logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक कार्ट) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को मनमाने किराए से राहत दिलाने के लिए प्रीपेड टैक्सी बूथ की स्थापना और आधुनिक ट्रेनों के प्राथमिक रखरखाव के लिए विश्वस्तरीय केंपेट डिजाइन नई पिटलाइन के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य आशीष मेहता द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) की उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उठाए गए सुझावों पर रेलवे बोर्ड और जीएम ने यह सकारात्मक संज्ञान लिया है। बैठक में बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए प्लेटफॉर्मों पर इलेक्ट्रिक कार्ट और लगेज ट्रॉली चलाने की मांग को स्वीकार किया गया है, जिसके लिए कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर जल्द ही एनएफआर के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, कोटा के 'एजुकेशन सिटी' होने के कारण देश भर से आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को ऑटो-टैक्सी चालकों की मनमानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से प्रीपेड टैक्सी बूथ की स्थापना की जाएगी। साथ ही, कोटा से नई दिल्ली, मुंबई व अन्य मार्गों के लिए नई वंदे भारत और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के सुगम संचालन का रास्ता साफ करते हुए वंदे भारत गाड़ियों के मेंटेनेंस के लिए एक आधुनिक 'केंपेट डिजाइन पिट लाइन' और एक अन्य स्टेबलिंग लाइन सुविधा युक्त नई पिट लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से महाप्रबंधक ने संबंधित ठेकेदारों को कार्य की समय-सीमा तय करने और काम वाली जगहों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मानसून के दौरान बुजुर्गों व बच्चों को होने वाली असुविधा और हादसों के खतरे से बचाया जा सके। रेलवे प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि मिशन रफ्तार के तहत मथुरा-नागदा खंड में ट्रैक फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है और अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए पंपिंग व्यवस्था व संरचनात्मक सुधार के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, त्योहारों पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूचना अब बिना किसी देरी के, 7 से 10 दिन पहले एडवांस नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जाएगी।

6 hrs ago
user_Dushyant singh gehlot journal
Dushyant singh gehlot journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
6 hrs ago
ccbd1c54-a343-4d33-beb4-aab24449b59f

कोटा रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक कार्ट) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को मनमाने किराए से राहत दिलाने के लिए प्रीपेड टैक्सी बूथ की स्थापना और आधुनिक ट्रेनों के प्राथमिक रखरखाव के लिए विश्वस्तरीय केंपेट डिजाइन नई पिटलाइन के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य आशीष मेहता द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) की उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उठाए गए सुझावों पर रेलवे बोर्ड और जीएम ने यह सकारात्मक संज्ञान लिया है। बैठक में बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए प्लेटफॉर्मों पर इलेक्ट्रिक कार्ट और लगेज ट्रॉली चलाने की मांग को स्वीकार किया गया है, जिसके लिए कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर जल्द ही एनएफआर के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, कोटा के 'एजुकेशन सिटी' होने के कारण देश भर से आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को ऑटो-टैक्सी चालकों की मनमानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से प्रीपेड टैक्सी बूथ की स्थापना की जाएगी। साथ ही, कोटा से नई दिल्ली, मुंबई व अन्य मार्गों के लिए नई वंदे भारत और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के सुगम संचालन का रास्ता साफ करते हुए वंदे भारत गाड़ियों के मेंटेनेंस के लिए एक आधुनिक 'केंपेट डिजाइन पिट लाइन' और एक अन्य स्टेबलिंग लाइन सुविधा युक्त नई पिट लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से महाप्रबंधक ने संबंधित ठेकेदारों को कार्य की समय-सीमा तय करने और काम वाली जगहों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मानसून के दौरान बुजुर्गों व बच्चों को होने वाली असुविधा और हादसों के खतरे से बचाया जा सके। रेलवे प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि मिशन रफ्तार के तहत मथुरा-नागदा खंड में ट्रैक फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है और अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए पंपिंग व्यवस्था व संरचनात्मक सुधार के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, त्योहारों पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूचना अब बिना किसी देरी के, 7 से 10 दिन पहले एडवांस नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा के किशोरपुरा स्थित कायन हाउस गौशाला में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती पर रविवार, 12 जुलाई को एक सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने साझा की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गोगामेड़ी के विचारों को याद किया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय गोगामेड़ी के त्याग, सेवा, साहस एवं समाजहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गोगामेड़ी ने सर्वसमाज को मजबूत करने और राजपूत समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया, जिसके चलते आज समाज का प्रत्येक वर्ग संगठन और समाज के हित में कार्य कर रहा है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह पवार, गौशाला चेयरमैन जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता राहुल सिंह सिकरवार, गौरव प्रताप सिंह जादौन, शिवराज सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पुनाक सिंह, गौरव सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जोलपा, मीनू कंवर, रेनू चौहान, गजेंद्र सिंह और जतन सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, महिला इकाई की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा, गौसेवा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    4
    कोटा के किशोरपुरा स्थित कायन हाउस गौशाला में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती पर रविवार, 12 जुलाई को एक सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने साझा की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गोगामेड़ी के विचारों को याद किया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय गोगामेड़ी के त्याग, सेवा, साहस एवं समाजहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गोगामेड़ी ने सर्वसमाज को मजबूत करने और राजपूत समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया, जिसके चलते आज समाज का प्रत्येक वर्ग संगठन और समाज के हित में कार्य कर रहा है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह पवार, गौशाला चेयरमैन जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता राहुल सिंह सिकरवार, गौरव प्रताप सिंह जादौन, शिवराज सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पुनाक सिंह, गौरव सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जोलपा, मीनू कंवर, रेनू चौहान, गजेंद्र सिंह और जतन सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, महिला इकाई की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा, गौसेवा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राहुल गांधी जी लगभग 20 दिन से गायब हैं और खुद कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का कोई पता नहीं है कि वे आखिरकार कहां पर हैं।
    1
    राहुल गांधी जी लगभग 20 दिन से गायब हैं और खुद कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का कोई पता नहीं है कि वे आखिरकार कहां पर हैं।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
  • यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अखबार नवीसों से बातचीत की है।
    1
    यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अखबार नवीसों से बातचीत की है।
    user_Ramesh Gandi
    Ramesh Gandi
    Media company लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजू घी वाले की गली में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक गैस वेल्डिंग की दुकान में काम के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दुकानदार चंदालाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद दो अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। धमाके की भयावह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दुकान पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों के अनुसार, पिछले सात महीनों में इस दुकान पर यह दूसरी बार और अब तक कुल मिलाकर तीसरी बार सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    कोटा की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजू घी वाले की गली में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक गैस वेल्डिंग की दुकान में काम के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दुकानदार चंदालाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद दो अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। धमाके की भयावह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दुकान पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों के अनुसार, पिछले सात महीनों में इस दुकान पर यह दूसरी बार और अब तक कुल मिलाकर तीसरी बार सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और जेके लोन हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग से जान गंवाने वाली पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। पीड़ित परिवारों को यह आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रसूताओं की मौत के इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजस्थान के कोटा स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और जेके लोन हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग से जान गंवाने वाली पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे।

