सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
- *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- एक और प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनपद जालौन फिर चर्चा में जालौन। जनपद जालौन से जुड़े बताए जा रहे एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपना नाम मधु बताते हुए स्वयं को बालिग होने का दावा करती दिखाई दे रही है। वहीं युवक का नाम राकेश बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह युवक के साथ खुश है और दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान, पहचान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में किए गए किसी भी दावे को तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक बार फिर जनपद जालौन प्रेम प्रसंग और वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर निजी जीवन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बढ़ती प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है? क्या कुछ लोग व्यक्तिगत फैसलों को वायरल कर लोकप्रियता या चर्चा हासिल करना चाहते हैं? समाज के जानकारों का मानना है कि यदि दो बालिग अपनी मर्जी से जीवन का निर्णय लेते हैं तो यह उनका कानूनी अधिकार हो सकता है, लेकिन निजी संबंधों को प्रचारित करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कई बार अनावश्यक विवाद, पारिवारिक तनाव और सामाजिक बहस का कारण बन जाता है। यह भी सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं। ऐसे में जब पारिवारिक मामलों से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होते हैं तो परिवारों को सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। डिजिटल युग में युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर डाला गया हर वीडियो लंबे समय तक सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बन सकता है। नोट: यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि संबंधित पक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है तो उसी के आधार पर आगे की खबर प्रकाशित की जाएगी। आपकी क्या राय है? क्या निजी जीवन से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। #Jalaun #BreakingNews #ViralVideo #SocialMedia #JalaunNews #UttarPradesh #Trending #DigitalResponsibility #Viral #NewsUpdate #SonuMaharaj #CrimeUpdate #PublicReaction #Youth #FamilyValues1
- *जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का सफल आयोजन, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र* कानपुर देहात, 05 अगस्त 2026 दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों, पशुपालकों, डेयरी विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दुग्धशाला विकास विभाग की दुग्ध आयुक्त/मिशन निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को डेयरी विकास, पशुपालन एवं कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन, उन्नत नस्लों के संवर्धन, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा डेयरी उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दुग्धशाला विकास विभाग के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र पशुपालक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में डेयरी विकास को नई गति मिले, रोजगार के अवसर सृजित हों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बन सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषक, पशुपालक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कानपुर देहात, 05 अगस्त 2026 दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों, पशुपालकों, डेयरी विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दुग्धशाला विकास विभाग की दुग्ध आयुक्त/मिशन निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को डेयरी विकास, पशुपालन एवं कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन, उन्नत नस्लों के संवर्धन, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा डेयरी उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दुग्धशाला विकास विभाग के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र पशुपालक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में डेयरी विकास को नई गति मिले, रोजगार के अवसर सृजित हों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बन सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषक, पशुपालक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज। वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।1
- देखिए एक साथ रामपुर और कौशांबी की खबर को कानून की नजर 24 में1