Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बेलपेट से रिछी-मार्ग कच्ची मार्ग बजरी बिछाकर मार्ग बनाना भूले जिम्मेदार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत बेलपेट से रीछी सड़क मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें कच्ची मार्ग है जो शासन के द्वारा बजरी बिछाकर सड़क बनाना भूल गए हैं बताया गया कि लगभग 5 साल पहले सड़क बनाने के नाम पर बजरी बिछाकर भूल गए हैं शासन प्रशासन को ओर ध्यान देकर शीघ्र रोड बनवाये ।
बिहारीलाल सोनी
*बेलपेट से रिछी-मार्ग कच्ची मार्ग बजरी बिछाकर मार्ग बनाना भूले जिम्मेदार* कुरई विकासखंड के अंतर्गत बेलपेट से रीछी सड़क मार्ग लगभग 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमें कच्ची मार्ग है जो शासन के द्वारा बजरी बिछाकर सड़क बनाना भूल गए हैं बताया गया कि लगभग 5 साल पहले सड़क बनाने के नाम पर बजरी बिछाकर भूल गए हैं शासन प्रशासन को ओर ध्यान देकर शीघ्र रोड बनवाये ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- पीजी कॉलेज में बदहाल वॉशरूम को लेकर प्रदर्शन, दीपक जयहिंद टीम ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’: गर्भवती महिला से अभद्रता, ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार का मोबाइल छुड़ाने और धमकाने का आरोप — खुलेआम वसूली से मचा हड़कंप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी। सिवनी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘गुंडा राज’ चलने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गंभीर बदसलूकी की गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पत्रकार को डराया-धमकाया गया और उसके हाथ से मोबाइल जबरन छुड़ा लिया गया, ताकि घटना की सच्चाई रिकॉर्ड न हो सके और बाहर न आ पाए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया और माहौल ऐसा बना दिया गया कि कोई भी व्यक्ति खुलकर घटना की जानकारी देने से डरने लगे। बीच में खबर कवर कर रहे पत्रकार को लगातार बाधित किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की अवैध वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ही इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित महसूस करेगी। यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था को उजागर करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?1
- नगर के सरकारी अस्पताल कॉलोनी में बीते दो दिनों से स्थानीय रहवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। यहां के रहवासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रही है किंतु स्थानीय रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में उपयोग के लिए पानी नहीं मिल पा रही है। रहवासियों ने बताया कि अभी गर्मी के सीजन में पानी की खपत अधिक होती है किंतु नगर परिषद उतना पानी नहीं दे रही है।1
- लाँजी थाने के ग्राम पौनी में 20 वर्षीय आंचल गजबे का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आंचल ने महज दो माह पूर्व 02 फरवरी 2026 को दुर्गेश गजबे निवासी घोटी के साथ प्रेम विवाह किया था। जहाँ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची लांजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के कारण कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऑटो चालक यूनियन गुढ़ी अंबाड़ा के द्वारा हनुमान मंदिर1
- Jai bageshwar dham 🥰1
- सावधान! सिवनी के इस गांव में नल खोलते ही आ रही है सड़ांध, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण1
- मानव धर्म के संस्थापक महानत्यागी बाबा जुमदेवजी की जयंती आज 03 अप्रैल शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस मौके पर कटंगी शहर में परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल कटंगीध्उमरी और सेवकगणों के द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मरीजोंए उनके परिजनोंए पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों उनकी माताओं और ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को फल वितरीत किए गए। बाबा जुमदेव का जन्म 3 अप्रैल 1921 को नागपुर के गोलीबार चौक में एक गरीब बुनकर परिवार में हुआ था।1
- छिंदवाड़ा के राजीव गांधी बस स्टैंड में कटर से तीन युवकों पर हमला एक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया की छिंदवाड़ा के राजीव गांधी बस स्टैंड पर गुरुवार देर शाम विवाद के दौरान कटर से हमला होने की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित अभिषेक काले ने बताया कि उनके भाई नकुल, प्रदीप और कल्लू पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नकुल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है1