logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

asthma ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo

2 hrs ago
user_Asha Rani
Asha Rani
City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

asthma ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by HS TV
    1
    Post by HS TV
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, बरेली मंडल द्वारा परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया भूपेंद्र S चौधरी IAS के द्वारा परेड का मन प्रमाण ग्रहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक RTC शाहजहाँपुर संतोष कुमार सिंह प्रति सार निरीक्षक पुलिस लाइन शाहजहाँपुर संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकार लाइन शाहजहाँपुर देवेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर दिशा भामरे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमाण ग्रहण किया गया। ( रिज़वान खान की रिपोर्ट )
    3
    उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, बरेली मंडल द्वारा परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया भूपेंद्र S चौधरी IAS के द्वारा परेड का मन प्रमाण ग्रहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक RTC शाहजहाँपुर संतोष कुमार सिंह प्रति सार निरीक्षक पुलिस लाइन शाहजहाँपुर संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकार लाइन शाहजहाँपुर देवेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर दिशा भामरे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रमाण ग्रहण किया गया।
( रिज़वान खान की रिपोर्ट )
    user_पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना, फार्मर रजिस्ट्री एवं हीट वेव से बचाव को लेकर कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों में जियो टैगिंग, डी-मार्केशन एवं चौहद्दी कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य एक दिवस में पूर्ण किया जाए। प्रशिक्षण से वंचित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 28, 29 एवं 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 सुपरवाइजर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी की मॉनिटरिंग ड्यूटी लगाने तथा स्व-गणना के लिए ग्राम प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक कर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का नाम खतौनी में है, उनकी शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। हीट वेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस और वाटर कूलर की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। गौशालाओं में गोवंश के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था, टांट के बोरों के पर्दे लगाकर उन पर पानी का छिड़काव कराने को कहा। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के लिए दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए। स्कूलों में हर घंटे वॉटर ब्रेक, बच्चों को छाया में बैठाकर पढ़ाने और उनसे कोई कार्य न करवाने के निर्देश दिए गए। बड़े निर्माण स्थलों पर भी हीट वेव से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक उपयोग हेतु पेयजल व शौचालय की जानकारी वाले बोर्ड लगाने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना, फार्मर रजिस्ट्री एवं हीट वेव से बचाव को लेकर कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों में जियो टैगिंग, डी-मार्केशन एवं चौहद्दी कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य एक दिवस में पूर्ण किया जाए।
प्रशिक्षण से वंचित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 28, 29 एवं 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 सुपरवाइजर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी की मॉनिटरिंग ड्यूटी लगाने तथा स्व-गणना के लिए ग्राम प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक कर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का नाम खतौनी में है, उनकी शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
हीट वेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस और वाटर कूलर की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। गौशालाओं में गोवंश के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था, टांट के बोरों के पर्दे लगाकर उन पर पानी का छिड़काव कराने को कहा। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के लिए दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।
स्कूलों में हर घंटे वॉटर ब्रेक, बच्चों को छाया में बैठाकर पढ़ाने और उनसे कोई कार्य न करवाने के निर्देश दिए गए। बड़े निर्माण स्थलों पर भी हीट वेव से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक उपयोग हेतु पेयजल व शौचालय की जानकारी वाले बोर्ड लगाने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।
    1
    शाहजहांपुर। 
जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    1
    गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, बैरियर तोड़ होमगार्ड को किया घायल समृद्धि न्यूज़ जलालाबाद जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टरगंज के पास शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैरियर की चपेट में आने से होमगार्ड की एक आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।​ ​जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए प्रशासन ने टोल प्लाजा के पास मजबूत लोहे का बैरियर लगा रखा है। शुक्रवार रात यहाँ होमगार्ड का जवान मदनपाल ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक्सप्रेसवे की ओर आता दिखाई दिया। मदनपाल ने टॉर्च की रोशनी से गाड़ी को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय लापरवाही से गाड़ी बैरियर की तरफ दौड़ा दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का भारी बैरियर उखड़ गया और सीधे मदनपाल के चेहरे पर जा लगा। इस हादसे में मदनपाल की एक आंख बुरी तरह फट गई, जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया है।
    1
    गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, बैरियर तोड़ होमगार्ड को किया घायल
समृद्धि न्यूज़ जलालाबाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टरगंज के पास शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैरियर की चपेट में आने से होमगार्ड की एक आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।​ ​जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए प्रशासन ने टोल प्लाजा के पास मजबूत लोहे का बैरियर लगा रखा है। शुक्रवार रात यहाँ होमगार्ड का जवान मदनपाल ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक्सप्रेसवे की ओर आता दिखाई दिया। मदनपाल ने टॉर्च की रोशनी से गाड़ी को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय लापरवाही से गाड़ी बैरियर की तरफ दौड़ा दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का भारी बैरियर उखड़ गया और सीधे मदनपाल के चेहरे पर जा लगा। इस हादसे में मदनपाल की एक आंख बुरी तरह फट गई, जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में शासन द्वारा स्वीकृत राज्य सेक्टर की 109 सड़कों एवं 11 नालों/जल निकास कार्यों की प्रगति, लोहारो चौराहा और हीट वेव से बचाव की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां हॉट मिक्स से सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से पहले और बाद में फोटो व वीडियोग्राफी कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल निकासी हेतु नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा। लोहारो चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सैटलाइट बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए। हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण कराने तथा पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और 10 से अधिक भैंस पालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में शासन द्वारा स्वीकृत राज्य सेक्टर की 109 सड़कों एवं 11 नालों/जल निकास कार्यों की प्रगति, लोहारो चौराहा और हीट वेव से बचाव की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां हॉट मिक्स से सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से पहले और बाद में फोटो व वीडियोग्राफी कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जल निकासी हेतु नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा।
लोहारो चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सैटलाइट बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए।
हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण कराने तथा पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी की जांच कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा नगर में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और 10 से अधिक भैंस पालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.