Shuru
Apke Nagar Ki App…
Om kumar
More news from Faridabad and nearby areas
- सपा अध्यक्ष कहते हैं कि नया जनरेशन कहते हैं कि हर जख्म का बदला लेंगे, सीएम योगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। समाजवादी पार्टी के बबुआ को थोड़ा समझाइए, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है... जैसे वर्ष 2014 में देश के अंदर जनता ने किया था, वर्ष 2017 में प्रदेश में किया था... #shuruapp #hariyana1
- उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आगे रखने की रणनीति बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की हर कमिश्नरी में चुनावी रैलियां करेंगे. वहीं, अमित शाह भी यूपी में चुनावी मोर्चा संभालेंगे. पहले चरण में वह अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं और बूथ सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी प्रदेशभर में चुनावी सभाएं और कार्यक्रम करेंगे. बीजेपी की इन चुनावी गतिविधियों की शुरुआत 20 नवंबर के बाद होने की तैयारी है. पार्टी की योजना प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की सभी कमिश्नरियों और क्षेत्रों तक पहुंच बनाने की है. #shuruapp#UPPolitics #UPElection2027 #Mission2027 #BJP #PMModi #AmitShah1
- Post by Om kumar1
- माया गैंग का बदमाश पुलिस के जाल में! 23 साल की उम्र, 29 केसों का रिकॉर्ड…1
- राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने एक बड़े अवैध जुआ रैकेट का किया पर्दाफाश राजधानी के मदनपुर खादर इलाके में पुलिस ने एक बड़े अवैध जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। थाना कालिंदी कुंज की पुलिस टीम ने सोमवार देर रात एक मकान पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1.47 लाख रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार (2 नवंबर) को कालिंदी कुंज थाने को मदनपुर खादर स्थित बबलू डेयरी की गली नंबर 5 में ओमवीर नामक व्यक्ति के मकान (मकान संख्या 276) में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने रात करीब 12:15 बजे बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। पुलिस के आते ही मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर जुए की फड़ पर बैठे सभी 11 व्यक्तियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 1,47,550 रुपये की नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद किए। साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने पूरी छापेमारी की वीडियोग्राफी भी कराई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोमिन, मंजूर, सलमान, रफीक, मोहम्मद असलम, हाशिम, शेर खान, संतोष कुमार, आजाद अली, इरशाद और बबलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मदनपुर खादर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 607/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 (धारा 3/4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बरामद धनराशि को कानूनी जब्ती कार्यवाही के तहत अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- तपोवन ऋषिकेश में साफ सुथरे 2BHK लग्जरी फ्लैट कंबाइंड किचन1
- ACP ईमानदार लगता है इसका सपोर्ट करना चाहिए #CJP सपोर्ट #PoliceProtest 🙌🥰 ये एसीपी मेहनत से नौकरी लगा है पक्का 💯🤣🤣🤣🤣Impressed 🙌🔥#ACP ऐसा होता है जो मेहनत से नौकरी लगता है 😂😂😂1
- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक होटल के कमरे में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह खर्चे के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला का हाथों से गला दबाया और फिर उसकी ही साड़ी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। इतना ही नहीं, होटल में कमरा लेने के लिए उसने फर्जी पहचान का सहारा लिया था। अपराध शाखा DLF ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल का है, जहां 31 अक्टूबर को आरोपी शिव कुमार और महिला ने कमरा लिया था। दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 9 बजे होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा DLF को सौंप दी।1