व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

- जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।1
- औरैया:गरीब की चौखट तक नही पहुंचा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ...वायरल वीडियो ने खोली पोल...1
- *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी* *औरैया 6 अगस्त।* तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है। . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।1
- निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।4
- व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- बिरहाई का खुला पेल बना किसानों का काल, एक हजार बीघा खेती बनी तालाब, धान की पौध उखड़ी, बाजरा डूबा महेवा। महेवा विकास खंड क्षेत्र में ग्राम बिरहाई की ओर से खुले पेल ने किसानों पर भारी आफत ला दी है। तेज बहाव के कारण बिरहाई और लीटेपुर की करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं। धान और बाजरे की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले ही धान की रोपाई की थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जब वे खेतों पर पहुंचे तो पूरी फसल पानी में डूबी मिली। कई स्थानों पर तेज बहाव के कारण धान की पौध उखड़ गई है, जबकि बाजरे की फसल भी पूरी तरह जलमग्न होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। करीब 500 बीघा खेती केवल लीटेपुर क्षेत्र की ही पानी में डूब गई है, जबकि बिरहाई सहित कुल प्रभावित क्षेत्र लगभग एक हजार बीघा बताया जा रहा है। किसान प्रवल कुमार ने बताया कि उनके खेत में खड़ी बाजरे की फसल के ऊपर से पेल का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है, जिससे पूरी फसल नष्ट होने की स्थिति में है। वहीं किसान अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने छह दिन पहले धान की रोपाई की थी, लेकिन तेज बहाव ने पौध उखाड़ दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी नहीं रोका गया तो पंचम मल्हा–बहेड़ा मार्ग के ऊपर से भी पानी बहने लगेगा, जिससे सड़क कट सकती है और कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेल बंद कराने, जलनिकासी कराने, फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और सड़क को कटने से बचाने की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी विमल राजपूत, जवाहर लाल, नवाब सिंह, नवल किशोर, शिवपाल राजपूत, राम नजर, शिव नारायण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1