Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला के महाराजपुर और रमपुरा में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की मदिरा जब्त की है।
Prahlad Kachhwaha
मंडला के महाराजपुर और रमपुरा में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की मदिरा जब्त की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जबलपुर के सदर कैंट थाने में तैनात एएसआई राजेश बकोड़े अब सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा उनके सितारे लगाए गए।1
- धर्म संगठन की ओर से संदेश दिया गया है कि इंसान का रुपया, पैसा और धन-दौलत कुछ भी काम आने वाला नहीं है। इंसान के साथ केवल उसके अपने कर्म ही जाने हैं। इसलिए भगवान का नाम लेना चाहिए और प्रभु के स्मरण से अपना उद्धार करना चाहिए। जय श्री राम।1
- कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी स्थित नायक ढाबा के पास मिले अज्ञात शव के अंधी हत्या के मामले का कबीरधाम पुलिस ने 07 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान लवकुश नगर, जामुल (जिला दुर्ग) निवासी 34 वर्षीय उदय प्रताप सिंह राजपूत, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 15 जुलाई 2026 को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर शुरू की गई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व सीने पर गंभीर चोट से हत्या की पुष्टि होने के बाद थाना बोड़ला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDOP बोड़ला अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में बोड़ला थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टोल प्लाजा और भोरमदेव क्षेत्र के 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा पूछताछ के आधार पर यह सामने आया कि मृतक को अंतिम बार उसके दोस्त हीरासिंह उर्फ बउवा केंवट (उम्र 45 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल, दुर्ग) के साथ देखा गया था। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 14 जुलाई 2026 को वह मृतक को शराब पीने और घूमने के बहाने भोरमदेव-चिल्फी घाटी की ओर ले गया था, जहां मोटरसाइकिल से गिरने की बात पर हुए विवाद के दौरान उसने पत्थर से सिर और सीने पर वार कर उदय प्रताप की हत्या कर दी थी। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर, आरोपी के कपड़े और मृतक की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 BM 6475) जप्त कर ली है। इसके अलावा घटनास्थल का डेमो कराकर वीडियोग्राफी भी कराई गई। आरोपी को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।1
- वारासिवनी के ग्राम मंगेझरी निवासी आशा गढ़पाले ने पति द्वारा लगातार मारपीट और दूसरी महिला से अवैध संबंध से परेशान होकर वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पति शशीकपूर गढ़पाले वर्तमान में पन्ना जिले की नगर पंचायत अमानगंज में प्रभारी सीएमओ के पद पर पदस्थ है। वारासिवनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2014 में शासकीय शिक्षक रहे शशीकपूर के साथ उनका विवाह हुआ था। परीक्षा पास कर सीएमओ बनने के बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह उन्हें अनपढ़ कहकर प्रताड़ित करने लगा। आरोपी तलाक का दबाव बनाते हुए जान से मारने का प्रयास करता था। कुछ समय पहले आरोपी ने पत्नी को मायके मंगेझरी छोड़ा और दो दिन बाद 3-4 वाहनों के साथ वहां पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पिता और भाई को भी पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि पन्ना जाने पर भी उनके साथ मारपीट की जाती है। पन्ना जिले में पूर्व में एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद वहां की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पति का साथ दिया। महिला ने अपनी सास पर भी पति को गला दबाकर मार डालने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, ताकि आरोपी दूसरी शादी कर सके। फिलहाल वारासिवनी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।3
- मंडला में नकली और प्रतिबंधित सिगरेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस कार्रवाई के तहत दो दुकानों से लाखों रुपये का माल जब्त किया गया है।1
- Post by Rishi Rajak1
- एथनॉल वाले पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे बाइक चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गाड़ियों के इंजन में फाल्ट आने और बार-बार रिपेयरिंग कराने के कारण वाहन चालकों का खर्च काफी बढ़ रहा है। इस मामले में मैकेनिकों ने एथनॉल मिश्रण पर गहरी चिंता व्यक्त की है। हालांकि, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि गाड़ियों में आने वाली हर खराबी की वजह सिर्फ ईंधन ही नहीं है।1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक मरीज को ड्रिप चढ़ाने के लिए 2 लीटर की प्लास्टिक पानी की बोतल का इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है। इस दृश्य के सामने आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।1