*रीवा में सवर्ण संगठनों का अनोखा विरोध, मौन नेताओं का किया प्रतीकात्मक दाह संस्कार और पिंडदान* *♦️रीवा : समाचार अपडेट* रीवा शहर के विवेकानंद पार्क में आज विरोध का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है। विभिन्न सवर्ण संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्क में एकत्रित हुए और UGC के नए नियमों, SC-ST एक्ट के दुरुपयोग तथा आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी साधे रहने वाले जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब लगातार सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे रहा है, सड़कों पर उतर रहा है, तब भी क्षेत्र के सांसद, विधायक और बड़े नेता संसद और विधानसभा में इस मुद्दे पर आवाज उठाने से बच रहे हैं। इसी मौन के विरोध में उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से नेताओं को राजनीतिक रूप से मृत मानते हुए उनका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया कि जब नेता जनता की आवाज नहीं सुनेंगे तो जनता भी उन्हें राजनीतिक रूप से स्वर्गवासी मानने में देर नहीं करेगी। *विवेकानंद पार्क से बिछिया नदी तक निकली शवयात्रा, मुंडन कर किया पिंडदान* विरोध प्रदर्शन की शुरुआत विवेकानंद पार्क में सभा के साथ हुई जिसके बाद वहां से बिछिया नदी होते हुए बड़ी पुल तक प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंडन संस्कार किया, नदी किनारे पिंडदान किया और फिर प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग नहीं हुई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।आयोजकों ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष या जाति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था की खामोशी के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में भी जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी तो यह पिंडदान और सद्बुद्धि यज्ञ जैसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। *✍️ उमेश पाठक

- कर्मठ एक्सप्रेस के संपादक को रॉयल राजपूत ने लगातार कवरेज के लिए किया सम्मानित,, सतना जिले में बीते कुछ दिन पूर्व रॉयल राजपूत संगठन ने राहुल सिंह टीकर हत्याकांड को लेकर सतना एसपी ऑफिस में सिंहपुर टीआई पंकज शुक्ला को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, उस धरना प्रदर्शन में सतना जिले के किसी भी समाचार एजेंसियों का दूर-दूर तक पता नहीं था,लेकिन वही विश्वास के साथ एवं आत्मावल से पूरे 28 घंटा के धरना प्रदर्शन में लगातार कर्मठ एक्सप्रेस के संपादक रवि प्रताप सिंह अपने टीम के साथ कवरेज किए थे,जिसको देखते हुए आज रॉयल राजपूत की एक बैठक में लगातार कवरेज करने के उपलक्ष में रॉयल राजपूत संगठन ने कर्मठ एक्सप्रेस के संपादक रवि प्रताप सिंह को फूल माला के साथ सम्मानित किया,रॉयल राजपूत संगठन ने कहा कि सच की आवाज को लोगों तक पहुंचाने का काम कर्मठ एक्सप्रेस के संपादक रवि सिंह ने अपने समाचार के माध्यम से किया था,तहे दिल से हमारा पूरा रॉयल राजपूत संगठन धन्यवाद करता है एवं आपके कर्मठ एक्सप्रेस संगठन के साथ जिले का रॉयल राजपूत संगठन सदैव खड़ा रहेगा,साथ ही रॉयल राजपूत संगठन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सतना जिले का एक विश्वसनीय चैनल कर्मठ एक्सप्रेस जिले में बहुत बड़ा नाम करें उसके लिए मैं कर्मठ एक्सप्रेस के संपादक रवि सिंह को दिल से धन्यवाद करता, जिले में उनके सभी रिपोर्टरों का रॉयल राजपूत संगठन स्वागत बंधन अभिनंदन करता है।1
- काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प यात्रा' का ग्राम बेला में भव्य स्वागत* राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प यात्रा' का ग्राम बेला में भव्य स्वागत* राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया *सतना / रामपुर बघेलान -* यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित *'जन जल सेवा यात्रा'* के अंतर्गत काशी से वडनगर की ओर बाइक द्वारा निकले "सेवा यात्रियों" का कल दिनांक 19 सितंबर 2026 को सायं 06:30 बजे सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा के ग्राम बेला में भव्य स्वागत किया गया। पंचवटी होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ता संवाद, हितग्राही संवाद एवं रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *"सेवा ही संकल्प - जनसेवा ही लक्ष्य"* के मंत्र के साथ जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। आज दिनांक 20 सितंबर को यह यात्रा ग्राम बेला से मैहर जिले के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जी, भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। थाना प्रभारी रामपुर बघेलान, चौकी प्रभारी बेला एवं समस्त पुलिस स्टाफ का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। यात्रा के दौरान सेवा कार्यों के अंतर्गत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा बेला तालाब परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समस्त ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।1
- हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है। हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है।1
