logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओयो होटल में मुस्लिम युवक-हिन्दू युवती के मिलने पर हंगामा, पुलिस दोनों को थाने लाई कानपुर देहात। मवई मुक्ता के समीप होटल में कमरा बुक कराने का मामला, हिंदू रक्षा दल ने पहचान छिपाने और युवती को पहले भी कई बार होटल ले जाने का लगाया आरोप डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक ओयो होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के ठहरने की सूचना हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक पर पहचान छिपाकर कमरा बुक कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को होटल से निकालकर थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के स्वजन को मामले की जानकारी दी।बताया गया कि मवई मुक्ता के समीप स्थित ओयो होटल में युवक एक युवती के साथ पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था। इसी दौरान इसकी जानकारी हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और उसके द्वारा कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा लेने का आरोप लगाया। पहचान छिपाने का लगाया आरोप। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी और युवती की पहचान छिपाने के लिए दोनों के आधार कार्ड में कथित रूप से हेरफेर कराया। संगठन का कहना है कि होटल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर होटल में कमरा लिया। संगठन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि युवक उक्त युवती को पहले भी कई बार होटल लेकर जा चुका है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक इससे पहले कब-कब होटल आया और किन दस्तावेजों के आधार पर कमरा बुक कराया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मामले की सूचना फैलने के बाद हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े बड़ी संख्या में युवक होटल पहुंच गए। होटल के बाहर भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। हिंदू रक्षा दल की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक और युवती को अपने कब्जे में लिया और दोनों को थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने में दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों से भी कमरा बुक कराने के संबंध में जानकारी जुटाने की बात कही है।‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए कार्रवाई की मांग घटना के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें संगठन ने युवक पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में संगठन ने पूरे मामले को ‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही होटल में पूर्व में की गई बुकिंग और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने पुलिस से मांग की है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराए जाएं और बुकिंग से संबंधित इलेक्ट्रानिक एवं लिखित अभिलेखों की जांच की जाए। इससे युवक के पहले भी युवती के साथ होटल आने संबंधी लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई मामले में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती को थाने लाकर पूछताछ की गई है और युवती के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों तथा होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने या किसी अन्य कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।।

3 hrs ago
user_उजागर लाल कटियार
उजागर लाल कटियार
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ओयो होटल में मुस्लिम युवक-हिन्दू युवती के मिलने पर हंगामा, पुलिस दोनों को थाने लाई कानपुर देहात। मवई मुक्ता के समीप होटल में कमरा बुक कराने का मामला, हिंदू रक्षा दल ने पहचान छिपाने और युवती को पहले भी कई बार होटल ले जाने का लगाया आरोप डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक ओयो होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के ठहरने की सूचना हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक पर पहचान छिपाकर कमरा बुक कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को होटल से निकालकर थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के स्वजन को मामले की जानकारी दी।बताया गया कि मवई मुक्ता के समीप स्थित ओयो होटल में युवक एक युवती के साथ पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था। इसी दौरान इसकी जानकारी हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और उसके द्वारा कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा लेने का आरोप लगाया। पहचान छिपाने का लगाया आरोप। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी और युवती की पहचान छिपाने के लिए दोनों के आधार कार्ड में कथित रूप से हेरफेर कराया। संगठन का कहना है कि होटल में प्रवेश के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर होटल में कमरा लिया। संगठन की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि युवक उक्त युवती को पहले भी कई बार होटल लेकर जा चुका है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक इससे पहले कब-कब होटल

7c3d06be-771f-4eb4-8500-9d651ebcd22c

आया और किन दस्तावेजों के आधार पर कमरा बुक कराया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता मामले की सूचना फैलने के बाद हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े बड़ी संख्या में युवक होटल पहुंच गए। होटल के बाहर भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। हिंदू रक्षा दल की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने होटल पहुंचकर युवक और युवती को अपने कब्जे में लिया और दोनों को थाना डेरापुर ले आई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाने में दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों से भी कमरा बुक कराने के संबंध में जानकारी जुटाने की बात कही है।‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए कार्रवाई की मांग घटना के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें संगठन ने युवक पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर पहचान छिपाने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में संगठन ने पूरे मामले को ‘जिहादी कृत्य’ बताते हुए युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही होटल में पूर्व में की गई बुकिंग और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने पुलिस से मांग की है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराए जाएं और बुकिंग से संबंधित इलेक्ट्रानिक एवं लिखित अभिलेखों की जांच की जाए। इससे युवक के पहले भी युवती के साथ होटल आने संबंधी लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई मामले में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती को थाने लाकर पूछताछ की गई है और युवती के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों तथा होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने या किसी अन्य कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाइवे पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र लूटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई औरैया। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल महिला का मंगलसूत्र छीन लिया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। समरथपुर निवासी नीलम देवी पत्नी किरण सिंह गत 25 जुलाई को अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित धान मिल के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
    1
    हाइवे पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र लूटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 
औरैया। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल महिला का मंगलसूत्र छीन लिया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।
समरथपुर निवासी नीलम देवी पत्नी किरण सिंह गत 25 जुलाई को अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित धान मिल के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया में 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुरू कराया क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का जीर्णोद्धार जनपद के यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल के सुधार के लिए सामाजिक संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस जनहित पहल के अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और गड्ढा मुक्त फर्श के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा, परिसर में ट्री-गार्ड सहित छायादार पौधों का रोपण भी किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों की सुविधा को देखते हुए दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया के लिए बनी मुख्य चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया है। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि यह पिंडदान स्थल काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। संस्था के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी दी कि पिंडदान स्थल के पास गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी। संस्थापकों के अनुसार, इस स्थल पर रोजाना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान क्रिया की जाती है, जिसके चलते यहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस जनहित कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता और संतोष कुशवाहा सहित समिति के तमाम सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया है।
    4
    औरैया में 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुरू कराया क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का जीर्णोद्धार

