logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण पर प्रशिक्षण बनखेड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में 25 फरवरी 2026 को “पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के सदस्य मनोज राय, प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर, कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के प्राध्यापक डॉ. दीपक खांडे, केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग सहित जिले के 106 कृषक उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास पटेल ने अधिनियम की जानकारी देते हुए देशी बीज संरक्षण व पंजीयन के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान अपनी विकसित किस्मों का पंजीयन कर बीज उत्पादन, विक्रय एवं संरक्षण का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में देशी बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में ब्रजेश कुमार नामदेव ने आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Sandeep Mehra
Sandeep Mehra
Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण पर प्रशिक्षण बनखेड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में 25 फरवरी 2026 को “पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के सदस्य मनोज राय, प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर, कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के प्राध्यापक डॉ. दीपक खांडे, केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग सहित जिले के 106 कृषक उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास पटेल ने अधिनियम की जानकारी देते हुए देशी बीज संरक्षण व पंजीयन के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान अपनी विकसित किस्मों का पंजीयन कर बीज उत्पादन, विक्रय एवं संरक्षण का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में देशी बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में ब्रजेश कुमार नामदेव ने आभार व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण म.प्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17.02.2026 से 26.02.2026 तक संचालित किया गया। उक्त आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायंली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8 कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के श्री मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को वोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत में शामिल समस्त प्रशिक्षणाथियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टी शर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन, वनविभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज दिनांक 26/2/2026 को श्रीमति राखी नंदा क्षेत्रसंचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, श्री राहुल उपाध्याय वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कामती, श्री विलास डोंगरे वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी बागडा बफर, श्री मदन मोहन राव प्रशिक्षक एवं वन परिक्षेत्र कामती के स्टॉफ की उपस्थिति में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जावेगा।
    1
    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण
म.प्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17.02.2026 से 26.02.2026 तक संचालित किया गया। उक्त आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायंली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8 कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के श्री मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को वोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत में शामिल समस्त प्रशिक्षणाथियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टी शर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन, वनविभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज दिनांक 26/2/2026 को श्रीमति राखी नंदा क्षेत्रसंचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, श्री राहुल उपाध्याय वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कामती, श्री विलास डोंगरे वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी बागडा बफर, श्री मदन मोहन राव प्रशिक्षक एवं वन परिक्षेत्र कामती के स्टॉफ की उपस्थिति में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जावेगा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • https://youtu.be/MAKIKvgSjA8?si=E8Cj6mVxg8P8rKtW Panna लोकायुक्त की टीम ने सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जनपद शाहनगर के चोपरा सरपंच क़ो पांच हजार की रिश्वत लेते रहे हाथो पकड़ा शाहनगर जनपद में कपिलधारा योजना में रिश्वतखोरी -सरपंच 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार -सागर लोकायुक्त की टीम की ट्रेप की कार्रवाई एंकर-लोकायुक्त सागर की टीम ने 25 फरवरी 2026 को पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।जानकारी के फरियादी नंदलाल राठौर ने कपिलधारा योजना के तहत कूप निर्माण स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली।और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    https://youtu.be/MAKIKvgSjA8?si=E8Cj6mVxg8P8rKtW
Panna लोकायुक्त की टीम ने सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
जनपद शाहनगर  के चोपरा सरपंच  क़ो पांच हजार की रिश्वत लेते रहे हाथो पकड़ा 
शाहनगर  जनपद में कपिलधारा योजना में रिश्वतखोरी
-सरपंच 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
-सागर लोकायुक्त की टीम की ट्रेप की कार्रवाई
एंकर-लोकायुक्त सागर की टीम ने 25 फरवरी 2026 को पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।जानकारी के फरियादी नंदलाल राठौर ने कपिलधारा योजना के तहत कूप निर्माण स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली।और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा नर्मदापुरम पहुंची डीजे की धुन पर स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा सेठानी घाट लोकेशन – नर्मदापुरम सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के नर्मदापुरम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में यात्रा के प्रवेश करते ही डीजे की धुनों के बीच भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा जब सेठानी घाट पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ नर्मदा के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। साधु-संतों और अनुयायियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया जा रहा है कि सतगुरु भैया जी सरकार परिक्रमा के दौरान अन्य फल एवं त्याग कर केवल जल और वायु ग्रहण करते हुए निरंतर माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। यह यात्रा तप, त्याग और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। परिक्रमा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के पड़ाव की ओर रवाना हो गई।
    1
    सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा नर्मदापुरम पहुंची
डीजे की धुन पर स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा सेठानी घाट
लोकेशन – नर्मदापुरम
सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के नर्मदापुरम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में यात्रा के प्रवेश करते ही डीजे की धुनों के बीच भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
यात्रा जब सेठानी घाट पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ नर्मदा के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। साधु-संतों और अनुयायियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया जा रहा है कि सतगुरु भैया जी सरकार परिक्रमा के दौरान अन्य फल एवं त्याग कर केवल जल और  वायु ग्रहण करते हुए निरंतर माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। यह यात्रा तप, त्याग और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। परिक्रमा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के पड़ाव की ओर रवाना हो गई।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है और किसी आपराधिक षड्यंत्र का प्रमाण सामने नहीं आया.
