logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज। अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान प्रयागराज। नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रयागराज। अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान प्रयागराज। नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि

059b6ce9-5797-4aaa-b4fa-3750d610ca03

पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न* *संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    4
    *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न*
*संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* 
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की  कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद
    1
    मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • प्रयागराज के कर्नलगंज में 80 साल से ज्यादा पुराने किराएदार हुए बेघर, किरायेदारों ने मकान मालिक पर लगाया बिना टाइम दिए घर गिरवाने का आरोप मामला प्रयागराज की करनलगंज का है जहां पर मकान नंबर 657/780 कर्नलगंज प्रयागराज जिनके मकान मालिक श्याम गुप्ता द्वारा 12 सितंबर को मकान को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद किराएदार रेखा ओझा का कहना है कि वह 80 साल से इस मकान में रह रही है और 2 दिन पहले उनको बताया गया कि घर खाली करना है इसके बाद उन्होंने घर का सामान भी नहीं निकाला और इसी दौरान घर को ध्वस्त कर दिया गया, मजबूरी में वह दो दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है। साथ ही रेखा ने बताया कि उनके सामान के साथ सोने और चांदी के जेवर भी ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दब गए हैं और घर से निकालने के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी चोरी हो गई है। फिलहाल रेखा ओझा और उनके परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है।
    1
    प्रयागराज के कर्नलगंज में 80 साल से ज्यादा पुराने किराएदार हुए बेघर, किरायेदारों ने मकान मालिक पर लगाया बिना टाइम दिए घर गिरवाने का आरोप 
मामला प्रयागराज की करनलगंज का है जहां पर मकान नंबर 657/780 कर्नलगंज प्रयागराज जिनके मकान मालिक श्याम गुप्ता द्वारा 12 सितंबर को मकान को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद किराएदार रेखा ओझा का कहना है कि वह 80 साल से इस मकान में रह रही है और 2 दिन पहले उनको बताया गया कि घर खाली करना है इसके बाद उन्होंने घर का सामान भी नहीं निकाला और इसी दौरान घर को ध्वस्त कर दिया गया, मजबूरी में वह दो दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है। साथ ही रेखा ने बताया कि उनके सामान के साथ सोने और चांदी के जेवर भी ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दब गए हैं और घर से निकालने के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी चोरी हो गई है। फिलहाल रेखा ओझा और उनके परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • शंकरगढ़ में खाद लेने गए पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला,थाने में दी तहरीर प्रयागराज शंकरगढ़ में खाद लेने गए एक किसान और उसके तीन लड़कों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी चंद पुत्र रामकरन निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ ने बताया कि वह 13 सितंबर 2026 को अपने लड़कों सतीश, सुनील और सोमेश के साथ ट्रैक्टर लेकर आमगोदर स्थित अवधेश सिंह के मुर्गी फार्म पर खाद लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार लोगों - रामप्रताप, रामभवन, सीताराम और संतोष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके लड़कों को भी पीटा गया, जिससे सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी आमगोदर शंकरगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    1
    शंकरगढ़ में खाद लेने गए पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला,थाने में दी तहरीर

प्रयागराज शंकरगढ़ में खाद लेने  गए एक किसान और उसके तीन लड़कों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी चंद पुत्र रामकरन निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ ने बताया कि वह 13 सितंबर 2026 को अपने लड़कों सतीश, सुनील और सोमेश के साथ ट्रैक्टर लेकर आमगोदर स्थित अवधेश सिंह के मुर्गी फार्म पर खाद लेने गया था।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार लोगों - रामप्रताप, रामभवन, सीताराम और संतोष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके लड़कों को भी पीटा गया, जिससे सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी आमगोदर  शंकरगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न, प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया। ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदुम नारायण जायसवाल,एच.के. जायसवाल महासभा अध्यक्ष बिंदु जायसवाल,पंकज जायसवाल,आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल उपस्थित रहे। ​मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए।​एशियन फुटवियर: राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम) ​एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम) ​एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम) ​एक्कालाइट: महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम) ​वॉकलाइन: श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे ​आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न, प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन
प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  पदुम नारायण जायसवाल,एच.के. जायसवाल महासभा अध्यक्ष  बिंदु जायसवाल,पंकज जायसवाल,आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल  उपस्थित रहे।
​मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए।​एशियन फुटवियर: राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम)
​एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम)
​एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम)
​एक्कालाइट: महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम)
​वॉकलाइन: श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे
​आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज। अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान प्रयागराज। नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    2
    प्रयागराज।  अरैल में शूलटंकेश्वर मंदिर में चला 180 वां स्वच्छता अभियान
प्रयागराज।  नैनी अरैल स्थित सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने किया। अभियान के दौरान संस्था के स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर के कोने-कोने में फैली गंदगी को ढूंढकर साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव ने कहा कि स्वयंसेवी लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक केवल कुछ लोग ही स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस का भी मूल कर्तव्य है कि पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर भी ध्यान दे। आस्था के पवित्र स्थलों से वास्तविक शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब उनका वातावरण स्वच्छ और निर्मल रहे। इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी ने कहा, “देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी एक सच्ची पूजा से कम नहीं।” उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, संदीप केसरवानी, डॉ. एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, नीरज पांडेय, शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी सहित संस्था के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तुम तेज ड्राइविंग करोगे तो हम उतनी तेजी में चालान करेंगे राजेश सरकार प्रयागराज। लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई ।
    1
    तुम तेज ड्राइविंग करोगे तो हम उतनी तेजी में चालान करेंगे 
राजेश सरकार
प्रयागराज।
लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई ।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की दर्दनाक मौत एनएच-30 पर सेमरा कलबना के पास हादसा, पिता घायल; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घूरपुर, प्रयागराज थाना घूरपुर क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव में रविवार दोपहर एनएच-30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 13 वर्षीय पुत्र आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का उपचार चल रहा है। घटना रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे सेमरा कलबना गांव स्थित पटेल पौधशाला के पास हुई। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र के कौवरा गांव निवासी लवलेश कुमार वाल्मीकि पुत्र मंगल प्रसाद प्रयागराज में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर स्वीपर का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे राजा उर्फ आदित्य को साथ लेकर बाइक से कौवरा गांव से प्रयागराज लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएच-30 पर पटेल पौधशाला के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी जसरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि लवलेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां कोमल बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। मां को बिलखता देख छोटा भाई रवि भी फूट-फूटकर रोने लगा। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बताया गया कि आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने पुत्र की दर्दनाक मौत

एनएच-30 पर सेमरा कलबना के पास हादसा, पिता घायल; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घूरपुर, प्रयागराज
थाना घूरपुर क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव में रविवार दोपहर एनएच-30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 13 वर्षीय पुत्र आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का उपचार चल रहा है।
घटना रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे सेमरा कलबना गांव स्थित पटेल पौधशाला के पास हुई। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र के कौवरा गांव निवासी लवलेश कुमार वाल्मीकि पुत्र मंगल प्रसाद प्रयागराज में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर स्वीपर का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे राजा उर्फ आदित्य को साथ लेकर बाइक से कौवरा गांव से प्रयागराज लौट रहे थे।
जैसे ही वे एनएच-30 पर पटेल पौधशाला के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी जसरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि लवलेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां कोमल बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। मां को बिलखता देख छोटा भाई रवि भी फूट-फूटकर रोने लगा। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
बताया गया कि आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.