Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के राजापुर गांव के पास बस कंडक्टर के साथ कथित मारपीट और नकदी रुपए लूटने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस कंडक्टर के साथ मारपीट की और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल देखा गया वहीं घटना की सूचना तुरंत निवाड़ी पुलिस को दी गई जिसपर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच मै जुट गई
Hemant verma
निवाड़ी जिले के राजापुर गांव के पास बस कंडक्टर के साथ कथित मारपीट और नकदी रुपए लूटने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस कंडक्टर के साथ मारपीट की और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल देखा गया वहीं घटना की सूचना तुरंत निवाड़ी पुलिस को दी गई जिसपर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच मै जुट गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निवाड़ी जिले के राजापुर गांव के पास बस कंडक्टर के साथ कथित मारपीट और नकदी रुपए लूटने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर बस कंडक्टर के साथ मारपीट की और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल देखा गया वहीं घटना की सूचना तुरंत निवाड़ी पुलिस को दी गई जिसपर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच मै जुट गई1
- #निवाड़ी_में_बस_कंडक्टर_से_मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी, मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के राजापुर गांव में बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर राशि लूटने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो से पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी है..!! #लूट #मारपीट #साजिश #बस #niwari #rajapur #prithvipur #MPNews #CrimeNews #गुंडागर्दी1
- निवाड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: घर में हुई चोरी का खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका बरामद। ₹2,000 के इनामी आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा एवम उसके पिता से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं मोबाइल सहित मशरूका जप्त निवाड़ी पुलिस द्वारा थाना ओरछा अंतर्गत चौकी नाराई नाका क्षेत्र में हुई चोरी की गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी पिता -पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा के कब्जे से अवैध 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया गया है। घटना का विवरण- दिनांक 18.10.26 को फरियादी देवेन्द्र राय पिता संतोष राय उम्र 32 साल निवासी टेस्ट आफ इंडिया होटेल के पीछे राय कालोनी ग्राम प्रातापपुरा, चौकी नाराईनाका थाना ओरछा जिला निवाङी ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनाक 17.10.2026 को रात्रि 08.00 बजे मैं अपने परिवार के साथ दतिया गया था रात्रि करीबन 01.30 बजे जब मैं परिवार के साथ दतिया से लौटकर घर पहुंचकर देखा तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो तीनो कमरों के ताले टूटे हुये थे। अलमारी मे रखी सोने की ज्वैलरी झुमकी 01 जोडी ,टाप्स 02 जोडी ,एक ओम, एक अंगूठी, नाक की 02 कील एवं चांदी की 12 जोडी पायलें, 58 बिझिया एवं कुछ नगदी रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.432/26 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस.का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना गंभीर होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का खुलासा शीघ्र करने के निर्देश दिये। पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक निवाडी डा. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाडी श्री अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)निवाडी श्री के.के.पाण्डेय, थाना प्रभारी ओरछा श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में चौकी नाराईनाका पुलिस द्वारा दिनांक 27.10.26 को आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र राधाचरण विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी सपा पहाड थाना कोतवाली दतिया से एक अवैध 315 बोर का कट्टा एवं एक राउण्ड जप्त किया गया है एवं उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा उक्त फरियादी के घर में चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया आरोपी के घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोडी झुमकी,दो जोडी टाप्स, नाक की दो कील, सोने का ओम, 500-500 के 85 नोट कुल 42500/- रूपये, एक टच स्क्रीन मोबाइल एवं आरोपी राधाचरण विश्वकर्मा से 12 जोडी चांदी की पायलें एवं चांदी की 58 नग बिछिया कुल 5,00,000 का मशरुका जप्त किया गया है मामले का खुलासा करने एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक निवाडी के द्वारा 2000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। सराहनीय भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी नाराईनाका उनि टिंकल यादव, उनि कुलदीप यादव (प्रभारी सायबर सेल), प्र.आर. हरिश्चंद्र, प्र.आर. उपेन्द्र, सुरेश, आर.शिवसिंह, आर.नवजोत, आर.रविन्द्र,विशाल(सायबरसेल), आर.आनंद, कपिल, अभिनेष, राघवेन्द्र, रंजीत, त्रिलोक मोहित की सराहनीय भूमिका रही।1
- झांसी के बबीना से बड़ी खबर! सब्जी मंडी की एक पान की गुमटी में रातों-रात लगी भीषण आग, और देखते ही देखते हजारों का सामान जलकर हो गया खाक! झांसी के बबीना से बड़ी खबर! सब्जी मंडी की एक पान की गुमटी में रातों-रात लगी भीषण आग, और देखते ही देखते हजारों का सामान जलकर हो गया खाक! ये घटना है बबीना की मुख्य रोड स्थित सब्जी मंडी की। रात करीब 11 बजे, देवेंद्र मिश्रा की पान की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा गुटखा, सिगरेट, पानी की बोतलें और चॉकलेट समेत सारा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दुकानदार देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, इस हादसे में उनका 15 से 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सबसे बड़ा सवाल - आखिर ये आग लगी कैसे? अभी तक इसका कारण साफ नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट है या कोई और वजह, इसकी जांच जारी है। रात के समय हुई इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है बबीना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए देखते रहिए - प्रदीप यादव पत्रकार दादा। वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- झाँसी जिलाधिकारी ने की आधिकारिक घोषणा!, स्नातक MLC चुनाव में सपा के डॉ. मान सिंह यादव की जीत,1
- *उत्तर मध्य रेलवे में डिजिटलीकरण कार्यक्रम को नई गति, महाप्रबंधक ने डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ उद्घाटन* *स्वच्छ्ता अभियान के तहत हटाए गए 200 मीट्रिक टन कागज़* *4 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड डिजिटल, पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* उत्तर मध्य रेलवे में कार्यालयी कार्यप्रणाली को अधिक सरल, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डिजिटलीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह ने डिजिटलीकरण कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं इसके महत्व को प्रदर्शित करने वाली डॉक्यूमेंट्री को रिलीज़ किया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से रेलवे में डिजिटल कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने, अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संरक्षण तथा कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। यह पहल रेलवे की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने और तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर मध्य रेलवे में अब तक 4 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड डिजिटल किए जा चुके हैं। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 200 मीट्रिक टन कागज़ हटाए गए। इसके अतिरिक्त, पुराने रिकॉर्ड के निस्तारण से लगभग 25,000 वर्गफीट कार्यालयी स्थान खाली कराया गया है तथा डिजिटल अभिलेखों के संरक्षण के लिए 58 टेराबाइट से अधिक स्टोरेज क्षमता विकसित की गई है। डिजिटल रिकॉर्ड से आवश्यक दस्तावेजों तक पहुंच आसान होने और उनके रखरखाव एवं खोज में लगने वाले समय की बचत होने में सहायता मिल रही है। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाने तथा शेष अभिलेखों को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालयी कार्यों में डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग और पेपरलेस कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उत्तर मध्य रेलवे का यह प्रयास प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।1
- : इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा का लहराया परचम, डॉ. मानसिंह यादव ने दर्ज की बड़ी जीत इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा का परचम, डॉ. मानसिंह यादव ने दर्ज की बड़ी जीत झांसी से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27 हजार 663 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है। इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों में खुशी का माहौल है।2
- निवाड़ी पुलिस ने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का किया खुलासा, आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी और मोबाइल फोन किया बरामद, वहीं मुख्य आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा के पास से अवैध 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी किया जब्त, वही पुलिस अधीक्षक ने चोरी के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था,1