Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार देवरिया। थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
Rajnish Bharti
थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार देवरिया। थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 04.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम निवासी थानाक्षेत्र रुद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 06.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मैरवा में छात्रों का फूटा गुस्सा! रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन। मैरवा : मामला सिवान के मैरवा स्थित हरिराम कॉलेज का है, जहां स्नातक सेमेस्टर–III के परिणाम में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन आर.एस.ए. के बैनर तले छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसके बाद मुख्य द्वार पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। छात्रों का आरोप है कि सेमेस्टर–III के परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है। कई छात्र-छात्राओं को ESE और CIA में एक जैसे अंक दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र नेता विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि बिना कॉपियों की सही जांच के ही परिणाम जारी किया गया है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया। छात्रों की मांग है कि परिणाम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन हो, CIA अंक देने की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए, त्रुटिपूर्ण परिणाम वापस लेकर संशोधित परिणाम जारी किया जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय मुख्यालय का घेराव, तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- बिल्थरारोड: नगर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के जन्मदिन पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व आज देश का नाम विश्व पटल पर छाया हुआ है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई कोर कर नहीं छोडूंगा। नगर की सभी सड़के कार्यकाल पूरा होने तक चमचमाती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दिलीप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर अरुण तिवारी, सभासद राममनोहर गांधी, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, सज्जन सिंह आर्या, सोनू गुप्ता आलोक गुप्ता,बिक्की सभासद, दीपक गुप्ता, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, इंद्रजीत राजभर, राजकुमार चौधरी, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।4
- एक ऐसा शख्स, जो ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़ा रहा 🌾 उखईं ग्राम (सिवान) में प्रिय,लेखक सांतानंद मिश्र जी की पुस्तक “गांव की मिट्टी मिटने नहीं देती” का गरिमामयी विमोचन हुआ। यह पुस्तक गांव, जड़ों और जीवन मूल्यों की सोंधी खुशबू को बेहद सरल और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत करती है। कोरोना काल से पहले बड़े भाई निलेश वर्मा नील और मित्रवत राजेश तिवारी, सोनल बाबा के माध्यम से उनसे हुई मुलाकात आज भी उतनी ही सुखद और प्रेरणादायक है। विदेश में रहकर भी उनका अपने गांव और समाज से जुड़ाव हम सभी के लिए मिसाल है। इस पुस्तक में सिवान ब्लड डोनर क्लब के कार्यों को स्थान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हृदय से उन्हें इस उत्कृष्ट कृति के लिए शुभकामनाएं। Santa Nand Mishra Neelesh Verma Neel Anamika Tiwari Rajesh Tiwari #गांव_की_मिट्टी #प्रेरणा #साहित्य #Siwan #Bihar #BookLaunch #ProudMoment #Roots1
- देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी1
- देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है3
- देवरिया। थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है1