    1
    दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राउज
एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है और किसी आपराधिक षड्यंत्र का प्रमाण सामने नहीं आया.
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Journalist होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।
    1
    मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    20 hrs ago
  • *शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे* *रहस मेला बहुउपयोगी मेला बन गया, इस प्रकार के मेले प्रदेश में शुरू होंगे- स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह* *नींव कमजोर होगी तो भविष्य कमजोर होगा, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है — विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव जी
    1
    *शाहपुर सहित प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालय शुरू होंगे*
*रहस मेला बहुउपयोगी मेला बन गया, इस प्रकार के मेले प्रदेश में शुरू होंगे- स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह*
*नींव कमजोर होगी तो भविष्य कमजोर होगा, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाकर नींव को मजबूत किया जा रहा है — विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव जी
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंहपुर मप्र
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंहपुर मप्र
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • https://youtu.be/uSZ2QNjDv48?si=HR2KvSppai4xus7Y Narsinghpur अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा #बड़ीखबर *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता-भारी मात्रा में गांजा जप्त कर तस्करी नेटवर्क पर नरसिंहपुर पुलिस का करारा प्रहार* • *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा।* • *अवैध मादक पदार्थ : 152 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस गिरफ्त में।* • *अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन पुलिस ने किया जप्त।* • *लगभग ₹50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन द्वारा भारी मात्रा में अवैध गांजा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मार्ग से झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को मय माल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्रभावी नाकेबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन को चिन्हित कर पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर कपूरी तिराहे के आगे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोका गया। *खाली कैरेटों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजा तस्करी :* पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी तलाश के दौरान वाहन में खाली कैरेट भरे हुए पाए गए जिनकी और गहनता से तलाशी ली गयी जिस तस्कर द्वारा बड़ी चालाकी से कैरेटों के बीच बोरियों में भारी मात्रा में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। *छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में गांजा :* वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह निवम, निवासी ग्वालियर बताया। गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त अवैध गांजा राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहा था जो वाहन स्वामी बंटी सोनी के कहने पर लाना बताया गया है। *थाना कोतवाली की कार्यवाही :* गिरफ्तार आरोपी : रोहित सिंह निवम निवासी गवालियर, म.प्र.। जप्त मादक पदार्थ : लगभग 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन (जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 लाख रूपये) वैधानिक कार्यवाही : धारा 8/20 (ख), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज। *कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे एवं आरक्षक श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है। *"नशे से दूरी, है ज़रूरी"* *"Say No to Drugs"* अदिति न्यूज से सतीश लमानिया
    1
    https://youtu.be/uSZ2QNjDv48?si=HR2KvSppai4xus7Y
Narsinghpur अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा
#बड़ीखबर 
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
*अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता-भारी मात्रा में गांजा जप्त कर तस्करी नेटवर्क पर नरसिंहपुर पुलिस का करारा प्रहार*
•	*अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा।*
•	*अवैध मादक पदार्थ : 152 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस गिरफ्त में।*
•	*अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन पुलिस ने किया जप्त।*
•	*लगभग ₹50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।  
इसी क्रम में एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन द्वारा भारी मात्रा में अवैध गांजा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मार्ग से झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को मय माल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्रभावी नाकेबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन को चिन्हित कर पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर कपूरी तिराहे के आगे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोका गया।
*खाली कैरेटों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजा तस्करी :*
पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी तलाश के दौरान वाहन में खाली कैरेट भरे हुए पाए गए जिनकी और गहनता से तलाशी ली गयी जिस तस्कर द्वारा बड़ी चालाकी से कैरेटों के बीच बोरियों में भारी मात्रा में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।
*छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में गांजा :*
वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह निवम, निवासी ग्वालियर बताया। गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त अवैध गांजा राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहा था जो वाहन स्वामी बंटी सोनी के कहने पर लाना बताया गया है। 
*थाना कोतवाली की कार्यवाही :*
गिरफ्तार आरोपी  	:   रोहित सिंह निवम निवासी गवालियर, म.प्र.।  
जप्त मादक पदार्थ 	:  लगभग 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन (जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 लाख रूपये)
वैधानिक कार्यवाही	 :  धारा 8/20 (ख), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
*कार्यवाही में विशेष भूमिका :*  उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे एवं आरक्षक श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है। 
*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*                                                 
*"Say No to Drugs"*
अदिति न्यूज से सतीश लमानिया
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ का पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन कई सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से किसानों की समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रमुख मांगों में फसलों का उचित समर्थन मूल्य, समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने तथा फसल बीमा दावों का शीघ्र भुगतान शामिल है। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    3
    भारतीय किसान संघ का पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन
कई सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने पीपल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से किसानों की समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रमुख मांगों में फसलों का उचित समर्थन मूल्य, समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने तथा फसल बीमा दावों का शीघ्र भुगतान शामिल है। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
किसान संघ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.