Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदुए की चहल-कदमी से बीसापुर गांव में दशहत, वन विभाग ने करवाई मुनादी वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बालापुर बीसापुर में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर घुसकर दिनेश कुमार उइके नाम के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गुरूवार को वन विभाग ने दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 06 बजे के बीच गांव में विशेष मुनादी करवाई है। प्रशिक्षु आईएफएस जितेन्द्र कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चढ़ार के निर्देशन पर वन विभाग ने टीम ने पूरे गांव की गश्ती की और ध्वनि विस्ताकर यंत्र के जरिए ग्रामीणों को सर्तक रहने की अपील की गई है।
Dev Anand
तेंदुए की चहल-कदमी से बीसापुर गांव में दशहत, वन विभाग ने करवाई मुनादी वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बालापुर बीसापुर में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर घुसकर दिनेश कुमार उइके नाम के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गुरूवार को वन विभाग ने दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 06 बजे के बीच गांव में विशेष मुनादी करवाई है। प्रशिक्षु आईएफएस जितेन्द्र कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चढ़ार के निर्देशन पर वन विभाग ने टीम ने पूरे गांव की गश्ती की और ध्वनि विस्ताकर यंत्र के जरिए ग्रामीणों को सर्तक रहने की अपील की गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विगत एक वर्ष से नगर परिषद कटंगी शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक मवेशी बाजार को ठेके पर न देकर स्वयं अपने कर्मचारियों से वसूली करवा रही है। ऐसे में लगातार कर्मचारियों के द्वारा पशुपालकों और व्यापारियों से मवेशी पंजीयन शुल्क की राशि दोगुनी वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थी। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे जब हमने बाजार पहुंचकर देखा तो यह कर्मचारी अधिक राशि वसूली करते हुए नजर आए। दोगुना राशि वसूली किए जाने की बात तो पूरी तरह से सही नहीं पाई गई। हालांकि यह जरूर देखा गया कि पंजीयन शुल्क की राशि रसीद में दर्ज राशि से अधिक ली जा रही थी। नियमानुसार मवेशी बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित पंजीयन शुल्क की सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य होता है। बावजूद इसके जब नगर परिषद के कर्मचारी मवेशी बाजार में वसूली कर रहे है तो यहां से यहीं महत्वपूर्ण जानकारी गायब दिखी। यह एक गंभीर लापरवाही का संकेत तो है ही, वहीं ऐसे में इस बात से भी कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि यहां अवैध वसूली नहीं हो रही होगी। ऑफ कैमरा कई पशु क्रेताओं और विक्रेताओं ने बताया कि उनसे अधिक पैसा लेकर कम की रसीद थमाई गई है। बताया जाता है कि मवेशी बाजार में वसूली करने वाले कर्मचारियों ने इस वसूली को नगर परिषद की आय का जरिए कम बल्कि अपनी झोली भरने का जरिया अधिक बना लिया है।1
- वारासिवनी। आर्थिक तंगी से जूझ रही नगरपालिका परिषद वारासिवनी में दो माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी आक्रोशित हो गए। वेतन को लेकर कर्मचारियों की सीएमओ व पार्षदगण से बहस के बाद सीएमओ ने एक माह का वेतन कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा करवा दिया है। वहीं एक महक वेतन 2 मार्च सोमवार को जमा करवाने का आश्वासन दिया है।1
- आगामी रामनवमी पर्व को लेकर आनंदवर्धन श्री राम मंदिर कलबोड़ी में तैयारियां तेज जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर NH-44 नागपुर मार्ग पर स्थित आनन्द वर्धन श्री राम मंदिर में इन दिनों व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए नव युवक राम मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आगामी चैत्र नवरात्रि, बैठकी अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से मंदिर के जीर्णोद्धार और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से मंदिर के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग करने की अपील की है। मंदिर में दान के लिए QR कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपना योगदान दे सकते हैं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी भक्तों के सहयोग से आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया जाएगा तथा धर्म लाभ का अवसर सभी को प्राप्त होगा।2
- Post by Dhupsingh Dhurve1
- आज महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के हनुमान चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।1
- *सिवनी* *सिवनी में शंकराचार स्तंभ की हुई स्थापना* *मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े...* सिवनी जिले के मुख मार्ग छिंदवाड़ा चौक में शंकराचार स्तंभ की स्थापना की गई इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोकार्पण किया साथ ही द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती भी उपस्थित थे और जिले के विधायक दिनेश राय मुनमुन,, कलेक्टर , डीजीपी,पुलिस अधीक्षक, कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ता और धर्म प्रेमी बंधु भारी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे1
- हर घर नल जल योजना या छल योजना लखनादौन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मचवाडा के ग्राम कल्याणपुर मे योजनाओं की खुलती पोल पूरे ग्राम मे नल जल योजना सिर्फ कागजों मे ही सीमित जमीनी स्तर पर फेल2
- वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बालापुर बीसापुर में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर घुसकर दिनेश कुमार उइके नाम के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गुरूवार को वन विभाग ने दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 06 बजे के बीच गांव में विशेष मुनादी करवाई है। प्रशिक्षु आईएफएस जितेन्द्र कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चढ़ार के निर्देशन पर वन विभाग ने टीम ने पूरे गांव की गश्ती की और ध्वनि विस्ताकर यंत्र के जरिए ग्रामीणों को सर्तक रहने की अपील की गई है।1