ब्रेकिंग न्यूज़ | नाले में डूबकर मजदूर राहुल की मौत पर मोर्चरी के बाहर हंगामा, AAP विधायक धरने पर पूर्वी दिल्ली के वार्ड 219 क्यू पॉकेट इलाके में पीडब्ल्यूडी के नाले में काम के दौरान मजदूर राहुल की दर्दनाक मौत के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। राहुल की मौत से नाराज़ परिजनों, स्थानीय निवासियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने GTB Hospital की मोर्चरी के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप है कि ठेकेदार ने राहुल को बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरण के नाले के अंदर उतार दिया, जिसके चलते नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस लापरवाही से गुस्साए परिजन लगातार मोर्चरी के बाहर शव लेने से इनकार करते हुए धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक Veer Singh Dhingan, निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल (वार्ड 218) और कोंडली से विधायक कुलदीप भी मौके पर पहुंचे। विधायक वीर सिंह ढींगान ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा है कि जब तक आलाधिकारी या Parvesh Verma मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक शव रिसीव नहीं किया जाएगा। मोर्चरी के बाहर लगातार नारेबाजी और जोरदार हंगामा जारी है। परिजनों का आरोप है कि यह मौत नहीं बल्कि ठेकेदार की घोर लापरवाही से हुई हत्या है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- वंदे भारत में परोसा गया ऐसा खाना, खाते ही सूज गए महिला के होंठ, मेडिकल रिपोर्ट ने उड़ाए रेलवे के होश देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खाने की गुणवत्ता को लेकर विवादों में आ गई है. वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को दस्त हो गए. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और मेडिकल रिपोर्ट ने इस मामले को तूल दे दिया है. इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या हुआ ट्रेन में सफर के दौरान ? महिला ने बताया कि वह 27 मार्च को ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी से देवघर जा रही थीं और कोच E1 में सफर कर रही थीं. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने ट्रेन में परोसा गया लंच खाया, कुछ ही देर में उनके होंठ सूज गए और शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखने लगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी हालत की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आए. साथ ही डॉक्टर की पर्ची भी शेयर की, जिसमें इलाज का जिक्र था. महिला का कहना है कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो हालत और बिगड़ सकती थी.1
- लेबनान की राजधानी बेरुत में मंगलवार को इजराइली एयरस्ट्राइक में एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। एक के बाद एक बेरूत पर कई हमले किए गए। #IranWar #IranIsraelWar #America #lebanon1
- आज से क्या क्या महंगा..टैक्स के नए नियम क्या हैं..जेब पर अब कितनी मार, आसानी से सब समझिए ! .1
- पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक संदिग्ध कार को रोककर दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, जिससे एक संभावित अपराध टल गया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक बटन वाला चाकू और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई है।1
- भाई कुशवाहा समाज कल्लू कुशवाहा की गोली मार की हत्या कर दी गई है यार भाई जिसने भी किया है उसके ऊपर जमीन पर वही होगी सरकार निवेदन है जल्दी करो नहीं अगर विश्वास पलट जाएगा#४_६1
- मां पत्थर का सपना 🚙😭👈1
- हर महीने आर्थिक बदलाव होते हैं, जो लोगों की मंथली खर्च को प्रभावित करते हैं. मार्च 2026 में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें एलपीजी गैस से लेकर सिम और रेलवे टिकट संबंधी नियम शामिल हैं. ये बदलाव आपकी जेब को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस महीने से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं. #Business | #LPG | #RuleChange | #AajTakSocial | #ATCard1