Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा में मारपीट का वीडियो वायरल, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे लोगों के हाथों में लाठी डण्डा हैं और गाली गलौज सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि, वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के अरतरा तिराहे के पास का है। हालांकि हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। फिलहाल मौदहा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर दी है।
अनवर हुसैन
मौदहा में मारपीट का वीडियो वायरल, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे लोगों के हाथों में लाठी डण्डा हैं और गाली गलौज सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि, वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के अरतरा तिराहे के पास का है। हालांकि हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। फिलहाल मौदहा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर): बच्चा छीनने में नाकाम ससुरालियों ने महिला सहित उसके परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए। शबनम बानो ने आरोप लगाया कि उसके पति दानिश अली और अन्य ससुरालीजनों ने रास्ते में घात लगाकर पहले बच्चे को छीनने की कोशिश की, असफल होने पर मांचा गेट पर ऑटो रोककर बेरहमी से मारपीट की। हमले में शबनम के भाई फरीद को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मृत समझकर आरोपियों ने नाले में फेंक दिया; हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।2
- ➡️ महिला को बंधक बनाकर 9 लाख की लूट ➡️ थाना से 3 किमी दूर निवादा गांव में वारदात ➡️ नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर में घुसकर दिया अंजाम ➡️ मुंह, हाथ-पैर बांधकर जेवर व नकदी लेकर फरार ➡️ ठोकर मारकर महिला ने बेटे को जगाया, पुलिस को दी सूचना ➡️ मौके पर पहुंची यूपी-112, गांव में दहशत का माहौल ➡️ पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा1
- *➡️साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तों द्वारा गांव-गांव में फेरी लगाकर चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदकर उनके मदरबोर्ड बदलकर IMEI ब्लॉक/आंशिक रुप से खराब डिवाइस को पुनः सक्रिय कर अवैध रूप से साइबर अपराधियों को किया जाता था सप्लाई ।* *➡️अभियुक्तों के कब्जे से कुल 88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 मोबाइल बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल व 11 हजार रुपए सहित 07 दोपहिया वाहन बरामद ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए, खराब एवं साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 16.04.2026 को शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे ग्राम चहितारा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के भारी मात्रा में मोबाइल के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना व विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबन्दी करते हुए 09 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा उनके पास से भारी मात्रा में पुराने मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के मदरबोर्ड, मोबाइल की बैटरी, मोबाइल के फर्जी क्रय बिल आदि बरामद हुए । जिनमें 41 एंड्रायड मोबाइल फोन, 38 की-पैड फोन, 92 मोबाइल के मदरबोर्ड, 66 मोबाइल की बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल, 11 हजार रुपए नकद, 07 दोपहिया वाहन, 09 मोबाइल फोन जामा तलाशी से बरामद हुए । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गांव-गांव में घूम-घूमकर पुराने, चोरी किए हुए, खराब एवं साइबर ठगी/फ्रॉड आदि में प्रयुक्त किए हुए मोबाइल फोन को सस्ते दामों में खरीदते थे और डीसी मशीन का प्रयोग कर मदरबोर्ड आदि की जांच करते थे जिन मोबाइल फोन का मदरबोर्ड सही पाया जाता था उन्हे विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को अच्छे दामों में बेच देते थे । साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त जिन मोबाइल फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था/रहता था उन मोबाइल फोन के मदरबोर्ड व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स को निकालकर उन्हे अन्य मोबाइल फोन में लगा देते थे, या अलग-अलग पार्ट्स को संयोजित कर एक नया मोबाइल फोन तैयार कर साइबर ठगी में उसका प्रयोग करते थे । इनके द्वारा राजस्थान और हरियाणा राज्य में विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को इस तरह के मोबाइल फोन बेचना/सप्लाई करना स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है एवं कहां-कहां इनके द्वारा पुराने मोबाइल फोन को सप्लाई की जाती है/की गई है । बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि सस्ते व लालच के चक्कर में चोरी अथवा संदिग्ध स्रोत से मोबाइल फोन खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । *बरामदगी-* ▪️88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल फोन ▪️92 मोबाइल के मदरबोर्ड ▪️66 मोबाइल की बैटरी ▪️20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल ▪️11 हजार रुपए नकद ▪️07 दोपहिया वाहन *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. मुस्तकीम पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 2. अरमान पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 3. अनमोल पुत्र मुस्ताक निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 4. असलम पुत्र भूरे निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 5. साहिल अली पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 6. समीम पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 7. रेहान पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 8. अमिर पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 9. मुस्ताक रजा पुत्र भूरे खां निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।4
