logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूड़ादेव गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रसधान चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिकंदरा सीएचसी भेजा। जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी ट्रक चालक हरबंस पुत्र सुरजीत (35) पंजाब से कलकत्ता जा रहा था। मूड़ादेव गांव के पास हाईवे किनारे चाय की गुमटी के सामने खड़े ट्रक से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पुलिस टीम के साथ जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की गुमटियों के पास वाहन चालक अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया था। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खड़े ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मूड़ादेव गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रसधान चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिकंदरा सीएचसी भेजा। जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी ट्रक चालक हरबंस पुत्र सुरजीत (35) पंजाब से कलकत्ता जा रहा था। मूड़ादेव गांव के पास हाईवे किनारे चाय की गुमटी के सामने खड़े ट्रक से उसका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पुलिस टीम के साथ जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की गुमटियों के पास वाहन चालक अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया था। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खड़े ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया:गरीब की चौखट तक नही पहुंचा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ...वायरल वीडियो ने खोली पोल...
    1
    औरैया:गरीब की चौखट तक नही पहुंचा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ...वायरल वीडियो ने खोली पोल...
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी* *औरैया 6 अगस्त।* तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है। . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।
    1
    *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी*     
*औरैया 6 अगस्त।*  तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है।                                             . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रेम विवाह के बाद वीडियो वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती हिना ने दावा किया है कि उसने मोहल्ले के रहने वाले जीत के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। वीडियो के अनुसार दोनों ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की। वीडियो में युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव, लालच या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। साथ ही उसने अपने परिजनों, विशेषकर भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती एक ही समाज से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्रेम विवाह जैसे निजी मामलों में संवाद और आपसी समझ कितनी महत्वपूर्ण है। वहीं, यदि किसी पक्ष को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानूनी संरक्षण लेने का अधिकार है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मामलों का समाधान परिवार के संवाद से होना चाहिए या सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना सही तरीका है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। #JalaunBreaking #Konch #LoveMarriage #ViralVideo #JalaunNews #Prayagraj #AryaSamaj #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #PublicReaction #Trending #KonchNews #Viral #NewsUpdate
    1
    प्रेम विवाह के बाद वीडियो वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। 
वायरल वीडियो में युवती हिना ने दावा किया है कि उसने मोहल्ले के रहने वाले जीत के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। 
वीडियो के अनुसार दोनों ने प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की।
वीडियो में युवती का कहना है कि उसने किसी दबाव, लालच या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से यह निर्णय लिया है। 
साथ ही उसने अपने परिजनों, विशेषकर भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए परिवार जिम्मेदार होगा।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती एक ही समाज से हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। 
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि प्रेम विवाह जैसे निजी मामलों में संवाद और आपसी समझ कितनी महत्वपूर्ण है।
वहीं, यदि किसी पक्ष को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है, तो उसे संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानूनी संरक्षण लेने का अधिकार है।
आपकी क्या राय है?
क्या ऐसे मामलों का समाधान परिवार के संवाद से होना चाहिए या सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना सही तरीका है? 
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
#JalaunBreaking #Konch #LoveMarriage #ViralVideo #JalaunNews #Prayagraj #AryaSamaj #SocialMedia #BreakingNews #UttarPradesh #PublicReaction #Trending #KonchNews #Viral #NewsUpdate
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    1
    झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू, पहले दिन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग पूरी होने पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए।
ट्रेन के प्रथम ठहराव के अवसर पर झींझक नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। गुड्डू सिंह गौर, रंजू अवस्थी, सरोज यादव, इन्द्रेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट बी.एल. मीणा एवं सहायक लोको पायलट का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी सुविधा मिलेगी। वर्षों से इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार जताया।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल का संचालन 7 अगस्त से 28 सितम्बर तक होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:03 बजे झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद 9:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन 8 अगस्त से 29 सितम्बर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:55 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सूबेदारगंज के लिए प्रस्थान करेगी।
शुक्रवार को 2 बजे स्टेशन पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से झींझक सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अब अधिक सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी सौगात बताया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज। वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    1
    फिरोजाबाद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। वहीं श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
📍 स्थान: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
📰 कानून की नजर 24 — हर खबर आप तक, जनता की आवाज हमारी आवाज।
वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    1
    *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • देखिए एक साथ रामपुर और कौशांबी की खबर को कानून की नजर 24 में
    1
    देखिए एक साथ रामपुर और कौशांबी की खबर को कानून की नजर 24 में
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.