मुरैना जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र स्थित जिगनी फीडर पर कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मीटर रीडर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घुर्घान निवासी शाहिद कुरैशी, पुत्र हामिद हुशान के रूप में हुई है, जो जिगनी फीडर पर ही मीटर रीडर के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिजलीघर पर कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से शाहिद कुरैशी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शाहिद कुरैशी अपने पीछे दो वर्ष के मासूम बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन की लापरवाही के कारण हादसा होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्य के दौरान बिना पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित किए ही लाइन चालू कर दी गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
मुरैना जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र स्थित जिगनी फीडर पर कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मीटर रीडर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घुर्घान निवासी शाहिद कुरैशी, पुत्र हामिद हुशान के रूप में हुई है, जो जिगनी फीडर पर ही मीटर रीडर के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिजलीघर पर कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से शाहिद कुरैशी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शाहिद कुरैशी अपने पीछे दो वर्ष के मासूम बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन की लापरवाही के कारण हादसा होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्य के दौरान बिना पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित किए ही लाइन चालू कर दी गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
- कादर ख़ानजौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश🤝5 hrs ago
- बैराड तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी अव्यवस्था सामने आई है। निरीक्षण में एक स्कूल में दर्ज 33 में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला, जबकि वहां का एक आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद पाया गया।1
- Available for Rent Brand : FRONX Rent : 20Rs प्रति किलोमीटर City / Locality : धौलपुर Vehicle Type : Car Seating Capacity : 5 Seater न्यू कार2
- धौलपुर जिले में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं जैसे बिजली कटौती, फॉल्ट या बारिश के दौरान करंट की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए डिस्कॉम ने कंट्रोल रूम और क्षेत्रवार अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर के अलावा जिला स्तर पर भी शिकायत समाधान की व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता जयपुर कंट्रोल रूम (18001806507), धौलपुर जिला कंट्रोल रूम (9414029319) या संबंधित बिजलीघर व फीडर प्रभारी के माध्यम से बिजली व्यवधान की सूचना दे सकते हैं। डिस्कॉम ने धौलपुर शहर, ग्रामीण, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सेपऊ, मनियां, जाटोली, मरैना, सरानीखेड़ा और कोलारी सहित जिले के सभी क्षेत्रों के सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। यदि कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन पर सुनवाई नहीं होती है, तो उपभोक्ता क्षेत्र के सहायक व कनिष्ठ अभियंता से सीधे संपर्क कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस पहल और हेल्पलाइन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करना तथा बिजली आपूर्ति की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।2
- मुरैना के जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण सभी लोग लाइट न होने से परेशान थे। इस समस्या को लेकर एकत्रित होकर सभी लोग नगर पालिका अध्यक्ष राजू अखिल माहेश्वरी के पास पहुंचे। लोगों की समस्या सुनते ही नगर पालिका अध्यक्ष तत्काल उनके साथ खुद बिजली घर पहुंचे और वहां जेई एमके मिश्रा को ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने के निर्देश दिए। इस पर जेई ने 3 दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजू अखिल माहेश्वरी ने लोगों के साथ बिजली घर पहुंचकर इस समस्या का समाधान करवाया।1
- राजस्थान के धौलपुर में दुल्हन ब्यूटी पार्लर द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान पार्लर से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज और अत्याचार के विरोध में धौलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजकीय महाविद्यालय धौलपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान राजस्थान युवा काँग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। जब छात्र अपने हक की आवाज उठाने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, तो केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। वहीं, एनएसयूआई जिला सचिव जितेन्द्र माहौर और ज़िलाध्यक्ष गौरव पोसवाल ने परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने में नाकाम रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। पंकज तिवारी ने साफ कहा कि छात्रों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए गौरव पोसवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी कि छात्रों की आवाज को लाठी और डंडे के दम पर दबाया नहीं जा सकता। यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियां बंद नहीं कीं और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो NSUI इस आंदोलन को पूरे देश में और अधिक उग्र रूप देगा। इस प्रदर्शन के दौरान पंकज तिवारी, गौरव पोसवाल, जीतेन्द्र माहौर, सचिन कंसाना, अजीत, रामब्रज सिंह, विवेक, अतुल, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार, राज, रोहित, ऋतिक और कई अन्य छात्र उपस्थित रहे।3
- बैराड तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में कुल दर्ज 33 छात्रों में से एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद पाया गया।1
- मुरैना जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र स्थित जिगनी फीडर पर कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मीटर रीडर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घुर्घान निवासी शाहिद कुरैशी, पुत्र हामिद हुशान के रूप में हुई है, जो जिगनी फीडर पर ही मीटर रीडर के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिजलीघर पर कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से शाहिद कुरैशी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शाहिद कुरैशी अपने पीछे दो वर्ष के मासूम बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन की लापरवाही के कारण हादसा होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्य के दौरान बिना पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित किए ही लाइन चालू कर दी गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।1