logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी जनपद के 48 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र अमेठी के 48 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग में चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। जनपद अमेठी के लिए यह अवसर विशेष रहा। जिले के कुल 48 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमेठी के उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

21 hrs ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
01f0849f-4691-43b5-9221-0aacae030b9b

अमेठी जनपद के 48 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र अमेठी के 48 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग में चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। जनपद अमेठी के लिए यह अवसर विशेष रहा। जिले के कुल 48 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमेठी के उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं
अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे।
अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    1
    अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना 
अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    1
    PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।
समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है।
इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम अमेठी। लोक निर्माण विभाग (PWD) की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को गौरीगंज में महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडों के साथ PWD के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में सुधार की मांग को लेकर विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष रीता सिंह ने PWD की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़कें केवल कागजों में बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक तेज झटके लगते हैं और बाइक सवारों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने महिला थाना गौरीगंज और जिला चिकित्सालय मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की। उनका कहना है कि इन स्थानों पर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है। मुंशीगंज चौराहे पर भी तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बताया गया। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
    1
    PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

PWD की बदहाल सड़कों के खिलाफ महिला किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम
अमेठी। लोक निर्माण विभाग (PWD) की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को गौरीगंज में महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडों के साथ PWD के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में सुधार की मांग को लेकर विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा।
समिति अध्यक्ष रीता सिंह ने PWD की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़कें केवल कागजों में बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक तेज झटके लगते हैं और बाइक सवारों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है।
प्रदर्शनकारियों ने महिला थाना गौरीगंज और जिला चिकित्सालय मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की। उनका कहना है कि इन स्थानों पर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है। मुंशीगंज चौराहे पर भी तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बताया गया।
मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
रीता सिंह ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    2
    30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल
30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल
जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ।
नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    1
    सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है।
घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    1
    *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट
*दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    1
    मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम ने ली करवट, सुबह से रुक-रुककर बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट
अमेठी। जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है।
हालांकि इस सुहावने मौसम के बीच जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं और काम पूरा कर जल्द सुरक्षित घर लौटें।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और जर्जर मकानों, पुराने भवनों और कमजोर दीवारों के पास जाने से बचें। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉकों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से मौसम पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.