logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे चिलौली चौराहे के पास ओमनी और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ओमनी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या यूपी 77 बीएन 7359 गलुवापुर से सवारियां लेकर रूरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलौली चौराहे के पास सामने से आ रही ओमनी संख्या यूपी 77 एच 6045 से उसकी तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी चालक प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी उलरापुर, वाहन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे चिलौली चौराहे के पास ओमनी और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ओमनी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या यूपी 77 बीएन 7359 गलुवापुर से सवारियां लेकर रूरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलौली चौराहे के पास सामने से आ रही ओमनी संख्या यूपी 77 एच 6045 से उसकी तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी चालक प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी उलरापुर, वाहन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर में स्कूल जा रही छात्रा को कुत्ते ने काटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया राजपुर में स्कूल जा रही छात्रा को कुत्ते ने काटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक के बीच शुक्रवार को एक छात्रा पर हमला हो गया। स्कूल जाते समय आवारा कुत्तों ने 9 वर्षीय छात्रा आफरीन को काटकर घायल कर दिया। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को कुत्तों से बचाया, लेकिन तब तक उसे पैर में चोट लग चुकी थी। घायल आफरीन को परिजन तुरंत राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उसे एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया। खासबरा गांव के शाहरुख, छोटू, अनुज और कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन ये कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। राजपुर की ईओ (कार्यकारी अधिकारी) नीति त्रिपाठी ने बताया कि आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या के समाधान के लिए वन विभाग और पशुपालन विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
    1
    राजपुर में स्कूल जा रही छात्रा को कुत्ते ने काटा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया
राजपुर में स्कूल जा रही छात्रा को कुत्ते ने काटा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक के बीच शुक्रवार को एक छात्रा पर हमला हो गया। स्कूल जाते समय आवारा कुत्तों ने 9 वर्षीय छात्रा आफरीन को काटकर घायल कर दिया।
छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को कुत्तों से बचाया, लेकिन तब तक उसे पैर में चोट लग चुकी थी।
घायल आफरीन को परिजन तुरंत राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उसे एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया।
खासबरा गांव के शाहरुख, छोटू, अनुज और कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन ये कुत्ते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
राजपुर की ईओ (कार्यकारी अधिकारी) नीति त्रिपाठी ने बताया कि आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या के समाधान के लिए वन विभाग और पशुपालन विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी डेरापुर, थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाना डेरापुर ले आई। जानकारी के अनुसार, होटल में युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए होटल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों से पूछताछ की। साथ ही युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पूर्व में भी कई बार उक्त युवती के साथ होटल आया था, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की गई है। होटल संचालक एवं कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों, बुकिंग रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी

डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी
डेरापुर, थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाना डेरापुर ले आई।
जानकारी के अनुसार, होटल में युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए होटल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों से पूछताछ की। साथ ही युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पूर्व में भी कई बार उक्त युवती के साथ होटल आया था, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए।
घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की गई है। होटल संचालक एवं कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों, बुकिंग रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संभल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रजपुरा पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी के जरिए धन अर्जित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी बीमा पॉलिसियों के माध्यम से लोगों से धन अर्जित करने के मामले में संलिप्त थे। पूरे मामले की जानकारी एसपी संभल श्री कृष्ण कुमार ने अपनी बाइट के माध्यम से दी। देखिए पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी कानून की नजर 24 पर। नोट: खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी के आधार पर है।
    1
    संभल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रजपुरा पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी के जरिए धन अर्जित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी बीमा पॉलिसियों के माध्यम से लोगों से धन अर्जित करने के मामले में संलिप्त थे।
पूरे मामले की जानकारी एसपी संभल श्री कृष्ण कुमार ने अपनी बाइट के माध्यम से दी।
देखिए पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी कानून की नजर 24 पर।
नोट: खबर पुलिस द्वारा जारी जानकारी के आधार पर है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर औरैया । समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर
