नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को जा रहे दिल्ली के दो युवक सड़क हादसे में घायल रेवदर (सिरोही): कांडला हाईवे पर खान के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक द्वारका स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के सिविल लाइंस निवासी विशाल दर्शन ग्रोवर और ऋषि प्रदीप सिन्हा बुलेट बाइक पर द्वारका के लिए निकले थे। सुबह कांडला हाईवे पर खान के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और चालाकी दिखाते हुए ट्रक को जुबली पेट्रोल पंप पर खड़ा कर छिप गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का नंबर पुलिस को दे दिया। सूचना पर पुलिस ने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गुरुवार रात को सिरोही में रुके थे और शुक्रवार सुबह द्वारका स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को जा रहे दिल्ली के दो युवक सड़क हादसे में घायल रेवदर (सिरोही): कांडला हाईवे पर खान के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक द्वारका स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के सिविल लाइंस निवासी विशाल दर्शन ग्रोवर और ऋषि प्रदीप सिन्हा बुलेट बाइक पर द्वारका के लिए निकले थे। सुबह कांडला हाईवे पर खान के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और चालाकी दिखाते हुए ट्रक को जुबली पेट्रोल पंप पर खड़ा कर छिप गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का नंबर पुलिस को दे दिया। सूचना पर पुलिस ने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गुरुवार रात को सिरोही में रुके थे और शुक्रवार सुबह द्वारका स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
- सिरोही जिले के कैलाश नगर थाना क्षेत्र के झाडोली वीर गांव में बुधवार को किसी बात को लेकर दोस्तों मे हुई कहासुनी के बाद सिर पर पत्थर से हमला करने पर कालूराम पुत्र बाबूलाल मेघवाल निवासी झाड़ोलीवीर की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल कि मोर्चारी मे रखवाया। वही गुरुवार को सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने कि मांग को लेकर परिजन और समाज के लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम नही करवाने कि मांग पर अड़े रहे । जिस पर पुलिस ने परिजन व समाज के लोगो से समझाइस करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया जिसके बाद परिजनों कि सहमति के बाद मृतक कालूराम मेघवाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अलग अलग टीम गठित आरोपियों कि तलश शुरू कर दी हैँ1
- गांव में मेलो खतम होया पाछै भी सफाई व्यवस्था बिल्कुल नी कराई गई। चारो तरफ गंदगी फैली पड़ी है। भूखा-प्यासा पशु कचरा में खावण री चीज तलाशता फिरै है अर गंदगी खावण ने मजबूर है। उधर गांव री खेलिया भी सुखी पड़ी है, जिण सूं पशु पाणी बिना प्यासा भटकता फिरे है। जिम्मेदारां री लापरवाही कारण हालात बिगड़ता जावै है।”1
- Post by Mahendra Meena3
- एमएमबी ग्रुप ने परिंडे बांधकर की बेजुबानों की सेवा की शुरुआत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए जिले के अग्रणी सेवाभावी संगठन एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर ने अपने वार्षिक अभियान की शुरुआत की है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा की पावन स्मृति में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के इस पुण्य कार्य का आगाज शनिवार को ग्रुप ऑफिस (ए.के. मोटर गैरेज) से किया गया। इस दौरान मौलाना इदरीस साहब, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. इकरार शेख, समाजसेवी राजू भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने सामूहिक रूप से परिंडे बांधे और उनमें दाना-पानी भरकर अभियान को गति दी। - इंसानियत का धर्म है दूसरों की सेवा : मौलाना इदरीस अभियान के शुभारंभ पर मौलाना इदरीस साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह ने हमें इंसान बनाया है, तो हमारा यह फर्ज बनता है कि हम इंसानियत के हर उस काम को करें जिससे सृष्टि के हर जीव को राहत मिले। उन्होंने ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप जिस शिद्दत के साथ समाज सेवा के कार्यों में जुटा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। बेजुबानों के लिए शुरू किया गया यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। - संभाग भर में कायम की सेवा की मिसाल कार्यक्रम में मौजूद डॉ. इकरार शेख और समाजसेवी राजू भाई बर्तन वाला ने ग्रुप की सेवाओं को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि एमएमबी ग्रुप न केवल डूंगरपुर बल्कि पूरे संभाग में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में यह अभियान हर वर्ष गर्मियों में चलाया जाता है। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि ग्रुप केवल परिंडे बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हीं स्थानों का चयन किया जाता है जहाँ नियमित रूप से दाना-पानी भरने की जिम्मेदारी तय हो सके, ताकि पक्षियों को निरंतर राहत मिलती रहे।1
- डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले डूंगरपुर नगर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक्शन मोड पर कार्य करते हुए 5 प्रभारी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनके द्वारा स्वच्छता को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख घटक के संबंध में निगरानी रखते हुए सूचनाएं और शिकायते संकलित करके ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता को रिपोर्टिंग दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब डूंगरपुर नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शीघ्र हमें सूचित करें। ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में निरीक्षण के समय मात्र प्रतापनगर बगीचे में ही सफाई पाई गई। प्रातः 6 से 10 बजे एवं सांय 6 से 10 बजे तक बगीचों में बागवान अपनी ड्यूटी देगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते सफाई, लाईट, तथा पेड़-पौधे को पानी देने सम्बन्धित सभी जिम्मेदारी बगीचे के अन्दर कार्य करने वाले बागवान की रहेगी। समस्या होने पर उसकी सूचना नरेन्द्र सिंह को देगा तथा इस कार्य को देखने हेतु श्री राजेश डेंडू को जिम्मेदारी दी गई है आप सीधे राजेश के मोबाईल पर बगीचे सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में जगह-जगह गंदगी सम्बन्धित के लिए अमित टेलर, निजी खाली प्लॉटो को लेकर पंकज जैन को जिम्मेदारी दी गई है वही रोड़ लाईटों को लेकर मेरे द्वारा श्री गोपाल मराठा को जिम्मेदारी दी गई है। सड़कों पर गाये घूमती हुई दिखे तो आप श्री प्रवीण श्रीमाल को प्रभारी नियुक्त किया है।1
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी, मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही खाद्य विभाग व एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।1
- डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।1
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में एक हृदय विदारक घटना घटी। अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर खदान के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान अजय डांगी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था।1
- डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।1