Shuru
Apke Nagar Ki App…
धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम ने कर दी ठाकुर जी पर टिप्पणी यादवों ने लगाई गुहार और उठाई आवाज धीरेंद्र शास्त्री मांगने लगे माफी
Sumit Yadav
धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम ने कर दी ठाकुर जी पर टिप्पणी यादवों ने लगाई गुहार और उठाई आवाज धीरेंद्र शास्त्री मांगने लगे माफी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम ने कर दी ठाकुर जी पर टिप्पणी यादवों ने लगाई गुहार और उठाई आवाज धीरेंद्र शास्त्री मांगने लगे माफी1
- *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 02.11.2026* *पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मय थाना प्रभारी थाना कोतवाली कन्नौज व पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आमजनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा संबंधित को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 02.11.2026* *पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मय थाना प्रभारी थाना कोतवाली कन्नौज व पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार एवं दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आमजनमानस से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा संबंधित को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और प्रभावी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।3
- शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी आग ने मचाई तबाही,जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जला शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी आग ने मचाई तबाही,जेवरात समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख कन्नौज। मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज, कपड़े, गृहस्थी का सामान और जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने समरसेबल पंप चलाकर पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। थाना क्षेत्र के भखरौली मौजा के गांव रघुनाथपुर निवासी उमाशंकर पुत्र रामकिशन के घर में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया। उस समय उमाशंकर की पत्नी किरण घर के दरवाजे पर त्योहार के मद्देनजर साफ-सफाई कर रही थीं। जब तक वह कुछ समझ पातीं और आग बुझाने का प्रयास करतीं, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पड़ोसी के यहां लगे समरसेबल पंप की मदद से पानी डालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। परिवार के अनुसार, आग से घरेलू सामान और कीमती वस्तुओं के जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में किसी व्यक्ति या पशु के हताहत होने की सूचना नहीं है।1
- UP - कानपुर के मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने UP - कानपुर के मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने उस्तरे से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। पार्षद का आरोप है कि- उनके वार्ड में विकास कार्यों की फाइलें अधिकारी दबाकर बैठे हैं और काम नहीं हो रहा है। उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे पर भी विकास कार्यों में बाधा डालने और मनमाने तरीके से बजट बांटने के आरोप लगाए। मौके पर मौजूद पार्षद विकास जायसवाल और लक्ष्मी कोरी ने उन्हें रोक लिया। पार्षद ने मांगें पूरी न होने पर और तीखे विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *इटावा पत्नी से विवाद के बाद युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़कर पति लटकने लगा!* *इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर युवक ने मचाया हड़कंप!* *पत्नी पर कई लड़के-लड़कियों के संपर्क में रहने का आरोप लगाकर जताई नाराजगी, खुद को बताया परेशान!* *ओवरब्रिज के निचले हिस्से पर चढ़कर लटकने लगा युवक, मौके पर जुटी राहगीरों की भारी भीड़!* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा!* *युवक की पहचान अब्दुल आसिम के रूप में हुई, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी!* *इटावा में पारिवारिक विवाद के चलते ओवरब्रिज पर युवक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे से इलाके में मचा रहा हड़कंप!*1
- मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: कार लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, लूट की घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी मैनपुरी। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरावली थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, औरैया से हुंडई ऑरा कार बुक कराई गई थी। इसके बाद कुरावली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालक का मोबाइल छीनकर कार लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद कार को रोकने का प्रयास किया। तभी कार सवार एक व्यक्ति भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चालक से लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।1
- हरदोई के बेहटा गोकुल में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली का आरोप, अनिल मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच में जुटी। #HardoiNews #SadanTak1
- एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में यादव समाज और समाजवादी पार्टी पर कथित टिप्पणी, प्रोफेसर के बयान पर उठे सवाल एबीपी न्यूज़ के एक कार्यक्रम में एंकर चित्रा त्रिपाठी की मौजूदगी में यादव समाज और समाजवादी पार्टी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा के प्रवक्ता संगीत रागी प्रोफेसर ने यादव समाज के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप यह भी है कि प्रोफेसर ने मनोज काका और उनके माता-पिता के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस कथित बयान को लेकर यादव समाज और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में नाराजगी है। यादव समाज और समाजवादी पार्टी के अपमान का आरोप किसी भी जाति, समाज या राजनीतिक दल के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है। एक प्रोफेसर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से समाज को सभ्य और मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा होती है। यदि सार्वजनिक मंच पर किसी समाज या राजनीतिक दल के लोगों को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कानूनी कार्रवाई की मांग इस मामले में संबंधित अधिकारियों से मांग की जाती है कि एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम में दिए गए बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जातिसूचक टिप्पणी या अन्य आपत्तिजनक भाषा की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। यादव समाज और समाजवादी पार्टी के लोगों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में विचारों का विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन किसी जाति, समाज या राजनीतिक दल के लोगों का अपमान करना उचित नहीं है। सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक मंचों पर जाति और राजनीतिक विचारधारा के नाम पर अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी? समाज में नफरत नहीं, बल्कि सम्मान, भाईचारा और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।1