- 🙏🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱🙏 🌅 सुप्रभात एवं सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🌅 भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका दिन मंगलमय हो। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां सदैव बनी रहें। महादेव आपके सभी कार्यों को सफल करें और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏 🔱 हर हर महादेव 🔱 🌺 जय भोलेनाथ 🌺 दिनांक: 21 सितंबर 2026 | सोमवार रावेन्द्र उरमलिया सतना हेड N.D. न्यूज़ चैनल सतना, मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक 🙏🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱🙏 🌅 सुप्रभात एवं सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🌅 भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका दिन मंगलमय हो। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां सदैव बनी रहें। महादेव आपके सभी कार्यों को सफल करें और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏 🔱 हर हर महादेव 🔱 🌺 जय भोलेनाथ 🌺 दिनांक: 21 सितंबर 2026 | सोमवार रावेन्द्र उरमलिया सतना हेड N.D. न्यूज़ चैनल सतना, मध्यप्रदेश सच • निष्पक्ष • निर्भीक3
- आज जनपद पंचायत गंगेव की तिवनी, मढ़ी, सहेवा एवं बांस ग्राम पंचायतों में श्रमदान के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। “हर रविवार श्रमदान, स्वच्छता बने जनअभियान” के संदेश के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।1
- *जाएंट्स राष्ट्रीय सेवा सप्ताह* की निरंतर कड़ी मे आज जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना *जाएंट्स राष्ट्रीय सेवा सप्ताह* की निरंतर कड़ी मे आज जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना ने बदखर आंगनवाड़ी केंद्र को लोहे की अलमारी भेट कर जरुरत को पूरा करने की कोशिश क़ी तथा उपस्थित बालक बालिकाओं को फल,बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट आदि वितरित किया। सेवा कार्यक्रम उपरांत जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना ने आंगनवाड़ी संचालिका श्रीमती लक्ष्मी सहगल जी का माल्यार्पण एवं श्रींफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे फेडरेशन उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष मीनाक्षी नेमा पूर्व अध्यक्ष श्रचंद्र अग्रवाल,राजेश खत्री, संजय मिश्रा, नितिन नेमा आदि क़ी उपस्थित व सेवा समर्थन सराहनीय रहा।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 सितम्बर 20261
- नेताओं के पिंडदान, मुंडन और प्रतीकात्मक शवयात्रा से जताया विरोध यूजीसी अधिनियम, एससी-एसटी अधिनियम और आरक्षण के मुद्दों पर सवर्ण नेताओं की कथित चुप्पी के खिलाफ प्रदर्शन नेताओं के पिंडदान, मुंडन और प्रतीकात्मक शवयात्रा से जताया विरोध यूजीसी अधिनियम, एससी-एसटी अधिनियम और आरक्षण के मुद्दों पर सवर्ण नेताओं की कथित चुप्पी के खिलाफ प्रदर्शन रीवा (अखंड सत्ता) रीवा के विवेकानंद पार्क में सोमवार को विभिन्न सवर्ण संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा के जिला सचिव अनुराग मिश्रा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में यूजीसी अधिनियम, एससी-एसटी अधिनियम तथा आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाने वाले सवर्ण नेताओं के प्रति नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही मुंडन, पिंडदान और प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे उन नेताओं के प्रति सांकेतिक विरोध बताया, जिनके बारे में उनका आरोप है कि वे समाज से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित आवाज नहीं उठा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों को समाज ने अपने प्रतिनिधित्व के लिए चुना है, यदि वे जनता के मुद्दों को सदन और सरकार तक नहीं पहुंचाते हैं तो उनके प्रति लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं की कथित चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए। विवेकानंद पार्क में कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां से बिछिया नदी होते हुए बड़ी पुल तक प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इस दौरान मुंडन, पिंडदान सहित अन्य सांकेतिक कार्यक्रम किए गए। आरक्षण और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सीधी और गुना में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रतीकात्मक अर्थी, मुंडन और पिंडदान के माध्यम से विरोध दर्ज कराने की खबरें सामने आई हैं। रीवा में हुए प्रदर्शन के आयोजकों ने संकेत दिया कि यदि संबंधित मुद्दों पर नेताओं की ओर से आवाज नहीं उठाई गई तो आगे भी इसी तरह के सांकेतिक विरोध कार्यक्रम किए जा सकते हैं।1
- जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना की राष्ट्रीय सेवा सप्ताह की तृतीय दिवस पर किया सेवा कर जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना की राष्ट्रीय सेवा सप्ताह की तृतीय दिवस पर ओवर ब्रिज़ के निचे गरीब बस्ती मे मानवता की सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व मातृशक्ति के बीच फल एवं टॉफी चॉकलेट वितरण कर सेवा को निरंतरता प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफलता प्रदान करनेे मे जाएंट्स फेडरेशन क़े उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना क़ी अध्यक्ष मीनाक्षी नेमा, पूर्व अध्यक्ष द्वय राजेश खत्री एवं श्रीचंद्र अग्रवाल, गोपाल धुत,संजय मिश्रा, सुनील जायसवाल, विनोद जायसवाल, लक्ष्मी सहगल,नितिन नेमा, बिंदु श्रीवास्तव, ईशा नेमा आदि कर योगदान व उपस्थिति सराहनीय रही। करीब डेढ़ सौ बच्चे और 25 महिलाओं को फल वितरण किया गया सी न्यूज़ संवाददाता शिवम गुप्ता सतना1