Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्णिया के कस्बा थाना पुलिस ने मोहनी-टिकापुर सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी 300 गाड़ी से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सदर एसडीपीओ-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के जीयनगंज निवासी पमपम कुमार और के. नगर थाना क्षेत्र के कचहरी बलवा निवासी रमेश कुमार मेहता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
SHIPRA KUMARI
पूर्णिया के कस्बा थाना पुलिस ने मोहनी-टिकापुर सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी 300 गाड़ी से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सदर एसडीपीओ-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के जीयनगंज निवासी पमपम कुमार और के. नगर थाना क्षेत्र के कचहरी बलवा निवासी रमेश कुमार मेहता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्णिया के कस्बा थाना पुलिस ने मोहनी-टिकापुर सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी 300 गाड़ी से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सदर एसडीपीओ-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के जीयनगंज निवासी पमपम कुमार और के. नगर थाना क्षेत्र के कचहरी बलवा निवासी रमेश कुमार मेहता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- अररिया ज़िला मुख्यालय में स्टूडेन्ट फ्रंट के बैनर तले NEET पेपर लीक के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा।1
- मंदिर के चंदे से आरक्षण चलने का दावा करते हुए यह मांग उठाई गई है कि एसटी, ओबीसी, एससी और मुस्लिम समाज के लिए मंदिर के दरवाजे पूरी तरह बंद होने चाहिए, क्योंकि इन्हें मंदिर से कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा फ्री राशन, फ्री दवा, फ्री मकान, सब्सिडी, नौकरी और आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं को भी बंद करने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर साफ चेतावनी दी गई है कि सारे हिंदू टैक्स देना पूरी तरह बंद कर देंगे।1
- अररिया के जोकीहाट में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर एक युवक के बैंक खाते से 97 हजार 284 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित अमित कुमार, जो मूल रूप से भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में जोकीहाट के रेफरल अस्पताल रोड में रह रहे हैं, उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। अमित कुमार ने 12 जुलाई 2026 को एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से 340.10 रुपये की मल्टीविटामिन दवा ऑर्डर की थी और अमेजन पे यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया था। इसके बाद 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए फोन किया। उसने भुगतान अपडेट न होने की बात कहकर राशि वापस करने के नाम पर व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा। झांसे में आकर पीड़ित ने क्यूआर कोड स्कैन कर 340.06 रुपये का भुगतान कर दिया, जिसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 97 हजार 284 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने जोकीहाट थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने जोकीहाट थाना कांड संख्या 313/26 दर्ज कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई सोनाली कुमारी को सौंपी गई है।1
- राज्य सरकार के 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पूर्णिया के कस्बा प्रखंड कार्यालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम लोगों ने भाग लिया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।1
- पूर्णिया के केनगर स्थित गोकुलपुर मिल्कीटोल में रास्ते के भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से किए गए हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की गुहार लगाई है।1