*स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

- *स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।1
- घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की कि निर्मम हत्या पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला हत्या कर मौके से फरार हुआ पति कोचिंग से लौटी बेटी की मां को खून में लथपत देख निकली चीख चीखें सुन घटना स्थल पहुंचे मोहल्ले वासी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बबेरू थाना अंतर्गत मुरवल क्षेत्र का मामला1
- बांदा बबेरू थाना क्षेत्र से दिनांक 15.04.2026 की देर रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसके पड़ोसी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले जाया गया है तथा उसे आशंका है कि उसके साथ कोई घटना कारित न कर दी जाए । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर नामित व्यक्ति के घर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा नामित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया । बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि बच्ची को किसी प्रकार की कोई जाहिरा चोट नहीं है । प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ।1
- मौदहा (हमीरपुर): बच्चा छीनने में नाकाम ससुरालियों ने महिला सहित उसके परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए। शबनम बानो ने आरोप लगाया कि उसके पति दानिश अली और अन्य ससुरालीजनों ने रास्ते में घात लगाकर पहले बच्चे को छीनने की कोशिश की, असफल होने पर मांचा गेट पर ऑटो रोककर बेरहमी से मारपीट की। हमले में शबनम के भाई फरीद को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मृत समझकर आरोपियों ने नाले में फेंक दिया; हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।2
- मामला बबेरू कस्बे के बांदा रोड नहर पटरी के पास का है। जहां आज शुक्रवार को समय करीब 11:30 बजे बाइक सवार अभिषेक गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी मुरवल व दूसरा राजेश पुत्र रामफ़ल उम्र 21 वर्ष निवासी मवई खुर्द थाना बिसंडा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हाथ पैर फैक्चर होने की वजह से दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।1
- डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य इलाज की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।DIGITAL HEALTH MISSION BIG UPDATE1
- थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार।1
- *25 हजार का इनामिया वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त अरूण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम प्रसिद्धपुर थाना राजापुर पहाड़ी जनपद चित्रकूट का निवासी हैं।1
- मौदहा हमीरपुर। जब से कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तभी से उपखण्ड कार्यालय पब्लिक से गुलजार रहता है लेकिन शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।जिसके चलते अधिकारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए। बिजली विभाग द्वारा बीते लगभग एक साल पहले उपभोक्ताओं को गुमराह कर प्रीपेड मीटर लगाए गए थे हालांकि उस दौरान भी उपभोक्ताओं द्वारा भेदभाव का आरोप लगाया गया था जिसके चलते कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए। लेकिन एक साल के भीतर स्मार्ट मीटर को बिना उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया जिसके चलते अब उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। यहां सबसे रोचक बात यह है कि एक, दो, दस रुपये बकाया होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है और उपभोक्ताओं द्वारा मीटर रीचार्ज कराने के बाद कार्यालय के चक्कर लगाने पडते हैं जिसको लेकर शुक्रवार को आधा सैकडा से अधिक उपभोक्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा काटा, जन आक्रोश को देखते हुए अधिकारी और कर्मचारी बचाओ की मुद्रा में नजर आए।2