logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक:- बांठिया गुरु पूर्णिमा पर बांठिया ने संत-महात्माओं का लिया आशीर्वाद, देश की सुख-समृद्धि की कामना की बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंच के प्रदेशाध्यक्ष बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के चातुर्मासिक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने आसोतरा ब्रह्माजी तीर्थ में ध्यानाराम महाराज,होटलू मठ के महंत जनकपुरी महाराज, कनाना में श्री मठ महंत परशुरामगिरी महाराज, कुड़ी मठ में तगभारती महाराज, वन खंडी महादेव में विराजित संत सनातन महाराज, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज,निर्मल कुटीर में महंत निर्मलदास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है। इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,,अनिल वैष्णव,अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गोलेच्छा साथ रहे।

12 hrs ago
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
12 hrs ago

गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक:- बांठिया गुरु पूर्णिमा पर बांठिया ने संत-महात्माओं का लिया आशीर्वाद, देश की सुख-समृद्धि की कामना की बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंच

3e6cdc93-b52f-462e-a867-7619db4a0f3c

के प्रदेशाध्यक्ष बांठिया सुबह सबसे पहले अपनी पूज्य माताजी का आशीर्वाद लिया, फिर महादेव मंदिर में पूजा कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात सिवाना स्थित अभय धाम के महंत नृत्यगोपाल राम महाराज के चातुर्मासिक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।बांठिया ने आसोतरा ब्रह्माजी तीर्थ में ध्यानाराम महाराज,होटलू मठ के महंत जनकपुरी महाराज, कनाना में श्री मठ महंत परशुरामगिरी महाराज, कुड़ी मठ में तगभारती महाराज, वन खंडी महादेव में विराजित संत सनातन महाराज, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम महाराज,निर्मल कुटीर में महंत निर्मलदास महाराज के दर्शन

e68a69b2-8402-46f7-b149-e5e632916c36

कर आशीर्वाद लिया।नाकोड़ा तीर्थ में दर्शन कर रॉयल हैरिटेज में विराजित गुरु अशोक कुमार से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बांठिया ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, जीवन का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊपर स्थान दिया गया है। आज भी यदि हम अपने जीवन में सही मार्ग की तलाश में हैं तो गुरु का साथ अत्यंत आवश्यक है।