- हमीरपुर। खेत से ट्रैक्टर में गेहूं घर लाने के दौरान पड़ोसी युवक के दरवाजे में बने रैंप पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से आक्रोशित होकर गाली गलौज करने, घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीडिता ने पुलिस से की है। साक्ष्य के तौर पर पीडिता ने घटना के दौरान के वीडियो पुलिस को दिखाएं हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मिहुना गांव निवासी रामश्री पत्नी राम अयोध्या ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 11.30 बजे खेत से ट्रैक्टर में गेहूं घर लाने के दौरान रास्ता के किनारे रामशरन पुत्र रामाधार के दरवाजे में बने रैम्प में ट्रैक्टर चढ़ गया था। जिस पर रामशरन व उसकी पत्नी प्रेमा ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की और लाठी से उसके वृद्ध जेठ गया प्रसाद पुत्र जगन्नाथ को मारापीट करते हुये धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही घर के अन्दर उसके साथ भी मारपीट व गाली गलौज करते हुये उसे घसीटते हुये बाहर ले आया। और उसके पेट में कई लातें मारी। उसके पेट का आपरेशन पिछले वर्ष हुआ था। जिस कारण मारपीट से उसके पेट व शरीर में गम्भीर चोटे आई हैं। इस दौरान उनके चबूतरे को भी खोद कर ईटे आदि फेक दिया। घटना के समय रास्ते से गुजर रहे जगभान व गुलाब ने आकर बीच बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन पीडिता को दिया है।2
- बांदा न्यूज..... 🔥 बांदा में साइबर माफिया का भंडाफोड़! 9 शातिर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बनते थे ठगी का हथियार बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता… साइबर क्राइम थाना टीम ने एक संगठित अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है… यह गिरोह गांव-गांव घूमकर चोरी, खोए और खराब मोबाइल सस्ते में खरीदता था… फिर मदरबोर्ड बदलकर और IMEI छेड़छाड़ कर उन्हें दोबारा एक्टिव करता था… इन मोबाइल फोन को साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था… पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है… बरामदगी में 88 मोबाइल, 92 मदरबोर्ड, 66 बैटरी, फर्जी बिल, नकदी और 7 बाइक शामिल हैं… गिरोह के तार राजस्थान और हरियाणा तक जुड़े होने की बात सामने आई है… फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है… बाइट : शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक बांदा #BandaPolice #CyberCrime #MobileFraud #CyberGangBusted #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #CyberAlert #IMEI #FraudNetwork1
- *स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।1
- मौदहा हमीरपुर। मौदहा से मांचा जाते समय बच्चा छीनने के लिए पहले से घात लगाए ससुरालियों ने पत्नी सहित अन्य लोगों को लाठी डण्डा और लोहे के राड से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया जिनमे से एक की हालत नाजुक बनी हुए है हालांकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी शबनम बानो पत्नी दानिश अली ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, शुक्रवार सुबह वह मौदहा से मांचा अपने भाई निजाम, फरीद और माँ जैनब के साथ आटो से जा रही थी तभी रास्ते में सिलौली में उसके पति दानिश अली ने फोर व्हीलर लगाकर उसका बच्चा छीनने की कोशिश की, लेकिन बच्चा छीनने में नाकाम होने पर उसके पति ने अपने परिजनों दावर अली उर्फ़ सोनू, नवाब अली, हयात अली उर्फ़ बफाती, बब्बू अली और नवाब अली सभी निवासी मांचा ने उनका आटो मांचा गेट पर आगे फोर व्हीलर लगाकर रोक लिया और सभी को लाठी डण्डा और लोहे के राड से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया जबकि उसके भाई फरीद को जान से मरा समझकर सडक किनारे नाले में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से फरीद की हालत नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने सरकारी अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।4
- मौदहा हमीरपुर। जब से कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तभी से उपखण्ड कार्यालय पब्लिक से गुलजार रहता है लेकिन शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।जिसके चलते अधिकारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए। बिजली विभाग द्वारा बीते लगभग एक साल पहले उपभोक्ताओं को गुमराह कर प्रीपेड मीटर लगाए गए थे हालांकि उस दौरान भी उपभोक्ताओं द्वारा भेदभाव का आरोप लगाया गया था जिसके चलते कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए। लेकिन एक साल के भीतर स्मार्ट मीटर को बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया जिसके चलते अब उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। यहां सबसे रोचक बात यह है कि एक, दो, दस रुपये बकाया होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है और उपभोक्ताओं द्वारा मीटर रीचार्ज कराने के बाद कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं जिसको लेकर शुक्रवार को आधा सैकडा से अधिक उपभोक्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा काटा, जन आक्रोश को देखते हुए अधिकारी और कर्मचारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए।2
- हमीरपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनी में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को सुमेरपुर कस्बे में एचयूएल एवं यूआईएल में ठेकेदारों के अंडर में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी गयी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गये। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो के बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गए। वहीं मीडिया को फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोके रखा।4