Shuru
Apke Nagar Ki App…
समेकित जाँच चौकी डोभी गया से एक डस्टर कार जिसका निवंधन संख्या JH-05AR/0951से अबैध विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम मे की गईं छापेमारी मे एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार l जिसका नाम दीनानाथ कुमार पिता विशेश्वर राय सा गोसपुर इजरा थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली उम्र 23वर्ष करीब कुल ज्वती मात्रा 207.000लीटर (276बोतल ) छापामार दल मे शामिल सदस्यो का नाम हलेन्द्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध विजय कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध कमल किशोर सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध धर्मेन्द्र बैठा सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध मध निषेध सिपाही. सैप वल एवं गृह रक्षक जवान l
त्रिलोकी नाथ
समेकित जाँच चौकी डोभी गया से एक डस्टर कार जिसका निवंधन संख्या JH-05AR/0951से अबैध विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम मे की गईं छापेमारी मे एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार l जिसका नाम दीनानाथ कुमार पिता विशेश्वर राय सा गोसपुर इजरा थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली उम्र 23वर्ष करीब कुल ज्वती मात्रा 207.000लीटर (276बोतल ) छापामार दल मे शामिल सदस्यो का नाम हलेन्द्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध विजय कुमार सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध कमल किशोर सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध धर्मेन्द्र बैठा सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध मध निषेध सिपाही. सैप वल एवं गृह रक्षक जवान l
- SherghatiiGaya, Bihar😡on 20 March
More news from बिहार and nearby areas
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- (गोह औरंगाबाद) गोह प्रखंड के आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर पर नवम स्थान हासिल करने वाले छात्र मनीष कुमार के साथ विद्यालय से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शामिल संध्या कुमारी, अतीत कुमार, अंजनी कुमारी, सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। सभी छात्रों को अतिथियों द्वारा किताब, कलम, मेडल, सर्टिफिकेट व फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं सौंपी। इस मौके पर बनतारा मुखिया मृत्युंजय यादव, शिक्षक पन्नालाल सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक चितरंजन कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक रामजन्म सिंह, मिथलेश सिंह, सफदर इमाम, अजित कुमार, विकास कुमार, मिंटू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।1
- रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस आई पप्पू पासवान के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के क्रम में कुल छह वाहन चालकों से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by News Of Nawada1
- जहानाबाद के नौरू गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार होरीलगंज निवासी कुमार गौरव अभिनव अपनी जमीन देखने नौरू गांव पहुंचे थे। उसी दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है और आरोपी पक्ष भी उस जमीन पर अपना दावा करता है। इसी पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- अग्निशमन विभाग रफीगंज द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को तीसरे दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्थानीय युवाओं एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मखदुमपुर के समीप तक गई और पुनः वहीं से लौटकर प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस प्रकार कुल 5 किलोमीटर की दूरी तय कर मैराथन का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मैराथन दौड़ का भी मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और विभाग द्वारा आगे भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।1
- गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।1
- Post by Garibnath Sahani1