औरैया । समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई,  रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ओयो होटल में मुस्लिम युवक-हिन्दू युवती के मिलने पर हंगामा, पुलिस दोनों को थाने लाई कानपुर देहात। मवई मुक्ता के समीप होटल में कमरा बुक कराने का मामला, हिंदू रक्षा दल ने पहचान छिपाने और युवती को पहले भी कई बार होटल ले जाने का लगाया आरोप डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक ओयो होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के ठहरने की सूचना हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक पर पहचान छिपाकर कमरा बुक कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को होटल से निकालकर थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के स्वजन को मामले की जानकारी दी।बताया गया कि मवई मुक्ता के समीप स्थित ओयो होटल में युवक एक युवती के साथ पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था। इसी दौरान इसकी जानकारी हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और उसके द्वारा कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा लेने का आरोप लगाया। पहचान छिपाने का लगाया आरोप। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी और युवती की पहचान छिपाने के लिए दोनों के आधार कार्ड में कथित रूप से हेरफेर कराया। संगठन का कहना है कि होटल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर होटल में कमरा लिया। संगठन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि युवक उक्त युवती को पहले भी कई बार होटल लेकर जा चुका है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक इससे पहले कब-कब होटल आया और किन दस्तावेजों के आधार पर कमरा बुक कराया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मामले की सूचना फैलने के बाद हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े बड़ी संख्या में युवक होटल पहुंच गए। होटल के बाहर भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। हिंदू रक्षा दल की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक और युवती को अपने कब्जे में लिया और दोनों को थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने में दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों से भी कमरा बुक कराने के संबंध में जानकारी जुटाने की बात कही है।‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए कार्रवाई की मांग घटना के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें संगठन ने युवक पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में संगठन ने पूरे मामले को ‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही होटल में पूर्व में की गई बुकिंग और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने पुलिस से मांग की है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराए जाएं और बुकिंग से संबंधित इलेक्ट्रानिक एवं लिखित अभिलेखों की जांच की जाए। इससे युवक के पहले भी युवती के साथ होटल आने संबंधी लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई मामले में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती को थाने लाकर पूछताछ की गई है और युवती के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों तथा होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने या किसी अन्य कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।।
    2
    ओयो होटल में मुस्लिम युवक-हिन्दू युवती के मिलने पर हंगामा, पुलिस दोनों को थाने लाई
कानपुर देहात। मवई मुक्ता के समीप होटल में कमरा बुक कराने का मामला, हिंदू रक्षा दल ने पहचान छिपाने और युवती को पहले भी कई बार होटल ले जाने का लगाया आरोप डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक ओयो होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के ठहरने की सूचना हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक पर पहचान छिपाकर कमरा बुक कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को होटल से निकालकर थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के स्वजन को मामले की जानकारी दी।बताया गया कि मवई मुक्ता के समीप स्थित ओयो होटल में युवक एक युवती के साथ पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था। इसी दौरान इसकी जानकारी हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और उसके द्वारा कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा लेने का आरोप लगाया। पहचान छिपाने का लगाया आरोप।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी और युवती की पहचान छिपाने के लिए दोनों के आधार कार्ड में कथित रूप से हेरफेर कराया। संगठन का कहना है कि होटल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर होटल में कमरा लिया।
संगठन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि युवक उक्त युवती को पहले भी कई बार होटल लेकर जा चुका है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक इससे पहले कब-कब होटल आया और किन दस्तावेजों के आधार पर कमरा बुक कराया गया।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
मामले की सूचना फैलने के बाद हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े बड़ी संख्या में युवक होटल पहुंच गए। होटल के बाहर भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
हिंदू रक्षा दल की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक और युवती को अपने कब्जे में लिया और दोनों को थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने में दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों से भी कमरा बुक कराने के संबंध में जानकारी जुटाने की बात कही है।‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए कार्रवाई की मांग घटना के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें संगठन ने युवक पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में संगठन ने पूरे मामले को ‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही होटल में पूर्व में की गई बुकिंग और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
संगठन ने पुलिस से मांग की है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराए जाएं और बुकिंग से संबंधित इलेक्ट्रानिक एवं लिखित अभिलेखों की जांच की जाए। इससे युवक के पहले भी युवती के साथ होटल आने संबंधी लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।
पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई
मामले में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती को थाने लाकर पूछताछ की गई है और युवती के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों तथा होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने या किसी अन्य कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.