लांजी बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा बीपीएम व बीसीएम का वेतन काटने के निर्देश लांजी। कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 26 फरवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव एवं बच्चों के कुपोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर श्री मीना ने समीक्षा के दौरान ए. एन. सी.पंजीयन, ए. एन. सी. 4 जांच तथा हाई रिस्क महिलाओं के पंजीयन सहित आयरन शुक्रोज में लक्ष्य से कम उपलब्धि प्राप्त करने पर लाँजी बीएमओ डॉ.अक्षय उपराड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लाँजी बीपीएम मनीष पांडे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए। इसी प्रकार बीसीएम लांजी अरुणा रणदिवे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अनमोल पोर्टल पर सभी गर्भवती माताओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। माता के गर्भवती होते ही उसका पंजीयन अनमोल पोर्टल पर हो जाना चाहिए और उसके नियमित टीकाकरण एवं जांच पर विशेष ध्यान देना है। अनमोल पोर्टल पर पंजीकृत गर्भवती माताओं में से हाईरिस्क वाली माताओं को चिन्हित कर उनके सुरक्षित प्रसव के लिए उचित प्रबंधन अनिवार्य रूप से किया जाना है। कलेक्टर श्री मीना ने सख्त निर्देश दिये कि अनमोल पोर्टल पर किसी भी तरह से गलत एंट्री नही होना चाहिए। जिस एएनएम द्वारा गलत एंट्री की जा रही है उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
लांजी बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा बीपीएम व बीसीएम का वेतन काटने के निर्देश लांजी। कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 26 फरवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती माताओं के सुरक्षित प्रसव एवं बच्चों के कुपोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर श्री मीना ने समीक्षा के दौरान ए. एन. सी.पंजीयन, ए. एन. सी. 4 जांच तथा हाई रिस्क महिलाओं के पंजीयन सहित आयरन शुक्रोज में लक्ष्य से कम उपलब्धि प्राप्त करने पर लाँजी बीएमओ डॉ.अक्षय उपराड़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लाँजी बीपीएम मनीष पांडे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए। इसी प्रकार बीसीएम लांजी अरुणा रणदिवे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अनमोल पोर्टल पर सभी गर्भवती माताओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। माता के गर्भवती होते ही उसका पंजीयन अनमोल पोर्टल पर हो जाना चाहिए और उसके नियमित टीकाकरण एवं जांच पर विशेष ध्यान देना है। अनमोल पोर्टल पर पंजीकृत गर्भवती माताओं में से हाईरिस्क वाली माताओं को चिन्हित कर उनके सुरक्षित प्रसव के लिए उचित प्रबंधन अनिवार्य रूप से किया जाना है। कलेक्टर श्री मीना ने सख्त निर्देश दिये कि अनमोल पोर्टल पर किसी भी तरह से गलत एंट्री नही होना चाहिए। जिस एएनएम द्वारा गलत एंट्री की जा रही है उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
- , 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी की गंडई पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आदतन आरोपी शेख वसीम उर्फ आयुष खान (18 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 6, कंपोजिट गंडई को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी श्याम लाल चातर बिदनी (58 वर्ष), निवासी पशु चिकित्सालय गंडई द्वारा 27 अक्टूबर 2 हजार 25 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 24 अक्टूबर 2 हजार 25 की रात अज्ञात चोर ने पशु चिकित्सालय गंडई के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प सहित लगभग 13 हजार 6 सौ रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 375/25 धारा 331, 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में बनी झोपड़ी में एक बड़ी पेटी के अंदर चोरी का सामान छुपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां पेटी में छुपाकर रखे गए कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- वारासिवनी । चंद दिनों पूर्व नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर नगरपालिका परिषद वारासिवनी द्वारा लगवाये गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे है। गत दिनों फव्वारा चौक के पास एक सब्जी वाली महिला के साथ लूट करने की घटना वहॉ पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की नजर में पूरी तरह से नहीं आ पाई। जिसके कारण पुलिस पिछले 3 दिनों में भी आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे एक बड़े ट्रक द्वारा जय स्तम्भ चौक पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया था और चालक को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ भी की गई। इस बीच घटना की जानकारी नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को पुलिस विभाग व नागरिकों द्वारा दी गई। लेकिन उसके बावजूद भी नगरपालिका की ओर से किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की