जनपद के यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल के सुधार के लिए सामाजिक संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।
इस जनहित पहल के अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और गड्ढा मुक्त फर्श के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा, परिसर में ट्री-गार्ड सहित छायादार पौधों का रोपण भी किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों की सुविधा को देखते हुए दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया के लिए बनी मुख्य चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया है।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि यह पिंडदान स्थल काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। संस्था के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी दी कि पिंडदान स्थल के पास गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी।
संस्थापकों के अनुसार, इस स्थल पर रोजाना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान क्रिया की जाती है, जिसके चलते यहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। 
इस जनहित कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता और संतोष कुशवाहा सहित समिति के तमाम सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर *सुसज्जित पिंडदान स्थल पर दिवंगत लोगों का सुगमता से होगा होगा पिंडदान* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    3
    यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प 
यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प 
पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर
*सुसज्जित पिंडदान स्थल पर दिवंगत लोगों का सुगमता से होगा होगा पिंडदान*
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई,  रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    1
    औरैया 50 सैया अस्पताल में आया एक्सीडेंट का मामला देखिए क्या है पूरा मामला
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का भी जिक्र किया। अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। एआरपी प्रशिक्षक सुरेश चंद्र, प्रदीप निरंजन और सोमिल कटियार केआरपी कन्हैयालाल, विवेक सचान, सरिता कटियार ने शिक्षकों के दो बैचों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षक सोमिल कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है। प्रदीप निरंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा और संख्या ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार की जा रही है, ताकि वे अपनी आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
    1
    एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर

राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण
एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर
राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का भी जिक्र किया।
अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है।
एआरपी प्रशिक्षक सुरेश चंद्र, प्रदीप निरंजन और सोमिल कटियार केआरपी कन्हैयालाल, विवेक सचान, सरिता कटियार ने शिक्षकों के दो बैचों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षक सोमिल कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है।
प्रदीप निरंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा और संख्या ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार की जा रही है, ताकि वे अपनी आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
    1
    सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में चार बकरियां घायल, सरकारी पशु अस्पताल में नहीं मिली एंटी-रेबीज वैक्सीन राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां घायल हो गईं। किसानों के शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भागे, जिससे बकरियों की जान बच सकी। घायल बकरियों में दो बुधौली गांव निवासी राहुल कुमार की थीं, जबकि दो अन्य बकरियां क्षेत्र के अन्य किसानों की थीं। राहुल कुमार अपनी घायल बकरियों को उपचार के लिए राजपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली। मजबूरी में राहुल कुमार को निजी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन खरीदकर लानी पड़ी, जिसके बाद बकरियों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। राहुल कुमार ने बताया कि यदि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होती तो उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता। पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय में काफी समय से एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। वैक्सीन के अभाव में कई बार पशुपालकों को निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में चार बकरियां घायल, सरकारी पशु अस्पताल में नहीं मिली एंटी-रेबीज वैक्सीन
राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां घायल हो गईं। किसानों के शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भागे, जिससे बकरियों की जान बच सकी।
घायल बकरियों में दो बुधौली गांव निवासी राहुल कुमार की थीं, जबकि दो अन्य बकरियां क्षेत्र के अन्य किसानों की थीं। राहुल कुमार अपनी घायल बकरियों को उपचार के लिए राजपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।
उपचार के दौरान अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली। मजबूरी में राहुल कुमार को निजी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन खरीदकर लानी पड़ी, जिसके बाद बकरियों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। राहुल कुमार ने बताया कि यदि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होती तो उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता।
पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय में काफी समय से एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। वैक्सीन के अभाव में कई बार पशुपालकों को निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल रूरा-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे चिलौली चौराहे के पास ओमनी और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ओमनी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या यूपी 77 बीएन 7359 गलुवापुर से सवारियां लेकर रूरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलौली चौराहे के पास सामने से आ रही ओमनी संख्या यूपी 77 एच 6045 से उसकी तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी चालक प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी उलरापुर, वाहन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
रूरा-डेरापुर मार्ग पर ओमनी और ऑटो की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
रूरा-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे चिलौली चौराहे के पास ओमनी और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ओमनी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या यूपी 77 बीएन 7359 गलुवापुर से सवारियां लेकर रूरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिलौली चौराहे के पास सामने से आ रही ओमनी संख्या यूपी 77 एच 6045 से उसकी तेज टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी चालक प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह, निवासी उलरापुर, वाहन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.