राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में चार बकरियां घायल, सरकारी पशु अस्पताल में नहीं मिली एंटी-रेबीज वैक्सीन राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां घायल हो गईं। किसानों के शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भागे, जिससे बकरियों की जान बच सकी। घायल बकरियों में दो बुधौली गांव निवासी राहुल कुमार की थीं, जबकि दो अन्य बकरियां क्षेत्र के अन्य किसानों की थीं। राहुल कुमार अपनी घायल बकरियों को उपचार के लिए राजपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली। मजबूरी में राहुल कुमार को निजी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन खरीदकर लानी पड़ी, जिसके बाद बकरियों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। राहुल कुमार ने बताया कि यदि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होती तो उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता। पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय में काफी समय से एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। वैक्सीन के अभाव में कई बार पशुपालकों को निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में चार बकरियां घायल, सरकारी पशु अस्पताल में नहीं मिली एंटी-रेबीज वैक्सीन राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां घायल हो गईं। किसानों के शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भागे, जिससे बकरियों की जान बच सकी। घायल बकरियों में दो बुधौली गांव निवासी राहुल कुमार की थीं, जबकि दो अन्य बकरियां क्षेत्र के अन्य किसानों की थीं। राहुल कुमार अपनी घायल बकरियों को उपचार के लिए राजपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली। मजबूरी में राहुल कुमार को निजी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन खरीदकर लानी पड़ी, जिसके बाद बकरियों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। राहुल कुमार ने बताया कि यदि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होती तो उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता। पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय में काफी समय से एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। वैक्सीन के अभाव में कई बार पशुपालकों को निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर औरैया । समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।1
- हाइवे पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र लूटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई औरैया। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल महिला का मंगलसूत्र छीन लिया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। समरथपुर निवासी नीलम देवी पत्नी किरण सिंह गत 25 जुलाई को अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित धान मिल के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।1
- औरैया में 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुरू कराया क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का जीर्णोद्धार जनपद के यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल के सुधार के लिए सामाजिक संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस जनहित पहल के अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और गड्ढा मुक्त फर्श के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा, परिसर में ट्री-गार्ड सहित छायादार पौधों का रोपण भी किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों की सुविधा को देखते हुए दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया के लिए बनी मुख्य चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया है। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि यह पिंडदान स्थल काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। संस्था के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी दी कि पिंडदान स्थल के पास गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी। संस्थापकों के अनुसार, इस स्थल पर रोजाना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान क्रिया की जाती है, जिसके चलते यहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस जनहित कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता और संतोष कुशवाहा सहित समिति के तमाम सदस्यों ने अपना सराहनीय योगदान दिया है।4
- यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हुआ कायाकल्प पिंडदान स्थल की साफ-सफाई व पिंडदान चौकी पर लगा चमकदार ग्रेनाइट पत्थर *सुसज्जित पिंडदान स्थल पर दिवंगत लोगों का सुगमता से होगा होगा पिंडदान* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ कराया गया, जिसके अंतर्गत पिंडदान स्थल परिसर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई व ट्री सहित पौधारोपण तथा दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया हेतु पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया, तथा परिसर का गड्ढा युक्त फर्श गड्ढा मुक्त हेतु दोबारा बनाया गया, जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण, साफ-सफाई के साथ जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवीदास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।3
- राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में चार बकरियां घायल, सरकारी पशु अस्पताल में नहीं मिली एंटी-रेबीज वैक्सीन राजपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में चार बकरियां घायल हो गईं। किसानों के शोर मचाने पर कुत्ते वहां से भागे, जिससे बकरियों की जान बच सकी। घायल बकरियों में दो बुधौली गांव निवासी राहुल कुमार की थीं, जबकि दो अन्य बकरियां क्षेत्र के अन्य किसानों की थीं। राहुल कुमार अपनी घायल बकरियों को उपचार के लिए राजपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली। मजबूरी में राहुल कुमार को निजी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन खरीदकर लानी पड़ी, जिसके बाद बकरियों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए। राहुल कुमार ने बताया कि यदि सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होती तो उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता। पशुधन प्रसार अधिकारी सरमन सिंह ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय में काफी समय से एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। वैक्सीन के अभाव में कई बार पशुपालकों को निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदनी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का भी जिक्र किया। अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। एआरपी प्रशिक्षक सुरेश चंद्र, प्रदीप निरंजन और सोमिल कटियार केआरपी कन्हैयालाल, विवेक सचान, सरिता कटियार ने शिक्षकों के दो बैचों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षक सोमिल कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है। प्रदीप निरंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा और संख्या ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार की जा रही है, ताकि वे अपनी आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे1
- सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन सन्दलपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिक्षकों नें एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन विकास खंड सन्दलपुर के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ शुक्रवार को आंदोलन के मूड में नजर आया। संघ के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर दो बजे दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने एडीओ पंचायत रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में सफाईकर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था शिक्षकों को अपने निजी खर्च से करानी पड़ रही है। उनका कहना है कि इससे न केवल उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित रूप से सफाईकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, गोविंद सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र कटियार, राहुल कटियार, राहुल शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, विवेक सिंह कटियार, विमल गुप्ता, विजय राजपूत, विपिन, अक्षय कटियार, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।1
- राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पास गुरुवार रात की गई। पुलिस ने मौके से 22 हजार रुपये नकद, दो कारें, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पीछे जुए का फड़ सजाकर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही राजपुर चौकी प्रभारी गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आरक्षी निशांत शर्मा, अनिल वर्मा और शिवम सेंगर के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस की घेराबंदी में सिकंदरा के मुबारकपुर निवासी जितेंद्र कुमार व रोहित कुमार, हाजिरपुर निवासी विमल सिंह व गोपालपुर निवासी आलोक सिंह, जालौन जिले के निपनिया थाना सिरसा कलार निवासी मनीष, सरैनी सिरसा कलार निवासी राजकुमार सिंह, चुर्खी के मुसमरिया निवासी अर्जुन सिंह और पिथऊपुर सिरसा कलार निवासी जयवीर सिंह को दबोच लिया गया। अमराहट थाना क्षेत्र के अरसुन निवासी उमेश यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार जुआरियों की जामा तलाशी में 12,200 रुपये और मौके से 9,800 रुपये सहित कुल 22,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से एक ब्रेजा कार, एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी जब्त कीं। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभी गिरफ्तार जुआरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।1