Shuru
Apke Nagar Ki App…
Connect with us using comment or link in the comment or mobile number ✅
Aman Sharma
Connect with us using comment or link in the comment or mobile number ✅
- Aman Sharmaमुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेशConnect 🙂 for services 👇 https://tinyurl.com/4c26ks7r To Join Our team 😀 https://tinyurl.com/25c8y7hx or call us 87701785743 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जगतपुर जिला मुरैना की घटना कुत्ता 🐕🐶 किसी वयक्ति ने कुल्हाड़ी बार किया है डॉक्टर की हेल्प चाइए भाई सरकारी डॉक्टर बुलाकर उसका इलाज उपचार कराया चैनल को सपोर्ट करें1
- ग्वालियर के दाल बाजार में नकली मसाले बनाने वाली फैक्ट्री पर फूड विभाग का छापा, फैक्ट्री को किया सील। #NewsImpact #GwaliorNews #gwaliorpolice Gwalior Police1
- सड़क पर मिला पर्स, हरेंद्र सिंह परमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल बसेड़ी/हरजूपुरा। ग्राम हरजूपुरा में सोमवार 16 फरवरी 2026 को ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी एवं मदर डेयरी संचालक हरेंद्र सिंह परमार ने सड़क पर मिला एक अज्ञात पर्स पुलिस थाना बसेड़ी में जमा कराकर मानवता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच उनकी करीब 10 वर्षीय बेटी मोहिनी को सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। मोहिनी ने वह पर्स अपने पिता को सौंप दिया। हरेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन पर्स के मालिक का पता नहीं चलने पर उन्होंने बिना देर किए पर्स थाने पहुंचाया। थाने में ड्यूटी पर मौजूद एएसआई जगदीश प्रसाद शर्मा को पर्स सुपुर्द किया गया। जांच में पर्स के भीतर पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक चेक, सरकारी दस्तावेज तथा 7520 रुपये नकद पाए गए। पुलिस ने पहचान के आधार पर पर्स के स्वामी सुमन गौड़, अध्यापक निवासी खिडौरा से संपर्क किया। वे शाम को थाने पहुंचे और अपना पर्स सुरक्षित प्राप्त किया। उन्होंने हरेंद्र सिंह परमार व पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया। थाना स्टाफ ने भी हरेंद्र सिंह की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।2
- BJP पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा एवं पूर्व सांसद के.पी. यादव का आगमन हुआ नवग्रह शक्ति पीठ पर1
- फतेहाबाद : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बाजिदपुर स्थित एसके फार्म के पास सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, ईंटों से लदा एक ट्रक फतेहाबाद से आगरा की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर आगरा से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। बाजिदपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढों में पलट गए और चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में ट्रक चालक नागेंद्र पुत्र मुकेश निवासी कछपुरा, जनपद हाथरस तथा कैंटर चालक बलराम पुत्र फूल सिंह निवासी भाटगढ़ी, जनपद मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पुनः चालू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और रात का समय बना हादसे की वजह प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।1
- फतेहाबाद के डोकी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सम्मान समारोह आयोजित फतेहाबाद। डोकी क्षेत्र स्थित पुटा झील गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू दयाल वर्मा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विजय निषाद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गुड्डू दयाल वर्मा निषाद का विशेष योगदान रहा। अपने संबोधन में डॉ. बच्चू सिंह निषाद ने समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में पवन प्रजापति ने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, संतोष पाल बघेल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र राजपूत, समर सिंह वर्मा, लोकेंद्र यादव, हरिश्चंद्र निषाद, विजयपाल निषाद, अजय वर्मा निषाद (जिला सचिव), विजय वर्मा निषाद, देवचंद निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।5
- धौलपुर में दर्दनाक हादसाः मिट्टी से भरी ट्रॉली ने बच्ची को रौंदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी 6 वर्षीय बच्ची की जिंदगी निहालगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत से मचा कोहराम1
- रवींद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में देशव्यापी हर घर मानव अधिकार अभियान ग्वालियर में तेज़ हुई गतिविधियाँ1
- Post by User87881