logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। लगातार तीसरी बार बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी न करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देना चाहते। जहां एक ओर ऊर्जा निगमों ने करीब 18.5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, वहीं सरकार के संवेदनशील और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के चलते इसे खारिज कर दिया गया। इसका सीधा लाभ राज्य के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं—घरेलू, किसान और व्यापारियों—को मिलेगा। #BJP4UK #BJPUKGov #DhamiGovernment #GoodGovernance

16 hrs ago
user_Jagdish Ballabh Sharma
Jagdish Ballabh Sharma
Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
16 hrs ago
c658e047-26cf-4312-b315-5d3654bf3db3

उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। लगातार तीसरी बार बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी न करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देना चाहते। जहां एक ओर ऊर्जा निगमों ने करीब 18.5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, वहीं सरकार के संवेदनशील और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के चलते इसे खारिज कर दिया गया। इसका सीधा लाभ राज्य के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं—घरेलू, किसान और व्यापारियों—को मिलेगा। #BJP4UK #BJPUKGov #DhamiGovernment #GoodGovernance

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • विडियो देखें- ऋषिकेश (उत्तराखंड) ऋषिकेश में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शराब तस्कर को पकड़ा।
    1
    विडियो देखें- ऋषिकेश (उत्तराखंड)
ऋषिकेश में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शराब तस्कर को पकड़ा।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    50 min ago
  • अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया की आज की सबसे बड़ी खबर यही है। नासा आज देर रात चंद्रमा पर चार इंसानों के ले जा रहा है, वीडियो में तैयारी देखिए। इस मिशन का नाम आर्टेमिस 2 मून मिशन है।
    4
    अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया की आज की सबसे बड़ी खबर यही है। नासा आज देर रात चंद्रमा पर चार इंसानों के ले जा रहा है, वीडियो में तैयारी देखिए। इस मिशन का नाम आर्टेमिस 2 मून मिशन है।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • चंपावत:यहां बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला। क्षेत्र में फैली दहशत
    1
    चंपावत:यहां बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला। क्षेत्र में फैली दहशत
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    2 hrs ago
  • नगर पालिका में नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा एसडीएम प्रति सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने की। उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों आशुतोष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप, सुधीर नायक, मोनिका रानी, अंशु वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने भी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। समारोह में सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
    4
    नगर पालिका में नामित सभासदों को  एसडीएम ने दिलाई शपथ,  
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद, में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल तथा एसडीएम प्रति सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने की।
उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों आशुतोष अग्रवाल, हेमेंद्र प्रताप, सुधीर नायक, मोनिका रानी, अंशु वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने भी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
समारोह में सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विडियो देखें-शहाजहॉंपुर (उत्तर प्रदेश) बेटी का आरोप- अधिकारियों के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां की मौत । शाहजहांपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उनकी बेटी ने अधिकारियों पर दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लगातार दबाव के कारण उनकी माँ मानसिक रूप से परेशान थीं। इस घटना के बाद अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले छात्र, कर्मचारी और मजदूरों को कई स्तरों पर भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    विडियो देखें-शहाजहॉंपुर (उत्तर प्रदेश)
बेटी का आरोप- अधिकारियों के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  मां की मौत ।
शाहजहांपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उनकी बेटी ने अधिकारियों पर दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लगातार दबाव के कारण उनकी माँ मानसिक रूप से परेशान थीं। इस घटना के बाद अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले छात्र, कर्मचारी और मजदूरों को कई स्तरों पर भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • चम्पावत:*तहसील चम्पावत का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण
    1
    चम्पावत:*तहसील चम्पावत का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • रामपुर में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका चेयरपर्सन सना खान को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों के ट्रांसफर और काम करने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संघ का आरोप है कि एक ही वार्ड में स्थायी, संविदा और ठेका कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है, जबकि इसके लिए कोई शासनादेश नहीं है। साथ ही महिला कर्मचारियों के शोषण का भी आरोप लगाया गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सना खान ने कर्मचारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    रामपुर में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका चेयरपर्सन सना खान को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों के ट्रांसफर और काम करने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संघ का आरोप है कि एक ही वार्ड में स्थायी, संविदा और ठेका कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है, जबकि इसके लिए कोई शासनादेश नहीं है। साथ ही महिला कर्मचारियों के शोषण का भी आरोप लगाया गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सना खान ने कर्मचारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.