logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालाबाद के दिवियापुर में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र, नियमित संचालन नहीं – निजी स्कूल में चल रहा केंद्र जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दिवियापुर में बने आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और केवल टीकाकरण व बाल पोषाहार वितरण के दिन ही खोला जाता है। जलालाबाद के दिवियापुर में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र, नियमित संचालन नहीं – निजी स्कूल में चल रहा केंद्र जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दिवियापुर में बने आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और केवल टीकाकरण व बाल पोषाहार वितरण के दिन ही खोला जाता है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। केंद्र की रसोई में भूसा भरा हुआ है तथा दूसरी ओर घूरा (कूड़ा) डाला जा रहा है, जिससे बच्चों के लिए असुरक्षित वातावरण बना हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू वाला ने बताया कि भवन जर्जर स्थिति में है और आसपास गंदगी का माहौल है। इसी कारण बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं बुलाया जाता। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियां उनके निजी प्राइवेट स्कूल में संचालित की जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, लेकिन दिवियापुर में यह व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

14 hrs ago
user_तेजपाल कठेरिया
तेजपाल कठेरिया
जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

जलालाबाद के दिवियापुर में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र, नियमित संचालन नहीं – निजी स्कूल में चल रहा केंद्र जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दिवियापुर में बने आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और केवल टीकाकरण व बाल पोषाहार वितरण के दिन ही खोला जाता है। जलालाबाद के दिवियापुर में जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र, नियमित संचालन नहीं – निजी स्कूल में चल रहा केंद्र जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दिवियापुर में बने आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और केवल टीकाकरण व बाल पोषाहार वितरण के दिन ही खोला जाता है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। केंद्र की रसोई में भूसा भरा हुआ है तथा

दूसरी ओर घूरा (कूड़ा) डाला जा रहा है, जिससे बच्चों के लिए असुरक्षित वातावरण बना हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री मंजू वाला ने बताया कि भवन जर्जर स्थिति में है और आसपास गंदगी का माहौल है। इसी कारण बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं बुलाया जाता। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियां उनके निजी प्राइवेट स्कूल में संचालित की जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, लेकिन दिवियापुर में यह व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमृतपुर, फर्रुखाबाद। कस्बा अमृतपुर आज भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भारत दास बाबा के प्राचीन मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। यह शोभायात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर धार्मिक माहौल देखते ही बन रहा था। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों, कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों तक पहुँची, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए चल रहे थे, वहीं कई स्थानों पर भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजकों के अनुसार, श्री हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा आज ही संपन्न की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण कर ली गई थीं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे दिन अमृतपुर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। ज्ञात हो कि इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी 2026 से श्रीराम कथा के साथ किया गया था, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। इसके अंतर्गत क्रमशः भूमि पूजन (19 फरवरी), जलाधिवास (20 फरवरी), फलाधिवास (21 फरवरी), मिष्ठान अधिवास (22 फरवरी), पुष्पाधिवास (23 फरवरी), ध्यानाधिवास (24 फरवरी) जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। 25 फरवरी को मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जबकि 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना एवं भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पूरे आयोजन में क्षेत्रीय ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    3
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद।
कस्बा अमृतपुर आज भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भारत दास बाबा के प्राचीन मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।
यह शोभायात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर धार्मिक माहौल देखते ही बन रहा था। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों, कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों तक पहुँची, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए चल रहे थे, वहीं कई स्थानों पर भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, श्री हनुमान जी की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा आज ही संपन्न की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण कर ली गई थीं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे दिन अमृतपुर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा।
ज्ञात हो कि इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी 2026 से श्रीराम कथा के साथ किया गया था, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। इसके अंतर्गत क्रमशः भूमि पूजन (19 फरवरी), जलाधिवास (20 फरवरी), फलाधिवास (21 फरवरी), मिष्ठान अधिवास (22 फरवरी), पुष्पाधिवास (23 फरवरी), ध्यानाधिवास (24 फरवरी) जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
25 फरवरी को मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जबकि 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना एवं भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
पूरे आयोजन में क्षेत्रीय ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर हुआ ईट का पथराव, दोनों तरफ से कई लोग घायल लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,, शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला निहालगंज का पूरा मामला,,
    1
    शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर हुआ ईट का पथराव,
दोनों तरफ से कई लोग घायल लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,,
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला निहालगंज का पूरा मामला,,
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पिता प्रेमसिंह राजपूत पूर्व फौजी पूर्व प्रधान बारात फर्रुखाबाद से चलकर हरदोई तहसील सवायजपुर गजियापुर में आत्माराम राजपूत के घर पहुंचती है और साजे गाजे डीजे बजाते बाराती घर की तरफ बढ़े जब बारात घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंची बाराती और घराती दोनों जम कर नाचे इसी बीच दूल्हे के साले से झगड़ा हो गया
    2
    पिता प्रेमसिंह राजपूत पूर्व फौजी पूर्व प्रधान बारात फर्रुखाबाद से चलकर हरदोई तहसील सवायजपुर गजियापुर में आत्माराम राजपूत के घर पहुंचती है और साजे गाजे डीजे बजाते बाराती घर की तरफ बढ़े जब बारात घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंची बाराती और घराती दोनों जम कर नाचे इसी बीच दूल्हे के साले से झगड़ा हो गया
    user_Amresh Rajput  Paterkar
    Amresh Rajput Paterkar
    Voice of people सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • तिलहर पुलिस ने चोरी के डीजल संग तीन अभियुक्त दबोचे शाहजहाँपुर,/ जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.02.2026 को समय करीब 18:20 बजे ग्राम गुलामखेड़ा के पास से अभियुक्त 1. हिमांशु (18 वर्ष), 2. रचित (19 वर्ष) एवं 3. मोहित (19 वर्ष) निवासीगण ग्राम गुलामखेड़ा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 प्लास्टिक की पिपिया एवं 01 प्लास्टिक की बाल्टी में करीब 90 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, हेड कांस्टेबल 143 विजय प्रताप, कांस्टेबल 1313 सन्नी तोमर, कांस्टेबल 2212 विनय कुमार एवं कांस्टेबल 2037 सुमित कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    1
    तिलहर पुलिस ने चोरी के डीजल संग तीन अभियुक्त दबोचे
शाहजहाँपुर,/
जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।  पुलिस अधीक्षक,  के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.02.2026 को समय करीब 18:20 बजे ग्राम गुलामखेड़ा के पास से अभियुक्त 1. हिमांशु (18 वर्ष), 2. रचित (19 वर्ष) एवं 3. मोहित (19 वर्ष) निवासीगण ग्राम गुलामखेड़ा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 प्लास्टिक की पिपिया एवं 01 प्लास्टिक की बाल्टी में करीब 90 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, हेड कांस्टेबल 143 विजय प्रताप, कांस्टेबल 1313 सन्नी तोमर, कांस्टेबल 2212 विनय कुमार एवं कांस्टेबल 2037 सुमित कुमार शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • गुरु जी से मांगा जवाब
    1
    गुरु जी से मांगा जवाब
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजस्व टीम गई थी नापने, अगली सुबह जेसीबी ने नाप दिया मकान — बीजेपी विधायक चेतराम पर आरोप, विधायक बोले– “एक इंच जमीन नहीं चाहिए”
    1
    राजस्व टीम गई थी नापने, अगली सुबह जेसीबी ने नाप दिया मकान — बीजेपी विधायक चेतराम पर आरोप, विधायक बोले– “एक इंच जमीन नहीं चाहिए”
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।
    3
    फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात ग्राम नगलाहूसा में अज्ञात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इस घटना से बिजली विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व कस्बा अमृतपुर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किए जाने की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना अमृतपुर में दर्ज कराई गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग सतर्क हो गया है। कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है और मामले में दोबारा थाना अमृतपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
वहीं जेई शिवम तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पानी की टंकी के संचालन के लिए लगाया गया था। पानी की टंकी कुछ समय से संचालित नहीं हो रही थी, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह चालू अवस्था में था, जिससे चोरों ने उसमें लगे उपकरणों को निशाना बनाया।
लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि आने वाली भीषण गर्मी में बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और बिजली विभाग मिलकर इन घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाते हैं।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा शाहजहाँपुर, / जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला रोशनगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को कान्हा गौशाला से लगभग 100 मीटर आगे हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते से दिनांक 25.02.2026 को समय 12:52 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ललित शर्मा, उपनिरीक्षक विशेष कुमार, कांस्टेबल 2246 सोनू सिंह एवं कांस्टेबल 2741 मुनेश कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
    1
    कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
शाहजहाँपुर, /
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस अधीक्षक,  के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला रोशनगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को कान्हा गौशाला से लगभग 100 मीटर आगे हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते से दिनांक 25.02.2026 को समय 12:52 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ललित शर्मा, उपनिरीक्षक विशेष कुमार, कांस्टेबल 2246 सोनू सिंह एवं कांस्टेबल 2741 मुनेश कुमार शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • शाहजहांपुर चौकी के अंदर हंगामा! पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज और धमकियां शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंटा चौराहा पर गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाना सदर बाजार क्षेत्र की चौकी अनजान पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर नोकझोंक, गाली-गलौज और कथित तौर पर धमकियां दी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और चौकी परिसर में ही दबंगई दिखाने का प्रयास किया। चौकी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब बड़ा सवाल क्या चौकी के भीतर अराजकता बर्दाश्त की जाएगी क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।t
    1
    शाहजहांपुर
चौकी के अंदर हंगामा! पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज और धमकियां
शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंटा चौराहा पर गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाना सदर बाजार क्षेत्र की चौकी अनजान पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर नोकझोंक, गाली-गलौज और कथित तौर पर धमकियां दी गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और चौकी परिसर में ही दबंगई दिखाने का प्रयास किया। चौकी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
अब बड़ा सवाल
क्या चौकी के भीतर अराजकता बर्दाश्त की जाएगी
क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।t
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.