logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शमशाबाद के डबरी गांव में मिले पशु अवशेष, जांच की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन विदिशा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के डबरी गांव के पास पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

17 hrs ago
user_सौरभ जैन
सौरभ जैन
शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

शमशाबाद के डबरी गांव में मिले पशु अवशेष, जांच की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन विदिशा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के डबरी गांव के पास पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सांदीपनि विद्यालय की बस बंद, तहसील में धरने पर बैठे छात्र सांदीपनि विद्यालय की बस सेवा बंद होने से नाराज़ छात्र-छात्राएं तहसील कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का कहना है कि बस बंद होने से स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और कई छात्र ट्रॉली व अन्य साधनों से आने को मजबूर हैं। छात्रों ने प्रशासन से जल्द बस सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग की है।
    1
    सांदीपनि विद्यालय की बस बंद, तहसील में धरने पर बैठे छात्र
सांदीपनि विद्यालय की बस सेवा बंद होने से नाराज़ छात्र-छात्राएं तहसील कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का कहना है कि बस बंद होने से स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और कई छात्र ट्रॉली व अन्य साधनों से आने को मजबूर हैं। छात्रों ने प्रशासन से जल्द बस सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग की है।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चार्जिंग पोर्ट की सफाई में न करें ये गलती, खराब हो सकता है आपका फोन चार्जिंग पोर्ट की सफाई में न करें ये गलती, खराब हो सकता है आपका फोन फोन का चार्जिंग पोर्ट साफ करते समय छोटी-सी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है. जानिए पोर्ट साफ करने का सही तरीका, किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और कब सर्विस सेंटर जाना बेहतर होता है.
    1
    चार्जिंग पोर्ट की सफाई में न करें ये गलती, खराब हो सकता है

आपका फोन

चार्जिंग पोर्ट की सफाई में न करें ये गलती, खराब हो सकता है
आपका फोन
फोन का चार्जिंग पोर्ट साफ करते समय छोटी-सी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है. जानिए पोर्ट साफ करने का सही तरीका, किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और कब सर्विस सेंटर जाना बेहतर होता है.
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    10 hrs ago
  • गंज बासौदा: पुरानी कृषि उपज मंडी में कचरे का अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से बीमारियों के मुहाने पर सब्जी मंडी गंज बासौदा (पल्स इंडिया 24 न्यूज): शहर के हृदय स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आलम यह है कि पूरे मंडी परिसर में कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि इसी स्थान पर रोजाना विशाल सब्जी मंडी सजती है। सैकड़ों व्यापारी और हजारों नागरिक प्रतिदिन यहां हरी सब्जियां और खाद्य सामग्रियां खरीदने पहुंचते हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। सड़ती सब्जियों की बदबू से हाल बेहाल, फैल रहा बीमारियों का खतरा मंडी परिसर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों में सड़ती सब्जियां और प्लास्टिक का जमावड़ा आवारा मवेशियों का अड्डा बन चुका है। बदबू के कारण व्यापारियों का वहां खड़े होना और आम जनता का सांस लेना तक दूभर हो गया है। बारिश और उमस के इस मौसम में मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हैजा, डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर महामारियों के फैलने का सीधा खतरा बना हुआ है। टैक्स वसूली जारी, लेकिन सुविधाएं शून्य स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई के नाम पर केवल खानापूरी कर रहा है। सब्जी विक्रेताओं से हर दिन शुल्क तो वसूला जाता है, लेकिन सफाई के नाम पर मंडी परिसर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं
    1
    गंज बासौदा: पुरानी कृषि उपज मंडी में कचरे का अंबार, नगर पालिका की लापरवाही से बीमारियों के मुहाने पर सब्जी मंडी
गंज बासौदा (पल्स इंडिया 24 न्यूज): शहर के हृदय स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आलम यह है कि पूरे मंडी परिसर में कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि इसी स्थान पर रोजाना विशाल सब्जी मंडी सजती है। सैकड़ों व्यापारी और हजारों नागरिक प्रतिदिन यहां हरी सब्जियां और खाद्य सामग्रियां खरीदने पहुंचते हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है।
सड़ती सब्जियों की बदबू से हाल बेहाल, फैल रहा बीमारियों का खतरा
मंडी परिसर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों में सड़ती सब्जियां और प्लास्टिक का जमावड़ा आवारा मवेशियों का अड्डा बन चुका है। बदबू के कारण व्यापारियों का वहां खड़े होना और आम जनता का सांस लेना तक दूभर हो गया है। बारिश और उमस के इस मौसम में मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हैजा, डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर महामारियों के फैलने का सीधा खतरा बना हुआ है।
टैक्स वसूली जारी, लेकिन सुविधाएं शून्य
स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई के नाम पर केवल खानापूरी कर रहा है। सब्जी विक्रेताओं से हर दिन शुल्क तो वसूला जाता है, लेकिन सफाई के नाम पर मंडी परिसर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं
    user_प्रदीप मैथिल
    प्रदीप मैथिल
    Local News Reporter बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • *बिग ब्रेकिंग नगर निगम* अवैध निर्माण पर सर्वोच न्यायालय की नगर निगम को कड़ी फटकार मप्र शासन द्वारा बनाई दस सदस्यीय जाँच समिति पर लगाई रोक मप्र हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दुकान संचालकों को राहत आदेश (स्टे ऑर्डर ) समस्त आदेश निरस्त सर्वोच न्यायाल केआदेश पर चल रही जाँच में किसी प्रकार का हस्तक्षेप मान्य नहीं मप्र शासन की अधिवक्ता को लगाई कड़ी फटकार नगर निगम की तरफ़ से कहा गया कि वे कार्यवाही करना चाहते है पर उनके हाथ बाँधे जा रहे है पाँच हफ़्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश
    1
    *बिग ब्रेकिंग नगर निगम*

