logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देखिए एक साथ रामपुर और कौशांबी की खबर को कानून की नजर 24 में

19 hrs ago
user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

देखिए एक साथ रामपुर और कौशांबी की खबर को कानून की नजर 24 में

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
    1
    सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    1
    जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।
उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन. जालौन मे गौशाला होने के बाबजूद सैंकड़ो आवारा गाय बछड़े साड़ क्यों? नगर पालिका क्यों नहीं ले जा रही गौशाला जानवरो को जिम्मेदारी किसकी. गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग चल चल रही मगर जालौन मे पन्नी खाने को है गाय बछड़े साड़.. कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया मगर अधिकारी.. अंधेर नगरी समझते है गौरक्षा दल देखते है इस मामले मे कब आवाज उठाते है. भीम राजावत पत्रकार
    2
    जालौन. जालौन मे गौशाला होने के बाबजूद सैंकड़ो आवारा गाय बछड़े साड़ क्यों? नगर पालिका क्यों नहीं ले जा रही गौशाला जानवरो को जिम्मेदारी किसकी. गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग चल चल रही मगर जालौन मे पन्नी खाने को है गाय बछड़े साड़.. कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया मगर अधिकारी.. अंधेर नगरी समझते है गौरक्षा दल देखते है इस मामले मे कब आवाज उठाते है. भीम राजावत पत्रकार
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज। वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    1
    फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज।
वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    1
    झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए।
ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी।
शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प

अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए।
प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल,  सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मूड़ादेव गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रसधान चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिकंदरा सीएचसी भेजा। जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी ट्रक चालक हरबंस पुत्र सुरजीत (35) पंजाब से कलकत्ता जा रहा था। मूड़ादेव गांव के पास हाईवे किनारे चाय की गुमटी के सामने खड़े ट्रक से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पुलिस टीम के साथ जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की गुमटियों के पास वाहन चालक अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया था। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खड़े ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मूड़ादेव गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रसधान चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिकंदरा सीएचसी भेजा।
जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी ट्रक चालक हरबंस पुत्र सुरजीत (35) पंजाब से कलकत्ता जा रहा था। मूड़ादेव गांव के पास हाईवे किनारे चाय की गुमटी के सामने खड़े ट्रक से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पुलिस टीम के साथ जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की गुमटियों के पास वाहन चालक अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया था। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खड़े ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.