Shuru
Apke Nagar Ki App…
kadwaghut. com *राजनांदगांव में गरजे दिग्विजय सिंह: केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले—‘जनता सब देख रही है’*
Jaideep Sharma
kadwaghut. com *राजनांदगांव में गरजे दिग्विजय सिंह: केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले—‘जनता सब देख रही है’*
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- , 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी की गंडई पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आदतन आरोपी शेख वसीम उर्फ आयुष खान (18 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 6, कंपोजिट गंडई को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी श्याम लाल चातर बिदनी (58 वर्ष), निवासी पशु चिकित्सालय गंडई द्वारा 27 अक्टूबर 2 हजार 25 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 24 अक्टूबर 2 हजार 25 की रात अज्ञात चोर ने पशु चिकित्सालय गंडई के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प सहित लगभग 13 हजार 6 सौ रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 375/25 धारा 331, 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में बनी झोपड़ी में एक बड़ी पेटी के अंदर चोरी का सामान छुपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां पेटी में छुपाकर रखे गए कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- #nowshowing #rajtalkiesraipur #bookmyshow1
- लांजी बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा बीपीएम व बीसीएम का वेतन काटने के निर्देश लांजी। कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 26 फरवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव एवं बच्चों के कुपोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर श्री मीना ने समीक्षा के दौरान ए. एन. सी.पंजीयन, ए. एन. सी. 4 जांच तथा हाई रिस्क महिलाओं के पंजीयन सहित आयरन शुक्रोज में लक्ष्य से कम उपलब्धि प्राप्त करने पर लाँजी बीएमओ डॉ.अक्षय उपराड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लाँजी बीपीएम मनीष पांडे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए। इसी प्रकार बीसीएम लांजी अरुणा रणदिवे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अनमोल पोर्टल पर सभी गर्भवती माताओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। माता के गर्भवती होते ही उसका पंजीयन अनमोल पोर्टल पर हो जाना चाहिए और उसके नियमित टीकाकरण एवं जांच पर विशेष ध्यान देना है। अनमोल पोर्टल पर पंजीकृत गर्भवती माताओं में से हाईरिस्क वाली माताओं को चिन्हित कर उनके सुरक्षित प्रसव के लिए उचित प्रबंधन अनिवार्य रूप से किया जाना है। कलेक्टर श्री मीना ने सख्त निर्देश दिये कि अनमोल पोर्टल पर किसी भी तरह से गलत एंट्री नही होना चाहिए। जिस एएनएम द्वारा गलत एंट्री की जा रही है उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।1
- बीएसएफ में चयनित लुभांषी का विधायक मंडावी ने किया सम्मान विधायक सावित्री मंडावी लुभांषी का मुंह मीठा कर सम्मान करती हुई महेश जैन की सुपुत्री लुभांषी जैन का चयन सीमा सुरक्षा बल में होने पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने उनके निवास पहुंचकर बधाई दी। विधायक ने लुभांषी का मुंह मीठा कराया और शाल-श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लुभांषी ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रतिदिन तड़के चार बजे उठकर कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। विधायक मंडावी ने लुभांषी की मेहनत की सराहना की।1
- *एक और बजट आया मगर कोरर को कॉलेज मिला ना तहसील युवाओं के सपनों पर फिर पानी फिरा=अकरम कुरैशी* *जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और कोरर जोन कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अकरम कुरैशी ने इस बजट में कोरर को कुछ नहीं मिलने पर दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश हुआ जिसमें एक बार फिर कोरर वासियों के उम्मीद पर पानी फिर गया ना कालेज ना तहसील की घोषणा हुआ ना बजट में शामिल हुआ युवा पीढ़ी कब तक कॉलेज के पढ़ाई के लिए कांकेर भानु का चक्कर काटेंगे गरीब छात्र कब तक पैसे के अभाव में 12 के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होते रहेंगे कब तक तहसील के लिए भानुप्रतापपुर पर हि आश्रित रहेंगे* *कोरर से कांकेर भानु की दूरी 25=30 किलोमीटर है और कोरर छेत्र के पहाड़ी अंचल धनेली कठोली तरानदुल से तहसील कॉलेज की दूरी 50=60 किलोमीटर है गरीब जनता अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला पाने में असमर्थ है* *कुरैशी ने आगे कहा कि भले हि भानुप्रतापपुर विधानसभा में विपक्ष की विधायक है मगर सांसद तो सत्ता पक्ष के हैं मगर उन्होंने भी ध्यान नहीं दिए भानुप्रतापपुर ब्लॉक का सबसे बड़ा ग्राम कोरर जिस पर 25=30 गांव आश्रित है मगर ना कालेज ना तहसील और तो और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी बुरा हाल ना एम. बी.बी. एस.डॉक्टर ना दवाई अब युवा पीढ़ी को आगे आकर आंदोलन ही करना पड़ेगा जिस तरह आंदोलन से हायर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण हुआ था सभी राजनैतिक दलों के नेता व्यापारी और युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी ने उपतहसील का सौगात दिए थे उसके बाद पूर्व विधायक मंत्री स्व.मनोज मंडावी जो के प्रयास से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरर को पूर्ण तहसील का घोषणा चारामा में किए थे मगर कुछ गांव के विरोध के चलते वो भी रुक गया* *पता नहीं कोरर वा क्षेत्रवासियों का यह सपना कॉलेज तहसील और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा या फिर आंदोलन के लिए एक होना पड़ेगा*2
- बेमेतरा 26 फरवरी 2026:- जिला मुख्यालय से लगभग 28 कि.मी. दूर स्थित बेरला विकासखंड के चिन्हित ग्रामों में आज कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्माणाधीन वृहद पुलों एवं सड़क कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी गुणवत्ता, प्रगति की स्थिति, निर्धारित समय-सीमा, सुरक्षा मानकों तथा परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामों की कनेक्टिविटी पर गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से ई-एमबी, स्वीकृत प्राक्कलन, स्पैन डिज़ाइन, एप्रोच रोड की प्रगति, मटेरियल क्वालिटी टेस्टिंग रिपोर्ट एवं कार्य पूर्णता लक्ष्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।1
- , 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 फरवरी को थाना खैरागढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों, पान ठेलों और गुमटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में युवाओं को नियम विरुद्ध तरीके से तम्बाकू उत्पाद बेचे जाने की पुष्टि हुई। कुल 13 दुकानदारों द्वारा तम्बाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 3 दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित गो गो/रोलिंग पेपर भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग सिगरेट (जॉइंट) बनाने में किया जाता है। पूछताछ के दौरान संबंधित दुकानदारों से उक्त सामग्री की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों की जानकारी एकत्र की गई है। संबंधित सप्लायरों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवाओं, विशेषकर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- #nowshowing #rajtalkiesraipur #bookmyshow1
- बेमेतरा, 26 फरवरी 2026:- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय स्थित दिशा सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति, वित्तीय स्वीकृतियों, अतिरिक्त कार्यों तथा लंबित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई और समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया गया।बैठक के प्रारंभ में सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता द्वारा समिति को एजेंडा बिंदुओं से अवगत कराया गया। 29 जनवरी 2026 के उपरांत प्राप्त आवंटन तथा किए गए भुगतान की अनुमोदन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अतिरिक्त कार्यों जैसे नई पाइप लाइन विस्तार एवं फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन की स्वीकृति संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।1