*दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:* यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 2023 से इसी जेल में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'दो सौ खोली' (ब्लॉक 200) में शिफ्ट कर दिया गया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य लॉरेंस के जेल नेटवर्क और बाहरी दुनिया से उसके संपर्क को पूरी तरह काटना है। लॉरेंस मई 2023 से इसी जेल में बंद है और इससे पहले उसे 'दस खोली' नाम के छोटे हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था। खतरनाक कैदियों का ठिकाना: साबरमती जेल का यह ब्लॉक सबसे सुरक्षित (मैक्सिमम-सिक्योरिटी) ज़ोन माना जाता है। इस ब्लॉक में 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी और आतंकवाद समेत अन्य जघन्य अपराधों में शामिल करीब 200 खतरनाक कैदी बंद हैं। आइसोलेशन (चार हिस्से): कैदियों को पूरी तरह अलग-थलग रखने और एक कोठरी से दूसरी कोठरी में आवाजाही रोकने के लिए इस ब्लॉक को 4 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है। हर हिस्से में केवल 50 कैदी ही रखे जाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार
*दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:* यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 2023 से इसी जेल में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'दो सौ खोली' (ब्लॉक 200) में शिफ्ट कर दिया गया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य लॉरेंस के जेल नेटवर्क और बाहरी दुनिया से उसके संपर्क को पूरी तरह काटना है। लॉरेंस मई 2023 से इसी जेल में बंद है और इससे पहले उसे 'दस खोली' नाम के छोटे हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था। खतरनाक कैदियों का ठिकाना: साबरमती जेल का यह ब्लॉक सबसे सुरक्षित (मैक्सिमम-सिक्योरिटी) ज़ोन माना जाता है। इस ब्लॉक में 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी और आतंकवाद समेत अन्य जघन्य अपराधों में शामिल करीब 200 खतरनाक कैदी बंद हैं। आइसोलेशन (चार हिस्से): कैदियों को पूरी तरह अलग-थलग रखने और एक कोठरी से दूसरी कोठरी में आवाजाही रोकने के लिए इस ब्लॉक को 4 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है। हर हिस्से में केवल 50 कैदी ही रखे जाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार
- *मेरठ में निर्दलीय प्रत्याशी दरोगा से बोले-तुम्हारी औकात क्या है:* आगरा में सपा प्रत्याशी का दावा- पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई हो रही मेरठ: निर्दलीय प्रत्याशी और दरोगा के बीच तीखी झड़प • घटना का कारण: मेरठ के मतगणना केंद्र (Counting Center) पर मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने की अनुमति न मिलने पर विवाद शुरू हुआ। क्या हुआ: एंट्री गेट पर तैनात सब-इस्पेक्टर (दरोगा) सत्येंद्र ने जब रोका, तो निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ आक्रोशित हो गए। उन्होंने दरोगा से तीखी बहस करते हुए कहा, "तुम्हारी औकात क्या है, जो हमें अंदर जाने से रोकोगे, अपनी जगह पर रहो।"पुलिस की कार्रवाई: मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एसपी सिटी (SP City) ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को संभाला और प्रत्याशी को शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आगरा: सपा प्रत्याशी का "पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई" का दावा • सपा प्रत्याशी का आरोप: आगरा शिक्षक खंड सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने सत्तापक्ष और प्रशासन पर चुनाव में गंभीर गड़बड़ी, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए हैं। • क्या कहा: उन्होंने मीडिया के सामने भावुक होते हुए प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल उठाए और दावा किया कि "यूपी में आपातकाल से भी बुरे हालात हैं और यहाँ पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई के बल पर चुनाव लड़ा जा रहा है।" • चुनाव आयोग का कदम: सपा प्रत्याशी की शिकायत और प्रशासनिक जांच के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ के 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान (Repolling) करवाया था, जिसके बाद आज (27 अक्टूबर) मतों की गिनती की जा रही है ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता अनूप मिश्रा दैनिक भास्कर सभार1
- चक्रवात अथर्व का दिखेगा असर उत्तर प्रदेश में बारिश गरज चमक और तेज हवाओं का अलर्ट 28 से 31 अक्टूबर तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार उत्तर प्रदेश। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव से 28 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास बढ़ सकता है। किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत अचानक होने वाली बारिश से किसानों की फसलों और खुले में रखी उपज पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम खराब होने पर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।1
- ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा और विनिमय का खेल! ⚠️ सरकारी अधिकारी और प्रधान हो जाएं सावधान! 🚨 ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे और कथित विनिमय की कोशिश का मामला! उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर, तहसील जयसिंहपुर के ग्राम सभा महमूदपुर लखनपुर में गाटा संख्या 110, 117 और 118 की जमीन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में जानिए: 🔴 30 मार्च 2024 के कथित बेदखली आदेश का मामला। 🔴 ₹2,58,000 के हर्जाने और अपीलों से जुड़े दावों की जानकारी। 🔴 क्या निजी जमीन देकर ग्राम सभा की जमीन का विनिमय कराया जा सकता है? 🔴 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 101 और धारा 67 से जुड़े कानूनी सवाल। 🔴 ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्ति और ग्रामीणों के रास्ते की सुरक्षा का मुद्दा। हमारी मांग: संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच हो, न्यायालय के आदेशों का विधि के अनुसार पालन हो और ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा की जाए। 📢 यह मामला जनहित से जुड़ा है। वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और अपनी राय तथ्यों के आधार पर रखें। ⚖️ हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी घोषित करना नहीं, बल्कि संबंधित तथ्यों की जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करना है। 📍 ग्राम सभा: महमूदपुर लखनपुर 📍 तहसील: जयसिंहपुर 📍 जनपद: सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और चैनल SUBSCRIBE करें। सुल्तानपुर जनप्रहरी न्यूज़ — जनता की आवाज, जनहित का प्रहरी। #सुल्तानपुर #जयसिंहपुर #महमूदपुर_लखनपुर #ग्रामसभा_की_जमीन #सरकारी_जमीन #भूमि_विवाद #अवैध_कब्जा #भूमि_विनिमय #राजस्व_विभाग #धारा67 #धारा101 #उत्तरप्रदेश #जनहित #ग्रामीण_समस्या #SultanpurNews #UPNews #SultanpurJanprahariNews1
- संस्था गरीब सेवा समिति के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संदेश, शुरू हुआ सदस्यता अभियान सुल्तानपुर जनपद में सामाजिक संस्था गरीब सेवा समिति के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नसीब अहमद ने मीडिया पर आकर रूबरू हुए, उन्होंने बताया कि संस्था का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है, साथ ही साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों तक जागरूक भी किया जाएगा और सदस्यता अभियान भी किया जाएगा ताकि संगठन मजबूती की तरफ आगे बढ़ सके, और लोगों को जोड़ते हुए सरकार की योजनाओं को पात्रता अनुसार उन्हें दिलाया जाए1
- बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की 3 बीघा धान की फसल जलकर खाक* बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की 3 बीघा धान की फसल जलकर खाक* *जाजरही / जमालपुर / खोजापुर (जयसिंहपुर तहसील)* आज दोपहर लगभग 1 बजे तहसील जयसिंहपुर के जाजरही जमालपुर खोजापुर गांव में बड़ी लापरवाही सामने आई। किसान हरिराम सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। तार में स्पार्किंग से खेत में खड़ी लगभग 3 बीघा धान की तैयार फसल में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। हरिराम सिंह का पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है। फसल कटने के ठीक पहले हुए इस भारी नुकसान से परिवार में मातम जैसा माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस लाइन के जर्जर होने की शिकायत पहले भी की गई थी। *मांग:* पीड़ित किसान को उचित मुआवजा और जर्जर लाइनों को तत्काल बदला जाए। #suyashkumarmishra #MYogiAdityanath #suyashmishra #suyashkumar #UttarPradesh #suyash #reels1
- अब खेल और गतिविधियों से सीखेंगे नन्हे-मुन्ने! परिषदीय विद्यालयों में 104 एजुकेटर की तैनाती की तैयारी1
- *दावा-गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:* यहां 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी; लॉरेंस 2023 से इसी जेल में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'दो सौ खोली' (ब्लॉक 200) में शिफ्ट कर दिया गया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य लॉरेंस के जेल नेटवर्क और बाहरी दुनिया से उसके संपर्क को पूरी तरह काटना है। लॉरेंस मई 2023 से इसी जेल में बंद है और इससे पहले उसे 'दस खोली' नाम के छोटे हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में रखा गया था। खतरनाक कैदियों का ठिकाना: साबरमती जेल का यह ब्लॉक सबसे सुरक्षित (मैक्सिमम-सिक्योरिटी) ज़ोन माना जाता है। इस ब्लॉक में 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी और आतंकवाद समेत अन्य जघन्य अपराधों में शामिल करीब 200 खतरनाक कैदी बंद हैं। आइसोलेशन (चार हिस्से): कैदियों को पूरी तरह अलग-थलग रखने और एक कोठरी से दूसरी कोठरी में आवाजाही रोकने के लिए इस ब्लॉक को 4 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है। हर हिस्से में केवल 50 कैदी ही रखे जाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार1