Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु भी भक्तों ने की आराधना यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु भी भक्तों ने की मन ही मन में आराधना की जिन्होंने बाद में बताया कि देश की इस त्रासदी को भगवान भोलेनाथ ही रोंक सकते हैँ, अन्यथा न जाने अब देश में क्या होने बाला है, लोगों ने सबसे ज्यादा नाराजगी मोदी को लेकर जाहिर करते हुए कहा कि इन्होने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए कि जिससे देश को भगवान के अलावा अब और कोई नहीं बचा सकता है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बहुत से बुद्धिजीवी भक्तों ने भोलेनाथ से यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु आराधना करते हुए कहा कि हे भोलेनाथ देश बचा लो अन्यथा यह नेतागण लोकतंत्र के नाम पर इसे गुलाम बनाए बिना नहीं मानेंगे।
OmdevDixit (Pappu Dixit)
यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु भी भक्तों ने की आराधना यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु भी भक्तों ने की मन ही मन में आराधना की जिन्होंने बाद में बताया कि देश की इस त्रासदी को भगवान भोलेनाथ ही रोंक सकते हैँ, अन्यथा न जाने अब देश में क्या होने बाला है, लोगों ने सबसे ज्यादा नाराजगी मोदी को लेकर जाहिर करते हुए कहा कि इन्होने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए कि जिससे देश को भगवान के अलावा अब और कोई नहीं बचा सकता है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बहुत से बुद्धिजीवी भक्तों ने भोलेनाथ से यूजीसी और आरक्षण की लड़ाई खत्म कर राष्ट्र एकता हेतु आराधना करते हुए कहा कि हे भोलेनाथ देश बचा लो अन्यथा यह नेतागण लोकतंत्र के नाम पर इसे गुलाम बनाए बिना नहीं मानेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई: प्रताप नगर चौराहा स्थित बेनीगंज सड़क मार्ग पर ओम शिव एजेंसी का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन।और अपनी शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर उमेश चन्द्र,देवसेन अवस्थी, नरेंद्र शुक्ला,ज्योति,सतीश त्रिपाठी, बुद्धसेन सोनी प्रदीप वैश्य,पुनीत मिश्रा राजीव रंजन त्रिपाठी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- Post by Rahul Kumar1
- उत्तर प्रदेश में जब से यूजीसी बिल लागू करने की बात आई सामने उसके बाद लगातार स्वर्ण समाज के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दिख रहा विरोध दूसरी तरफ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद यूजीसी बिल को लागू करने के लिए प्रदेश में कर रहे लगातार आंदोलन इसके बाद कई दलों के नेताओं में बढ़ रहा आक्रोश वही चंद्रशेखर आजाद को दी जा रही जान सामान्य की धमकी व जाति सूचक गालियां1
- Post by Ragini rai4
- महाशिवरात्रि के अवसर पर दिव्य दर्शन मेरे फेसबुक पर देखें लाईव नजारा https://www.facebook.com/share/v/1CMYThYFcJ/2
- शाहाबाद थाना क्षेत्र में महिला की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार1
- हरदोई | शाहाबाद से विशेष रिपोर्ट👇 यूँ तो हरदोई जनपद के गाँव-गाँव नगर-नगर आज के इस पावन पौराणिक महापर्व पर सजे-धजे नजर आए किन्तु इसी जिले के सकाहा मन्दिर की जहाँ एक ओर शोभा अपरम्पार है, वहीं दूसरी ओर शाहाबाद क्षेत्र में स्थित नर्मदा तीर्थ तालाब आश्रम स्थल पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया जिसकी शोभा का वर्णन शब्दों में कर पाना ही कठिन है, हालांकि यहाँ आस्था, भक्ति और पौराणिक परंपराओं का ऐसा संगम देखने को मिला, मानो त्रेता युग की झलक एक बार फिर वर्तमान में उतर आई हो। महाशिवरात्रि की रात्रि होते ही टेढ़ेश्वर नाथ मन्दिर से लेकर नर्मदा तीर्थ स्थल तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और जय माता पार्वती जय जय भोले जय बम भोले के गगनभेदी उद्घोष से पूरा पर्यटनस्थल ही नहीं तथापि परिपूर्ण क्षेत्र ही शिवमय हो गया। मंदिर प्रांगण में रात भर दीपों की ज्योति, घंटा-घड़ियाल, डमरू और शंखनाद की ध्वनि गूंजती रही, युवाओं और युवतियों का थिरक -थिरक कर प्रफुल्लित होना और उन्हें देख-देखकर वृद्ध व्यक्तियों तथा माताओं का भी आल्हादित होना अद्भुत है, टेढ़ेश्वरनाथ बाबा का यह मन्दिर और मन्दिर में अद्भुत शिवलिंग और भक्तों द्वारा भव्य खाटू श्याम बाबा का अद्भुत स्वरूप अत्यंत मनभावन दृष्टव्य है। महाशिवरात्रि में मन्दिर के बाहर से भीतर तक का मनोरम दृश्य और रमणीक पर्यटन स्थल की अपरम्पार शोभा निरख-निरखकर भक्तगण भावनात्मक रूप से समर्पित दिखाई दिए। इस मन्दिर में शिव-पार्वती विवाह की जीवंत प्रस्तुति देखकर लोग फूले नहीं समा रहे हैँ। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह का प्रतीकात्मक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान शिव के दूल्हा स्वरूप और माता पार्वती की दिव्य झांकी को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसी स्मृति में यह पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताएं और रामचरितमानस की गूंज पूरे आयोजन के दौरान गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस की चौपाइयों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण परिलक्षित हुआ। विशेषकर निम्नलिखित पंक्तियां वातावरण में वर्णित प्रतीत हुईं जिससे ह्रदयों में आध्यात्मिक ऊर्जा से भरती रहीं—👇 बाजहिं बाजन बिबिध बिधाना। सुमनबृष्टि नभ भै बिधि नाना॥ हर गिरिजा कर भयउ बिबाहू। सकल भुवन भरि रहा उछाहू॥ इन चौपाइयों की तरह ही ऐसा प्रतीत हुआ मानो देवताओं ने आकाश से पुष्पवर्षा कर दी हो और सम्पूर्ण सृष्टि शिव-पार्वती विवाह के आनंद में मग्न हो उठी हो। माँ काली की गूंज और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा हो। आज की रात्रि में यह आयोजन देखकर इसी मन्दिर में गत बर्ष का वह दृश्य स्मरण हो आया जब धूमधाम के मध्य एक क्षण ऐसा भी आया था, जब एक महिला श्रद्धालु ने अचानक माँ काली का स्वरूप धारण कर इतनी जोर से जयकारा लगाया। कि वह दृश्य इतना अप्रत्याशित था कि कुछ पल के लिए माताएं, बहनें और बच्चे सहम गए थे। यद्वपि इस बार वह दृश्य देखने को नहीं मिला किंतु आज भी भोलेनाथ के मंदिर में माँ काली की मूर्ति के बराबर में बजरंगबली की मूर्ति से जहाँ मंदिर के भीतर तेहरी शक्ति और बाहर शनिदेव का मन्दिर मिलाकर चौहरी शक्ति का प्रतीक मानकर श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। रात भर चलेगा भक्तों का ताँता—करेंगे लोग जगराता विभिन्न मदिरों में आज पूरी रात भजन-कीर्तन, कथा-वाचन और आरती का क्रम चलेगा जबकि इधर दूर-दराज़ के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने नर्मदा तीर्थ स्थल पर दिन में स्नान भी किया और लोगों ने भी पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान शिव से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मन्दिर स्थल पर आस्था और संस्कृति का संगम शाहाबाद का यह महाशिवरात्रि आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव रहा, बल्कि यह भारतीय सनातन संस्कृति, पौराणिक आस्थाओं और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण भी बना। श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास उन्हें वर्षों बाद अनुभव हुआ। कुल मिलाकर, शाहाबाद के नर्मदा तीर्थ स्थल पर मनाई गई महाशिवरात्रि ने यह सिद्ध कर दिया कि जब आस्था, परंपरा और भक्ति एक साथ आती हैं, तो साधारण आयोजन भी दिव्य उत्सव में परिवर्तित हो जाता है।4
- Post by Ragini rai2
- थाना पाली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा दी गई बाइट।1