पीड़ित परिवारों को यह आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रसूताओं की मौत के इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    20 hrs ago
  • कोटा की अरुंधति चौधरी ने खेल के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत के बल पर मान और गौरव बढ़ाया है। भारत स्वाभिमान राजस्थान का मन कही जाने वाली अरुंधति चौधरी की इस सफलता और उनके द्वारा बढ़ाए गए गौरव को श्याम सुंदर शर्मा ने रेखांकित किया है।
    1
    कोटा की अरुंधति चौधरी ने खेल के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत के बल पर मान और गौरव बढ़ाया है। भारत स्वाभिमान राजस्थान का मन कही जाने वाली अरुंधति चौधरी की इस सफलता और उनके द्वारा बढ़ाए गए गौरव को श्याम सुंदर शर्मा ने रेखांकित किया है।
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग के माध्यम से मृत पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे और इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा सहारा बनेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन माताओं का असमय निधन हुआ है, उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे और परिवार हैं, जिनके सामने अब पालन-पोषण और भविष्य की बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाज का दायित्व है कि वह इन परिवारों का सहारा बने। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाया जाएगा और परिवार के योग्य सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, परवरिश और सुरक्षित भविष्य के लिए भी हरसंभव सहयोग का वादा किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स दिल्ली और जयपुर के विशेषज्ञों की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार बेहद सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    4
    कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग के माध्यम से मृत पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे और इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा सहारा बनेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन माताओं का असमय निधन हुआ है, उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे और परिवार हैं, जिनके सामने अब पालन-पोषण और भविष्य की बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाज का दायित्व है कि वह इन परिवारों का सहारा बने। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाया जाएगा और परिवार के योग्य सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, परवरिश और सुरक्षित भविष्य के लिए भी हरसंभव सहयोग का वादा किया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स दिल्ली और जयपुर के विशेषज्ञों की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार बेहद सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली में विकास कार्यों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, चंदौली में इन दिनों सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है और इसी दौरान रास्ते में आ रहे एक मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना था। तभी अचानक मंदिर का शीर्ष गुंबद ढह गया और वहाँ काम कर रहा एक कर्मचारी मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली में विकास कार्यों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, चंदौली में इन दिनों सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है और इसी दौरान रास्ते में आ रहे एक मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना था। तभी अचानक मंदिर का शीर्ष गुंबद ढह गया और वहाँ काम कर रहा एक कर्मचारी मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.