69864 मतदाताओं में से 53946 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ।1
- जोधपुर में भाजपा ने निकाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा जोधपुर में भाजपा ने निकाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेसः भजनलाल जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकालने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया लाई गई है, लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस के नेता अफवाहें फैलाकर आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान' के तहत गोल बिल्डिंग पर आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ मिलकर देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। 'मोदी है तो मुमकिन है' के सिद्धांत के साथ करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का दावा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री भजनलालnशर्मा ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए परिवारवाद पर सवाल उठाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इनकी भाषा सुनेंगे तो पता चलेगा, लोकतंत्र में ऐसी भाषा का स्थान है क्या। पूर्व सीएम पर लगाए आरोप-खाद-बीज की दुकान पर किसानों को लूटते थे उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर जुबानी वार करते हुए उनकी खाद-बीज की दुकान का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि आपकी खाद-बीज की दुकान थी, किसानों को लूटते थे। उन्होंने कहा कि मैं ब्रजवासी हूं। आप जो कहेंगे, उसका पूरा जवाब दूंगा और इसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा। मुख्यमंत्री ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुझसे अशोक गहलोत का बहुत अच्छा प्रेम है। कांग्रेस में उनकी चल नहीं रहा है। मैं जोधपुर से कहना चाहता हूं, मैं किसान का बेटा हूं और आप जादूगर के बेटे हैं। आपने किसानों को लूटने का काम किया है। आपके खाद-बीज की दुकान थी। पहले भी किसानों को लूटते थे, आज भी किसानों को लूटने की बात करते हो। आपके उस गोदाम पर छापा भी पड़ा था। आप नकली माल के पैसे लेकर कई गुना कमाते थे। आपको किसान रास नहीं आता है, क्योंकि आपने उन्हें कमाई का जरिया बनाया था। आप खाद बीज नकली भी बेचते थे और आप कितना महंगा देते थे, आप जरा याद कर लीजिए। उस समय की किसानों ने पर्ची भी रखी हुई है। जोधपुर के लोग हर बार आपको चुनकर भेजते थे, उनका कितना भला किया। आपने उनका तो भला किया नहीं, बल्कि रिश्तेदार और परिवार का भला किया। उन्होंने कहा कि लगातार किस तरह से घोटाले हुए हैं. जल जीवन मिशन में आपका मंत्री भी जेल में, आपके अधिकारी भी जेल में। अब किसी अधिकारी पर टिप्पणी करते हो, वो अधिकारी तो आपके समय भी थे, जब क्या कर रहे थे। मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान' के तहत निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और नागरिक अधिकारों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से निकाली गई यह पदयात्रा दोपहर में गांधी मैदान से शुरू हुई। बी रोड होते हुए पदयात्रा गोल बिल्डिंग पहुंची, जहां यह आमसभा में परिवर्तित हो गई।1
- panchayat election Rajasthan,,5 october राजस्थान पंचायत चुनाव राजस्थान पंचायत चुनाव आयोग ने आज दिनांक 5अक्टूबर को घोषित किया है1
- स्क्रैप बिक्री में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड स्क्रैप बिक्री में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड,अक्टूबर में लक्ष्य से दोगुने से अधिक कमाई 33 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 68.46 करोड़ रुपए का स्क्रैप बेचा पिछले साल की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक निस्तारण जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। अक्टूबर 2026 में रेलवे ने 33 करोड़ रुपए के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 68.46 करोड़ रुपए मूल्य का स्क्रैप बेचा। इस तरह रेलवे ने मासिक लक्ष्य का करीब 207 प्रतिशत हासिल करते हुए लक्ष्य से दोगुने से अधिक की बिक्री दर्ज की। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम रेलवे कुल 221.50 करोड़ रुपए मूल्य के स्क्रैप का निस्तारण कर चुका है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर 2025 तक यह आंकड़ा 115.47 करोड़ रुपए था। इस तरह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले स्क्रैप बिक्री में करीब 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रेलवे की इस उपलब्धि में अक्टूबर माह के दौरान चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान की भी अहम भूमिका रही। अभियान के तहत विभिन्न विभागों,डिपो और मंडलों में लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी सामग्री की पहचान कर उसे चिह्नित किया गया। इसके बाद नीलामी के लिए स्क्रैप लॉट तैयार कर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। इससे रेलवे परिसरों में अनावश्यक सामग्री हटने से स्वच्छता और सुव्यवस्था को बढ़ावा मिला,वहीं स्क्रैप बिक्री से राजस्व भी बढ़ा। रेलवे की इस पहल से अनुपयोगी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।1