अवैध निर्माण पर सर्वोच न्यायालय की नगर निगम को कड़ी फटकार 

मप्र शासन द्वारा बनाई दस सदस्यीय जाँच समिति पर लगाई रोक 

मप्र हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दुकान संचालकों को राहत आदेश (स्टे ऑर्डर ) समस्त आदेश निरस्त 

सर्वोच न्यायाल केआदेश पर चल रही जाँच में किसी प्रकार का हस्तक्षेप मान्य नहीं 

मप्र शासन की अधिवक्ता को लगाई कड़ी फटकार


नगर निगम की तरफ़ से कहा गया कि वे कार्यवाही करना चाहते है पर उनके हाथ बाँधे जा रहे है

पाँच हफ़्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • Bhopal"आम जनता बोली – वर्तमान परिस्थितियों के लिए सत्ता में बैठे लोग और उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं" वर्तमान परिस्थितियों को लेकर आम जनता ने अपनी राय रखी है। लोगों का कहना है कि मौजूदा हालात के लिए सत्ता में बैठे लोग और उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और कई अहम सवाल उठाए। देखिए जनता की राय और जानिए कि लोग इस पूरे मामले को किस नजरिए से देख रहे हैं।
    1
    Bhopal"आम जनता बोली – वर्तमान परिस्थितियों के लिए सत्ता में बैठे लोग और उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं"
वर्तमान परिस्थितियों को लेकर आम जनता ने अपनी राय रखी है। लोगों का कहना है कि मौजूदा हालात के लिए सत्ता में बैठे लोग और उनकी नीतियां जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और कई अहम सवाल उठाए।
देखिए जनता की राय और जानिए कि लोग इस पूरे मामले को किस नजरिए से देख रहे हैं।
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • *न्यू मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,* *बड़ी संख्या व्यापारी पहुंचे टीटी नगर थाना में* भोपाल: न्यू मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जबरन परेशान करने और व्यापार में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में व्यापारी टीटी नगर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे है
    1
    *न्यू मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,*

*बड़ी संख्या व्यापारी पहुंचे टीटी नगर थाना में*

भोपाल: न्यू मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जबरन परेशान करने और व्यापार में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में व्यापारी टीटी नगर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे है
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.