जिस प्रकार दीपक अंधकार में राह दिखाता है, उसी प्रकार गुरु जीवन के हर मोड़ पर सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और कृतज्ञता का पर्व है, यह हमें यह स्मरण कराता है कि हम जिन ऊँचाइयों तक पहुँचे हैं, उसमें हमारे गुरुओं का हाथ है। इस दौरान शिव जैन भक्त मित्र मंडल सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल करनोत,महिपाल चारण,,अनिल वैष्णव,अशोक चोपड़ा,गौतम माइक्रो,संजय सालेचा,शांतिलाल सेजल,संजय टेंट,भेरू सालेचा,दिनेश गोलेच्छा साथ रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर बुधवार को शहर सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया शहर के भेरुनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया इसी तरह शहर के निकट पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महंत रणछोड़ भारती जी महाराज से श्रद्धालु वाले आशीर्वाद लेकर शहर सहित देश प्रदेश में खुशी की मंगल कामना की इसी तर श्री मंदिरह मंदिर धाम पर ब्रह्मलीन संत की शांतिनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे शहर के जागनाथ महादेव मंदिर बागेश्वर मठ मलकेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थान पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
    2
    जालौर बुधवार को शहर सहित जिले भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया शहर के भेरुनाथ अखाड़े में पीर गंगा नाथ जी महाराज से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया इसी तरह शहर के निकट पिपलेश्वर महादेव मंदिर में महंत रणछोड़ भारती जी महाराज से श्रद्धालु वाले आशीर्वाद लेकर शहर सहित देश प्रदेश में खुशी की मंगल कामना की इसी तर श्री मंदिरह मंदिर धाम पर ब्रह्मलीन संत की शांतिनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे शहर के जागनाथ महादेव मंदिर बागेश्वर मठ मलकेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थान पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।
    1
    जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 
आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • अपराध रोकने के लिए अपराधियों की सूचना तुरंत दें:-पंकज यादव ग्रामीण एसपी नशे पर अंकुश प्राथमिकता रहेगी, सीएलजी बैठक आयोजित हुई BNC न्यूज | जोधपुर नव नियुक्त जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने सोमवार देर शाम को बोरुंदा थाने का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेने के साथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अपराध और अपराधियों की सूचना बिना देरी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। बोरुंदा थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों ने होमगार्ड उपकेंद्र को दोबारा शुरू करने, थाने में पुलिस बल बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती तथा क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। एसपी यादव ने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अपराधी की सूचना तत्काल थाना स्तर से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थानाधिकारी, एएसआई, मुख्य आरक्षी एवं कांस्टेबलों से चर्चा कर थाने की भौगोलिक स्थिति, दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा अपराध प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थानाधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कक्ष, महिला डेस्क, बैरक और हवालात का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये रहे मौजूद- निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह खोजा, रामकरण फड़ाक, रामदेव भंवरिया, सुनील दधीच, भरत भाटी, हुकम सिंह भाटी, सुरेंद्र वैष्णव, हरिसिंह भाटी, जगदीश भंवरिया, यशराज दाधीच, महादेव जाखड़, कुंदन सिंह मेड़तिया, अमराराम भंवरिया, प्रकाश भंवरिया, विजय टाक, जगदीश डूकिया, दिनेश काला, जियाराम, श्रीराम मीणा, जोगाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    अपराध रोकने के लिए अपराधियों की सूचना तुरंत दें:-पंकज यादव ग्रामीण एसपी 
नशे पर अंकुश प्राथमिकता रहेगी, सीएलजी बैठक आयोजित हुई
BNC न्यूज | जोधपुर 
नव नियुक्त जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने सोमवार देर शाम को बोरुंदा थाने का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेने के साथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अपराध और अपराधियों की सूचना बिना देरी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।
बोरुंदा थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों ने होमगार्ड उपकेंद्र को दोबारा शुरू करने, थाने में पुलिस बल बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती तथा क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। एसपी यादव ने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अपराधी की सूचना तत्काल थाना स्तर से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थानाधिकारी, एएसआई, मुख्य आरक्षी एवं कांस्टेबलों से चर्चा कर थाने की भौगोलिक स्थिति, दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा अपराध प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थानाधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कक्ष, महिला डेस्क, बैरक और हवालात का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद- निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह खोजा, रामकरण फड़ाक, रामदेव भंवरिया, सुनील दधीच, भरत भाटी, हुकम सिंह भाटी, सुरेंद्र वैष्णव, हरिसिंह भाटी, जगदीश भंवरिया, यशराज दाधीच, महादेव जाखड़, कुंदन सिंह मेड़तिया, अमराराम भंवरिया, प्रकाश भंवरिया, विजय टाक, जगदीश डूकिया, दिनेश काला, जियाराम, श्रीराम मीणा, जोगाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • "बताना तो पड़ेगा न सर... ताकि रिकॉर्ड पर आ जाए" काँग्रेस सरकारमध्ये झालेल्या पेपरफुटीची यादी... 👇🏻 राजस्थान
    1
    "बताना तो पड़ेगा न सर... ताकि रिकॉर्ड पर आ जाए"
काँग्रेस सरकारमध्ये झालेल्या पेपरफुटीची यादी... 👇🏻
राजस्थान
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Taxi Driver Barmer Gramin, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • पिछले कई दिनों से घरों के आगे कचरा पड़ा है नगर प्रशासन का ध्यान नहीं है बारिश की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है गेहूं रोड तीन नंबर कुआं
    1
    पिछले कई दिनों से घरों के आगे कचरा पड़ा है नगर प्रशासन का ध्यान नहीं है बारिश की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है गेहूं रोड तीन नंबर कुआं
    user_P s gs
    P s gs
    बाड़मेर, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अब पेपर लीक माफिया की ख़ैर नहीं, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास। इसमें 7 साल की सजा, 10करोड़ तक का जुर्माना...
    1
    अब पेपर लीक माफिया की ख़ैर नहीं, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास।
इसमें 7 साल की सजा, 10करोड़ तक का जुर्माना...
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    1
    पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन
पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया।  प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से  महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शास्त्री नगर गोस्वामी समाज का हुआ आयोजन बाड़मेर दत्तात्रेय भगवान की आरती
    1
    शास्त्री नगर गोस्वामी समाज का हुआ आयोजन बाड़मेर दत्तात्रेय भगवान की आरती
    user_अमृत गिरी सोनड़ी
    अमृत गिरी सोनड़ी
    Photographer बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.