लोनी में फिर गरमाई सियासत: दो समुदायों की प्रेसवार्ता के बाद विधायक से नोकझोंक, हाजी सलमान पर 25 हजार का इनाम गाजियाबाद के लोनी में टोली मोहल्ले में हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं से मारपीट के विवाद के बाद लोनी का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को दो नंबर स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनों समुदायों के लोगों ने प्रेसवार्ता कर लोगों से शांति बनाए रखने और मामले को राजनीतिक रंग न देने की अपील की। प्रेसवार्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताई। इसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। प्रेसवार्ता के बाद रेस्टोरेंट के बाहर विधायक और आयोजकों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधक समेत दो लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, मारपीट के मामले में फरार आरोपी हाजी सलमान पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसीपी लोनी के मुताबिक सलमान के खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रेसवार्ता के जरिए लोनी का माहौल खराब करने और कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

- मुरादाबाद में गिरा तीन मंजिला घर, जनहानि की ख़बर नहीं ! मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। पुलिस ने 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।1
- तहसील दिवस में विधायक के खिलाफ नारेबाजी पर मंजू सिवाच की प्रतिक्रिया आई सामने, गाजियाबाद :- मोदीनगर में तहसील दिवस के दौरान विधायक डॉ. मंजू सिवाच के खिलाफ हुई नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा। विधायक ने आरोप लगाया कि हनुमानपुरी के लोगों और महिलाओं को एक स्थानीय नेता तहसील लेकर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी कराई। मंजू सिवाच ने कहा कि हनुमानपुरी के लोगों को रेलवे लाइन पार कर आने-जाने में परेशानी होती है और इस समस्या से वह एसडीएम को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हैं। विधायक ने कहा कि किसी भी कॉलोनी को तभी काटा जाना चाहिए, जब वह अप्रूव्ड हो। उन्होंने हनुमानपुरी समेत कॉलोनियों के पार्कों का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि यदि पार्कों पर मोदी ग्रुप का अधिकार है तो रखरखाव और सौंदर्यीकरण कराया जाए, अन्यथा पार्क नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाएं। साईं मंदिर के पास कॉलेज और सिलाई-कढ़ाई केंद्र के जर्जर भवनों के निरीक्षण, मरम्मत या जरूरत पर ध्वस्तीकरण की मांग भी उठाई गई है।1
- 🚨 भाड़ा इतना कम कि अब पोर्टर में 'घोड़ा-गाड़ी' ही अटैच करनी पड़ेगी! 🐎😂 | Porter Ground Reality | Apna Cargo Partner अहमदाबाद के आदिल भाई और कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की यह असली कहानी हर कमर्शियल ड्राइवर को देखनी चाहिए! जब एसी कमरों में बैठी सपोर्ट टीम कहती है कि "सर, भाड़ा तो सिस्टम ऑटोमैटिक तय करता है", तो आदिल भाई का वो करारा जवाब और यह 'घोड़ा-गाड़ी' वाला आईडिया सिस्टम की नींद उड़ा देगा। 💯 इस वीडियो में देखिए कि कैसे कम भाड़े और महंगे फ्यूल (CNG/Diesel) ने एक ड्राइवर को बेबस कर दिया है। गाड़ी सिस्टम से नहीं, फ्यूल से चलती है! कंपनियों को यह ग्राउंड रियलिटी (Ground Reality) समझनी ही होगी। 👉 आपका क्या कहना है? क्या सच में कंपनियों ने हमारी कमर्शियल गाड़ियों को घोड़ा-गाड़ी समझ लिया है? 💬 कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं! 👍 अगर आपको वीडियो पसंद आया तो Like करें! 🔔 हर ड्राइवर भाई की आवाज़ उठाने के लिए 'Apna Cargo Partner' को Subscribe करना ना भूलें! 🔄 वीडियो को अपने सभी ड्राइवर ग्रुप्स में शेयर करें! #youtube #youtubevideo #trending #viralvideo #porter #apnacargopartner #driverlife #groundreality ⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वीडियो केवल जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और कमर्शियल ड्राइवरों की जमीनी हकीकत को सामने लाने के उद्देश्य से बनाया गया है। विजुअल्स (Visuals): वीडियो में इस्तेमाल किए गए दृश्य (जैसे बोलने वाला घोड़ा और एजेंट का गिरना) पूरी तरह से काल्पनिक और एक व्यंग्य (Satire) मात्र हैं। ऑडियो (Audio): वीडियो में सुनाई गई कॉल रिकॉर्डिंग असली है, जिसका उद्देश्य ड्राइवर भाइयों की वास्तविक समस्याओं और दर्द को साझा करना है। उद्देश्य (Purpose): हमारा इरादा किसी भी कंपनी, ब्रांड (पोर्टर या अन्य), या व्यक्ति विशेष की छवि खराब करना, उन्हें ठेस पहुँचाना या उनकी मानहानि (Defamation) करना नहीं है। यह कंटेंट 'Fair Use' (उचित उपयोग) पॉलिसी के तहत आलोचना (Criticism) और टिप्पणी (Commentary) के दायरे में आता है।1
- मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय है: - *आज (रविवार):* पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट। अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम 26°C। बारिश की संभावना 80-100%। - *कल (सोमवार):* भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी, 90% तक बारिश की संभावना। - *नमी:* 84-94% तक, उमस बनी रहेगी। - *पश्चिमी यूपी (आगरा, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर):* आज दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश, 100% संभावना। *विभाग की सलाह:* निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने के समय खुले में न रहें। बोलिए सर, इस पर भी एक छोटा मौसम बुलेटिन स्क्रिप्ट बना दूं?4
- *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* मिर्जापुर। लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाए गए एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग थाने में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मंच से जाति आधारित गीत गाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया गया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायकों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान माहौल बनने पर गायकों ने "हां हम तिवारी हैं जी, सौ-सौ पर भारी हैं जी..." गीत प्रस्तुत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- uttar Pradesh गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस रेस्टोरेंट में चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकवाने पहुंची। आरोप: मीडिया के सवाल पर पुलिसकर्मियों ने कहा—“खाना खाकर चले जाना।” तथ्य: पुलिस के पहुंचने से प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभावित हुई।1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आदिवासी समाज का महान आंदोलन1
- शाहदरा जिला की ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया शाहदरा जिला की ANTF की टीम ने 282 ग्राम हैरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया dcp से मिली जानकारी के अनुसार एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर रेड मारी जहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया1
- बहुत गन्दा वीडियो बनाया है इसको एनकाउंटर होनि चाहिए समाचार वीडियो देखो2