जहमत नहीं उठाई। बताया जाता है कि ट्रक लालबर्रा मार्ग से जय स्तम्भ चौक होकर बालाघाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान जय स्तम्भ चौक पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से ट्रक टकरा गया। जिससे कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और चालक को थाने में बुला लिया। जहॉ पर थाना प्रभारी पवन यादव ने उससे कागजातों के बारे में पूछताछ की, तो उसने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। जिससे उनके बीच कुछ गरमा गरम बहस भी हो गई थी। वहीं ट्रक के बालाघाट निवासी मालिक से वारासिवनी के कुछ व्यापारियों ने नगरपालिका के अधिकारियों व पदाधिकारियों की चर्चा करवाई और उससे सीसीटीवी कैमरों को पहुॅचे नुकसान की भरपाई का वादा कर उसे छुड़वा दिया। सीसीटीवी कैमरों को कितना नुकसान पहुॅचा है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। यहॉ पर विचारणीय बात यह भी है कि नगर के चौक चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रुम पुलिस थाना वारासिवनी में बनाया गया है और सभी कैमरों की देखरेख भी पुलिस विभाग को करनी चाहिए। लेकिन इस मामले में पुलिस विभाग ने अपनी ओर से कार्यवाही करने के स्थान पर गेंद नगरपालिका के पाले में डाल दी और उसका फायदा ट्रक चालक व मालिक दोनों को ही मिल गया। नगरपालिका के अधिकारियों व पदाधिकारियों ने सिर्फ सीसीटीवी कैमरों की नुकसानी की वसूली का समझौता कर ट्रक चालक व मालिक की लापरवाही को नजरअंदाज कर दिया। वैसे तो इसके पहले भी जय स्तम्भ चौक की बाऊंड्रीवाल को भी कुछ वाहन चालकों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। उस समय भी नगरपालिका के अधिकारियों ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की रिपोर्ट नहीं लिखाते हुए उनसे समझौता कर लिया था। फिलहाल तो ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए सीसीटीवी कैमरो को नगरपालिका ने निकलवा लिया है।1
- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने किरनापुर, वारासिवनी, लालबर्रा और जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।1
- धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 पावा के साथ आरोपी गिरफ्तार धमधा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमधा पुलिस टीम ने क्षेत्र के ठेलका चौक के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 32 पावा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। लंबे समय से अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी राकेश वर्मा को रंगे हाथों पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बालापुर बीसापुर में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर घुसकर दिनेश कुमार उइके नाम के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गुरूवार को वन विभाग ने दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 06 बजे के बीच गांव में विशेष मुनादी करवाई है। प्रशिक्षु आईएफएस जितेन्द्र कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चढ़ार के निर्देशन पर वन विभाग ने टीम ने पूरे गांव की गश्ती की और ध्वनि विस्ताकर यंत्र के जरिए ग्रामीणों को सर्तक रहने की अपील की गई है।1
- Post by Rajend kushram1
- , 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे मिली जानकारी अनुसार जिला केसीजी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 फरवरी को थाना खैरागढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों, पान ठेलों और गुमटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में युवाओं को नियम विरुद्ध तरीके से तम्बाकू उत्पाद बेचे जाने की पुष्टि हुई। कुल 13 दुकानदारों द्वारा तम्बाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 3 दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित गो गो/रोलिंग पेपर भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग सिगरेट (जॉइंट) बनाने में किया जाता है। पूछताछ के दौरान संबंधित दुकानदारों से उक्त सामग्री की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों की जानकारी एकत्र की गई है। संबंधित सप्लायरों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवाओं, विशेषकर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- जिले में चोरी के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत बालाघाट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग तीन प्रकरणों का खुलासा किया है। कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।1
- संत निरंकारी मिशन ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देश पर पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटंगी के ग्राम कोसमी में सेवादारों ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तालाब की सफाई की। शाम 06 बजे मीडिया सहायक अवलेश पारधी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।1