आगामी रामनवमी पर्व को लेकर आनंदवर्धन श्री राम मंदिर कलबोड़ी में तैयारियां तेज जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर NH-44 नागपुर मार्ग पर स्थित आनन्द वर्धन श्री राम मंदिर में इन दिनों व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए नव युवक राम मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आगामी चैत्र नवरात्रि, बैठकी अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से मंदिर के जीर्णोद्धार और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से मंदिर के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग करने की अपील की है। मंदिर में दान के लिए QR कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपना योगदान दे सकते हैं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी भक्तों के सहयोग से आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया जाएगा तथा धर्म लाभ का अवसर सभी को प्राप्त होगा।
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर आनंदवर्धन श्री राम मंदिर कलबोड़ी में तैयारियां तेज जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर NH-44 नागपुर मार्ग पर स्थित आनन्द वर्धन श्री राम मंदिर में इन दिनों व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए नव युवक राम मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आगामी चैत्र नवरात्रि, बैठकी अष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के
उद्देश्य से मंदिर के जीर्णोद्धार और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से मंदिर के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग करने की अपील की है। मंदिर में दान के लिए QR कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपना योगदान दे सकते हैं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी भक्तों के सहयोग से आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया जाएगा तथा धर्म लाभ का अवसर सभी को प्राप्त होगा।
- वन परिक्षेत्र कटंगी के ग्राम बालापुर बीसापुर में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे वन्य प्राणी तेंदुए ने गांव के भीतर घुसकर दिनेश कुमार उइके नाम के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस घटना के बाद गुरूवार को वन विभाग ने दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 06 बजे के बीच गांव में विशेष मुनादी करवाई है। प्रशिक्षु आईएफएस जितेन्द्र कुमार और वन परिक्षेत्र अधिकारी बी.एल.चढ़ार के निर्देशन पर वन विभाग ने टीम ने पूरे गांव की गश्ती की और ध्वनि विस्ताकर यंत्र के जरिए ग्रामीणों को सर्तक रहने की अपील की गई है।1
- वारासिवनी । चंद दिनों पूर्व नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर नगरपालिका परिषद वारासिवनी द्वारा लगवाये गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे है। गत दिनों फव्वारा चौक के पास एक सब्जी वाली महिला के साथ लूट करने की घटना वहॉ पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की नजर में पूरी तरह से नहीं आ पाई। जिसके कारण पुलिस पिछले 3 दिनों में भी आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे एक बड़े ट्रक द्वारा जय स्तम्भ चौक पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया था और चालक को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ भी की गई। इस बीच घटना की जानकारी नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को पुलिस विभाग व नागरिकों द्वारा दी गई। लेकिन उसके बावजूद भी नगरपालिका की ओर से किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की जहमत नहीं उठाई। बताया जाता है कि ट्रक लालबर्रा मार्ग से जय स्तम्भ चौक होकर बालाघाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान जय स्तम्भ चौक पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से ट्रक टकरा गया। जिससे कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और चालक को थाने में बुला लिया। जहॉ पर थाना प्रभारी पवन यादव ने उससे कागजातों के बारे में पूछताछ की, तो उसने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। जिससे उनके बीच कुछ गरमा गरम बहस भी हो गई थी। वहीं ट्रक के बालाघाट निवासी मालिक से वारासिवनी के कुछ व्यापारियों ने नगरपालिका के अधिकारियों व पदाधिकारियों की चर्चा करवाई और उससे सीसीटीवी कैमरों को पहुॅचे नुकसान की भरपाई का वादा कर उसे छुड़वा दिया। सीसीटीवी कैमरों को कितना नुकसान पहुॅचा है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। यहॉ पर विचारणीय बात यह भी है कि नगर के चौक चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रुम पुलिस थाना वारासिवनी में बनाया गया है और सभी कैमरों की देखरेख भी पुलिस विभाग को करनी चाहिए। लेकिन इस मामले में पुलिस विभाग ने अपनी ओर से कार्यवाही करने के स्थान पर गेंद नगरपालिका के पाले में डाल दी और उसका फायदा ट्रक चालक व मालिक दोनों को ही मिल गया। नगरपालिका के अधिकारियों व पदाधिकारियों ने सिर्फ सीसीटीवी कैमरों की नुकसानी की वसूली का समझौता कर ट्रक चालक व मालिक की लापरवाही को नजरअंदाज कर दिया। वैसे तो इसके पहले भी जय स्तम्भ चौक की बाऊंड्रीवाल को भी कुछ वाहन चालकों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। उस समय भी नगरपालिका के अधिकारियों ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की रिपोर्ट नहीं लिखाते हुए उनसे समझौता कर लिया था। फिलहाल तो ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए सीसीटीवी कैमरो को नगरपालिका ने निकलवा लिया है।1
- बालाघाट-गोंदिया राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खुरसोड़ी और कन्हड़गांव के बीच उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।1
- Post by Bablu Yadav2
- Post by Dhupsingh Dhurve1
- नेशनल हाईवे मे दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो का इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार शाम अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत हुआ। मृतकों की पहचान आकाश चंद्रवंशी, निवासी खामी थाना अमरवाड़ा और कित चंद्रवंशी, निवासी खकरा चौरई के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। तेज रफ्तार और अचानक सामने आने के कारण दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस नहीं मिली, पिकअप से पहुंचाया अस्पताल घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को पिकअप वाहन से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया, जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान दो की मौत डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आकाश चंद्रवंशी और कित चंद्रवंशी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।1
- संत निरंकारी मिशन ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देश पर पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटंगी के ग्राम कोसमी में सेवादारों ने सुबह 8 बजे से 11 बजे तालाब की सफाई की। शाम 06 बजे मीडिया सहायक अवलेश पारधी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।1
- आज महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के हनुमान चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने नगर अध्यक्ष जैनेंद्र कटरे के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।1
- अपनी जनता पार्टी ने 2026 के यूजीसी लागू करने की मांग बदायूँ आज दिनाँक 26 फरवरी को मालवीय आवास गृह पर अपनी1